Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कश्मीर में भाजपा नेता के घर आतंकी हमला:आतंकियों ने राजौरी में BJP नेता के घर 3 ग्रेनेड फेंके, 2 साल के मासूम की मौत; 5 की हालत गंभीर

कश्मीर में भाजपा नेता के घर आतंकी हमला:आतंकियों ने राजौरी में BJP नेता के घर 3 ग्रेनेड फेंके, 2 साल के मासूम की मौत; 5 की हालत गंभीर

देश-विदेश
जम्मू आतंकवादियों ने कश्मीर में एक बार फिर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया। राजौरी में गुरुवार रात आतंकवादियों ने BJP के मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के घर ग्रेनेड अटैक किया। जसबीर के घर 3 ग्रेनेड फेंके गए थे। इस हमले में उनके महज 2 साल के भतीजे वीर सिंह की जान चली गई। BJP ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और शुक्रवार को राजौरी में विरोध प्रदर्शन भी किया है। भाजपा ने अपील की है कि सुरक्षा बल और पुलिस जल्द से जल्द हमला करने वाले आतंकियों को खत्म करे। इस हमले के विरोध में शनिवार को राजौरी बंद भी बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने हमला तब किया जब जसबीर सिंह अपने परिवार के साथ बैठे थे। हमले में जसबीर के अलावा अर्जुन सिंह, जसबीर की माता सिया देवी, भाई बलबीर और उनके बेटे कर्ण सिंह घायल हुए हैं। 2 साल के वीर सिंह को नहीं बचाया जा सका। BSF के काफिले को भी बनाया था निशानाखांडली इ...
11 तस्वीरों में शिव, कान्हा, रामलला की नगरी में नागपंचमी:27 आक्रमण के बाद भी अयोध्या के नागेश्वरनाथ की महिमा बरकरार, मथुरा के कालिया नाग मंदिर में लगा मेला; काशी के नागकूप मंदिर में उमड़ी भीड़

11 तस्वीरों में शिव, कान्हा, रामलला की नगरी में नागपंचमी:27 आक्रमण के बाद भी अयोध्या के नागेश्वरनाथ की महिमा बरकरार, मथुरा के कालिया नाग मंदिर में लगा मेला; काशी के नागकूप मंदिर में उमड़ी भीड़

देश-विदेश
वाराणसी| अयोध्या|मथुरा आज नाग पंचमी है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल नाग पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है। आज के ही दिन कालसर्प दोष से मुक्ति या काल सर्प की तीव्रता से शांति के लिए पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता के मुताबिक, नाग पंचमी का पर्व हस्त-नक्षत्र व साध्य योग में कल्कि जयंती के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को पंचमी तिथि दोपहर 1:42 बजे तक रहेगी। हस्त-नक्षत्र शाम 7:58 बजे तक और साध्य योग शाम 6:48 बजे तक रहेगा। अभी कोरोना चल रहा है। ऐसे में हम आपको आपको घर बैठे 11 तस्वीरों के जरिए अयोध्या के नागेश्वरनाथ, मथुरा के कालिया नाग और काशी के श्री प्राचीन नागकुंड मंदिर के दर्शन करा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको अयोध्या के नागेश्वरनाथ और मथुरा के कालिया नाग मंदिर की पौराणिक कथा भी बता रहे हैं.... अयोध्यानागेश्वरनाथ मंदिर म...
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0:केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, देश को स्वस्थ रखने में 7.5 करोड़ लोगों की होगी हिस्सेदारी

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0:केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, देश को स्वस्थ रखने में 7.5 करोड़ लोगों की होगी हिस्सेदारी

देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इसका आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। आज देश के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर 75 फिजिकल इवेंट्स आयोजित किए गए हैं। 13 अगस्त को शुरू हुआ यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। वहीं, ठाकुर ने सभी से समारोह में भाग लेने और इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं तो हमें स्वस्थ भारत के लिए संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि यही मजबूत भारत होगा। फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज अभियानठाकुर ने कहा कि एक कड़ी बनेगी, हमें इस कड़ी को और बड़ा करना है ताकि 75वीं सालगिरह पर देशभर के कोने-कोने से हर परिवार से लोग 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' ...
फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बड़ी पहल:आधार नंबर को वोटर कार्ड और मतदाता सूची से जोड़ने की तैयारी, विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र इस पर फैसला ले सकता है

फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बड़ी पहल:आधार नंबर को वोटर कार्ड और मतदाता सूची से जोड़ने की तैयारी, विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र इस पर फैसला ले सकता है

देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्र सरकार आधार कार्ड को वोटर लिस्ट और मतदाता ID कार्ड से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इससे फर्जी वोटिंग को रोकने और एक से अधिक जगहों पर किसी व्यक्ति के नाम जैसी गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सरकार इस पर फैसला ले सकती है। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सरकार ऐसा करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के साथ आधार एक्ट में संशोधन करना होगा। साथ ही डेटा प्रोटेक्शन फ्रेमवर्क की भी जरूरत होगी। इस सिस्टम के लिए बड़े पैमाने पर होगा ट्रायलजानकारों का कहना है कि वोटिंग लिस्ट को आधार इकोसिस्टम से डायरेक्ट नहीं जोड़ा जाएगा, बल्कि इसके वेरिफिकेशन के लिए OTP सिस्टम का इस्तेमाल होगा। इससे दोनों डाटा मैच नहीं करेंगे और न ही कोई वोटर सिस्टम को टैप य...
सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया; सरकार ने कहा- विपक्ष का रवैया धमकाने जैसा था, माफी मांगें

सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया; सरकार ने कहा- विपक्ष का रवैया धमकाने जैसा था, माफी मांगें

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को हुए हंगामे और धक्का-मुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राहुल गांधी सहित 15 विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया, तो केंद्र सरकार के 8 मंत्रियों ने 48 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोपों का जवाब दिया। अब उस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने काम में रुकावट डालने का काम किया और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष घड़ियाली आंसू न बहाए। पढ़िए, विपक्ष के आरोप और सरकार के जवाब विपक्ष के आरोप... कांग्रेस: राहुल गांधी ने कहा- हमने पेगासस का मुद्दा उठाया। हमें संसद में नहीं बोलने दिया गया। राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटा...
दिल्ली में फिर दरिंदगी:त्रिलोकपुरी इलाके में 6 साल की दलित लड़की से गैंगरेप; रोते हुए घर पहुंची, डरते हुए कहा- 2 लोगों ने जबर्दस्ती की

दिल्ली में फिर दरिंदगी:त्रिलोकपुरी इलाके में 6 साल की दलित लड़की से गैंगरेप; रोते हुए घर पहुंची, डरते हुए कहा- 2 लोगों ने जबर्दस्ती की

देश-विदेश
नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार रात 6 साल की दलित बच्ची से दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने पुलिस पर FIR दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है। बच्ची की एक रिश्तेदार ने बताया, ‘वह रोते हुए घर आई। हाथ उसी की फ्रॉक से बांध दिए गए थे। उसने कहा कि उसे चोट लगी है। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। दोबारा पूछा तो उसने कहा- दो लोगों ने मेरे साथ जबर्दस्ती की है। दुष्कर्मियों ने जुबान खोलने पर परिवार वालों को जान से मार देने की धमकी दी थी।’ पुलिस पर टालमटोल करने का आरोपबच्ची के परिजन का आरोप है कि दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। उनका कहना था कि इससे परिवार की बदनामी हो जाएगी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि घटना के तुरंत बाद FIR दर्ज कर ली गई थी। आरोपी शादीशुदा पड़ोसी हैDCP प्रियंका कश्यप के मुताबिक...
मोदी का महिला उद्यमियों से संवाद:PM ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 1625 करोड़ जारी किए; 10 लाख की बजाय 20 लाख का कर्ज बिना गारंटी मिलेगा

मोदी का महिला उद्यमियों से संवाद:PM ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 1625 करोड़ जारी किए; 10 लाख की बजाय 20 लाख का कर्ज बिना गारंटी मिलेगा

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद' प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इसमें प्रधानमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से बात की। और 4 लाख महिला स्वंय सहायता समूहों के लिए 1625 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इस प्रोग्राम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत प्रमोट की गई महिलाएं शामिल थीं। मोदी ने महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि 42 करोड़ में से 55% जनधन खाते महिलाओं के हैं। मोदी ने कहा, 'अब एक अहम फैसला लिया गया है। सेल्फ हेल्थ ग्रुप को 10 लाख की जगह 20 लाख रुपए का कर्ज बिना गारंटी के मिलेगा। पहले बैंक अपने बचत खाते को लोन से जोड़ने को कहते थे और अब इस शर्त को भी हटा लिया गया है। साथियों आजादी के 75 वर्ष का ये समय नए लक्ष्य तय करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है।...
2024 की तैयारी में जुटा विपक्ष:ममता के बाद अब सोनिया करेंगी विपक्षी नेताओं से बात; दीदी के अलावा उद्धव और स्टालिन भी वर्चुअल मीटिंग में रहेंगे मौजूद

