Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ यह सामान

पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ यह सामान

देश-विदेश
मोगा : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंधी जानकारी एस.एस.पी. जे एलन ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने ज्वाइंट टीम के साथ गांव कोकरी कलां से जलालाबाद पूर्वी की और जाने रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने सूचना के आधार पर एक बोलैरों गाड़ी की चैकिंग की। तलाशी लेने पर इसमें से 2 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद उनके घरों में छानबीन की गई। आरोपियों ने अपने घर के कमरें में तहखाना बनाया हुआ था। पुलिस ने कमरे की टाइलें उखाड़ देखी तो उसके नीचे तहखाना था, जहां से 2 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद घर में खड़ी गाड़ी से 1 क्विंटल चूरा पोस्त जब्त किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने 4 गाड़ियों जिनमें बोलैरो कैपर,आई-20, इनोवा कार, टाटा इंडिगो कार को कब...
किसानों को पैकेज, गारंटी, यूरिया सब्सिडी और रोजगार… मोदी ने सहकारी सम्मेलन में गिनाईं योजनाएं

किसानों को पैकेज, गारंटी, यूरिया सब्सिडी और रोजगार… मोदी ने सहकारी सम्मेलन में गिनाईं योजनाएं

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा, आज हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है. आज अगर हम दुनिया में दूध के सबसे बड़े उत्पादक हैं, तो इसका श्रेय डेयरी सहकारी समितियों को दिया जा सकता है. यदि भारत, चीनी के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है तो इसका श्रेय सहकारी समितियों को भी दिया जा सकता है.पीएम ने कहा, मैंने लाल किले से कहा है कि हमारे हर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबका प्रयास आवश्यक है. सहकार की स्पिरिट भी तो यही है. जब विकसित भारत के लिए बड़े लक्ष्यों की बात आई तो हमने सहकारिता को एक बड़ी ताकत देने का फैसला किया. हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया, अलग बजट का प्रावधान किया.'सहकारी समितियों की बढ़ेगी ताकत'उन्होंने कहा, आज कोआॅपरेटिव को वैसी ही सुविधाएं, वैसे ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध ...
13 साल पुराने केस में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा

13 साल पुराने केस में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा

देश-विदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री और इंदौर की राउ विधानसभा सीट से विधायक जीतू पटवारी को दोषी पाया है। उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया है। मामला शासकीय कार्य में बाधा डालने का है।भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा डालने का दोषी पाया है। यह मामला 2009 का है। उस समय पटवारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने राजगढ़ जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। इस दौरान उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत बलवा और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने जब सजा सुनाई तब पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी और अन्य समर्थक भी मौजूद थे।जीतू पटवारी को आईपीसी की ...
पीएसयू बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ

पीएसयू बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार की पहल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा पिछले नौ साल में तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में लगभग तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2014 में 36,270 करोड़ रुपये था। पंजाब एंड सिंध बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि बैंकों को सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस सिद्धांतों का पालन करते हुए 'प्रतिष्ठा हासिल करने' की जरूरत है।वित्त मंत्री बोलीं- बैंक मजबूत हुए पर उन्हें आराम से नहीं बैठना चाहिएउन्होंने कहा, 'बैंकों को आराम से नहीं बैठना चाहिए और सफलता का जश्न नहीं मनाना चाहिए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रथाओं का पालन करना चाहिए, नियामक मानदंडों का पालन करना चाहिए, विवेकपूर्ण तरलता प...
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू 11 अगस्त तक चलेगा, यूसीसी बिल पेश होने की उम्मीद

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू 11 अगस्त तक चलेगा, यूसीसी बिल पेश होने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। यह मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस मानसून सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम.काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं। ऐसी चर्चा है कि मोदी सरकार इस मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता बिल पेश कर सकती है। जिसके लिए पिछले दिनों से भूमिका बनाई जा रही है।20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र के नए संसद भवन में पहला मानसून सत्र होगा। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान होना बाकी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने का अनुमान है। इस मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मो...
एएसआई दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

