आएंगे तो मोदी ही; नितिन गडकरी ने की 2024 की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। राजनीतिक मामलों में भी अपनी साफगोई के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 2024 में पहले से ज्यादा सीटों के साथ लौटेगी। 2019 के लोकसभा इलेक्शन में भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें हासिल करके बहुमत की सरकार बनाई थी। नितिन गडकरी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों को लेकर भी कहा कि भाजपा ही यहां जीतेगी। हालांकि तेलंगाना के चुनावों को लेकर उन्होंने ऐसा दावा नहीं किया और कहा कि हम एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभरेंगे। हमारी ताकत वहां पहले से ज्यादा होगी।नितिन गडकरी ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'लोकसभा चुनाव में हम पहले मिली सीटों से ज्यादा हासिल करेंगे। हमने देश का भविष्य बेहतर किया है और लोग पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें फिर से जिताने वाले हैं।' केंद्रीय...