2024 की तैयारी में जुटा विपक्ष:ममता के बाद अब सोनिया करेंगी विपक्षी नेताओं से बात; दीदी के अलावा उद्धव और स्टालिन भी वर्चुअल मीटिंग में रहेंगे मौजूद

देश-विदेश
नई दिल्ली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 अगस्त को ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है। NCP चीफ शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस वर्चुअल मीटिंग में बुलाया गया है। माना जा रहा है कि विपक्ष की मजबूत एकता दिखाने के मकसद से यह बैठक बुलाई गई है। इस दौरान आने वाले दिनों में दिल्ली में लंच या डिनर पर विपक्षी नेताओं की मुलाकात की तारीख तय हो सकती है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस चाहती है कि विपक्ष की एकजुटता को और अधिक मजबूत किया जाए और आने वाले चुनावों तक इसे बनाए रखें। सोनिया की कोशिश है कि 2024 लोकसभा इलेक्शन तक BJP के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष तैयार हो। माना जा रहा है कि इस रणनीति पर विपक्षी पार्टियां भी सहमत हैं। अगले साल UP में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी योगी सरकार के खिलाफ कांग्र...
सदन का हंगामा सड़क पर लाया विपक्ष:राहुल बोले- राज्यसभा में पहली बार सांसदों को पीटा गया, शिवसेना ने कहा- लगता है कि पाकिस्तान बॉर्डर पर हों

सदन का हंगामा सड़क पर लाया विपक्ष:राहुल बोले- राज्यसभा में पहली बार सांसदों को पीटा गया, शिवसेना ने कहा- लगता है कि पाकिस्तान बॉर्डर पर हों

देश-विदेश
नई दिल्ली मानसून सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत करीब 15 विपक्षी दलों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला। पूरे मानसून सत्र के दौरान पेगासस, किसान जैसे मुद्दों पर लगातार हंगामा कर रहे विपक्ष ने सरकार पर लोकतंत्र की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों को पीटा गया। राहुल के अलावा शिवसेना, राकांपा, राजद, समाजवादी पार्टी, DMK व अन्य विपक्षी दलों ने कहा कि राज्यसभा में बुधवार को लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। सरकार पर विपक्षी दलों का आरोप- बिल सांसदों ने नहीं, मार्शल लॉ ने पास कियाकांग्रेस: राहुल गांधी ने कहा- मानसून सत्र खत्म हो गया है। हमने पेगासस का मुद्दा उठाया। सरकार से कहा कि इस पर बहस की जाए, पर सरकार ने डिबेट से मना कर दिया। हमें संसद में नहीं बोलने दिया गया। देश के 60% लोगों की आवाज नहीं सुनी गई। संसद ...
टूट गई हौसले की उड़ान:महाराष्ट्र के 8वीं पास मैकेनिक ने बनाया हेलिकॉप्टर, लेकिन टेस्टिंग के दौरान सिर पर पंखा गिरने से मौत

टूट गई हौसले की उड़ान:महाराष्ट्र के 8वीं पास मैकेनिक ने बनाया हेलिकॉप्टर, लेकिन टेस्टिंग के दौरान सिर पर पंखा गिरने से मौत

देश-विदेश
यवतमाल महाराष्ट्र के यवतमाल के फुलसावंगी के रहने वाले शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद एक हेलिकॉप्टर तैयार किया था। उन्होंने इसे 'मुन्ना हेलीकॉप्टर' नाम दिया था। इसके पूरी तरह बनने के बाद शेख इस्माइल को कॉन्फिडेंस था कि हेलिकॉप्टर जरूर उड़ेगा। बुधवार को मुन्ना इसे पूरे गांव के सामने उड़ाने वाला थे, लेकिन इससे पहले मंगलवार रात 2.30 बजे टेस्टिंग के दौरान इसका एक पंखा टूटकर मुन्ना के सिर पर जा लगा। इससे मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। 8वीं पास मुन्ना की उम्र महज 24 साल थी और पेशे से मेकैनिक थे। वे दिन में एक गैरेज में वेल्डिंग का काम करते थे और रात में अपना सपना पूरा करने यानी हेलिकॉप्टर बनाने में जुट जाते थे। मुन्ना चाहते थे कि हर घर की पार्किंग में कार की जगह हेलीकॉप्टर खड़ा हो। उनके हुनर और उनके परिवार के बारे में दुनिया जान पाती उससे पहले ही परिवार में मातम छा ग...