एएसआई दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

देश-विदेश
चंडीगढ़ (वार्ता). पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के जीरा शहर में तैनात सहायक उप निरीक्षक गुरदीप सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी को गन हाउस मालिक संजीव कुमार निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायत में कहा गया था कि फिरोजपुर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पुलिस अधिकारी ने 26 अगस्त 2021 को जीरा सिटी थाने विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में उसकी और परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले आरोपी 23 जून को उनके भाई राजीव कुमार उर्फ मोनू कुमार को एक मामले में जमानत कराने के लिये पांच हजार रुपए ले चुका था तथा दस हजार रुपये और मांग रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी उससे अब तक 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका ...
सरकार का ऐलान! फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सुनकर हो जाएंगे खुश

सरकार का ऐलान! फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सुनकर हो जाएंगे खुश

देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली। फ्री राशन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी केंद्र या फिर राज्य सरकार के तहत फ्री राशन की सुविधा का फायदा लेते हैं तो अब से आपको एक और बड़ा फायदा मिलने वाला है. सररकार की तरफ से इस बारे में ऐलान किया गया है. सरकारी योजना के मुताबिक, अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री राशन के साथ फ्री इलाज की भी सुविधा मिलेगी.आपको बता दें सरकार ने फैसला लिया है कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. इसके लिए बड़े लेवल पर अभियान चलाया जा रहा है.सरकार की ओर से कई केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें आप राशन कार्ड दिखाकर जन सुविधा केंद्र पर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. योगी सरकार ने कहा है कि अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दे रखा है. यह अभियान जिला स्तर पर चलाया जा रहा है.बता दें सरकार के इस फैसले के बाद मे...
नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले फूफा को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले फूफा को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना

देश-विदेश
हमीरपुर। मां के निधन व पिता के दिल्ली में मजदूरी करने के कारण अपने बुआ के घर रह रही नाबालिग भतीजी के साथ फूफा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी होने पर किशोरी की बड़ी बहन ने थाना मौदहा में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कीर्तिमाला सिंह ने आरोपी फूफा को आजीवन कारावास (आखिरी सांस तक) और पचास हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, अर्थदंड की धनराशि पीड़ित किशोरी को देने के आदेश किए हैं।...
भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना में आवेदन समय-सीमा बढ़ी

भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना में आवेदन समय-सीमा बढ़ी

देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. भारतीय सेना में 50वीं (10+2) तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस 50) के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तिथि 30 जून, 2023 से बढ़ाकर सात जुलाई, 2023 कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जिन्होंने यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा का प्रयास किए बिना किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय सेना में 90 रिक्तियों को भरना है।आयु सीमाकेवल अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जिनका जन्म दो जुलाई 2004 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद नहीं हुआ हो।शैक्षणिक योग्यताकेवल वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60% अंको...

खाकी का गंदा खेल: सालभर बाद कढर अधिकारी पर मामला दर्ज, ड्रग्स केसों में फंसाने और बचाने के लिए लेते हैं रिश्वत

देश-विदेश
चंडीगढ़। ड्रग्स तस्करी में एनडीपीसी एक्ट के मामलों में नामजद आरोपितों को फंसाने व बचाने का नाम पर गंदा खेल चल रहा है। यह खेल खाकी की आड़ में खेला जा रहा है। पुलिस वाले ही पुलिस वालों को ड्रग्स के मामलों में फंसाने और केसों से नाम बाहर निकालने के लिए रिश्वत ले रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।पंजाब आर्म्ड पुलिस का अधिकारी नामजदपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ने इस मामले में फिरोजपुर के पूर्व डीआइजी मौजूदा में जालंधर पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) आइपीएस अधिकारी इंद्रबीर सिंह को नामजद किया है। इस मामले में जल्द ही इंद्रबीर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। मामला एक साल पुराना है।अवैध तौर पर बंधक बनाने और झूठा मुकदमा दर्जसीआइए स्टाफ पट्टी के तत्कालीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा को फिरोजपुर के सीआइए स्टाफ में अवैध तौर पर बंधक बनाने और झूठा मुकदमा दर्ज कर...