Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

सरसों एवं चने की खरीद के लिए 20 मार्च से होगा पंजीयन

सरसों एवं चने की खरीद के लिए 20 मार्च से होगा पंजीयन

बिजनेस, जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 20 मार्च से आॅनलाइन पंजीयन शुरू किया जाएगा।सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान को उपज बेचान के लिए पंजीयन की सुविधा ई-मित्र या संबंधित खरीद केन्द्र (ग्राम सेवा सहकारी समिति /क्रय विक्रय सहकारी समिति) पर उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर रबी सीजन 2023-24 में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में चना खरीद का 6.65 लाख मीट्रिक टन एवं सरसों खरीद का 15.19 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य दिया गया है। आॅनलाइन पंजीयन करते समय किसान को जनआधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं गिरदावरी की प्रति पंजीयन फार्म के साथ अपलोड करनी होगी। किसान को आधार आधारित बायोमैट्रिक अभिप्रमाणन पर पंजीयन करवाना होगा।सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी किसान अपना मोबाईल नम्बर आधार में लिंक करवा लेवें, ताकि किसानों को समय रहते तुलाई दिन...
सैमसंग गैलेक्सी A54 और गैलेक्सी A34 भारत में लॉन्च:5G स्मार्टफोन में 32 MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh की बैटरी, 28 मार्च से शुरू होगी सेल

सैमसंग गैलेक्सी A54 और गैलेक्सी A34 भारत में लॉन्च:5G स्मार्टफोन में 32 MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh की बैटरी, 28 मार्च से शुरू होगी सेल

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
दक्षिण कोरियन टेक कंपनी कंपन सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में अपना 5जी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कंपनी ने A-सीरीज में दो 5जी स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A34 और सैमसंग गैलेक्सी A54 5G लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करते हैं, यूजर्स इनमें रिलायंस जियो और एयरटेल नेटवर्क पर 5जी सर्विस इस्तेमाल कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी A34 ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम वॉइलेट और ऑसम सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ आता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी A54 ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम वॉइलेट कलर में अवेलेबल है। सैमसंग गैलेक्सी A54 और A34 : प्राइस और अवेलेबलिटीकंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी A54 5G और A34 5G दोनों ही स्मार्टफोन को दो-दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। A54 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपए है। वहीं A34 5G के 8GB ...
अमेरिकी बैंक को बचाने के लिए ‘यस बैंक’ जैसा फॉर्मूला:11 बैंक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक में 30 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे, शेयर 10% चढ़ा

अमेरिकी बैंक को बचाने के लिए ‘यस बैंक’ जैसा फॉर्मूला:11 बैंक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक में 30 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे, शेयर 10% चढ़ा

बिजनेस
वॉशिंगटन. भारत के यस बैंक की तरह अमेरिका के फर्स्ट रिपब्लिक को डूबने से बचाने के लिए अमेरिका के 11 बड़े बैंक आगे हैं। ये बैंक्स फर्स्ट रिपब्लिक में 30 बिलियन डॉलर (करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेंगें। ताकि डिपॉजिटर्स को पैसे निकालने में दिक्कत न हो। इन 11 बैंकों में जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, मॉर्गन स्टेनली, US बैंकॉर्प, ट्रुइस्ट फाइनेंशियल, PNC फाइनेंशियल शामिल हैं। जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप और वेल्स फार्गो ने 5-5 बिलियन डॉलर की फंडिंग कर रहा है। वहीं, गोल्डमैन सैच और मॉर्गन स्टैनले 2.5 बिलियन डॉलर की मदद देंगे। बाकी के बैंक भी छोटी-मोटी पूंजी लगाएंगे। इससे पहले रविवार को फर्स्ट बैंक ने बयान जारी कर बताया था कि उसे जेपी मॉर्गन और फेडरल रिजर्व से 70 बिलियन डॉलर के फंड का एक्सेस मिल गया था। फर्स्ट रिपब्लिक के शेयरों में रिकवरी, 10% चढ़े6...
गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ टन होने की उम्मीद:फ्लौर फेडरेशन

गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ टन होने की उम्मीद:फ्लौर फेडरेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). रोलर फ्लौर मिलर्स फेडरेशन आॅफ इंडिया ने कहा है कि इस वर्ष गेहूं की फसल बहुत अच्छी है और इसका उत्पादन 10 करोड़ 80 लाख टन से 11 करोड़ टन होने की संभावना है तथा इसका मूल्य स्थिर रहने की भी उम्मीद है।फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन और नवनीत ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गेहूं के उत्पादन को लेकर एक सर्वेक्षण कराया गया है, यह सर्वेक्षण नौ राज्यों में किया गया है और 10 हजार से अधिक नमूने लिये गये हैं। गेहूं की खेती का रकबा भी इस वर्ष बढ़ा है और कुछ राज्यों में इसकी फसल बहुत अच्छी है जिसके कारण ऐसा लगता है कि इस बार गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ टन हो सकता है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष किसानों को अच्छा मूल्य मिला था लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध तथा आवागमन की सुविधाओं के अभाव के कारण दुनिया के कई हिस्सों में इसका मूल्य काफी अधिक हो गया था, देश म...
होंडा की सबसे सस्ती बाइक लॉन्च:100cc इंजन वाली बाइक की कीमत 65 हजार; बुकिंग आज से, डिलिवरी मई में शुरू होगी

होंडा की सबसे सस्ती बाइक लॉन्च:100cc इंजन वाली बाइक की कीमत 65 हजार; बुकिंग आज से, डिलिवरी मई में शुरू होगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज (बुधवार, 15 मार्च) को अपनी सबसे सस्ती बाइक शाइन 100cc लॉन्च की। ये बाइक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्पलेंडर, HF डीलक्स और बजाज प्लेटिना को कॉम्पिटिशन देगी। ये बाइक कंपनी की पॉपुलर होंडा शाइन 125cc का छोटा वर्जन है। इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। ऑल न्यू होंडा शाइन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। बाइक की डिलीवरी मई-2023 में शुरू होगी। ये पांच कलर स्कीम में उपलब्ध होगी। बेहतर माइलेज देने का कंपनी का दावाशाइन 100 में बिल्कुल नया एयर-कूल्ड, 99.7cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इंजन को 4-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि नया फ्यूल-इंजेक्टेड 100cc इंजन बेहतर माइलेज देने में सक्षम है। रिपेयरिंग के काम को आसान बनाने के लिए इसमें इंजन के बाहर एक फ्यूल पंप दिया ह...
थोक मुद्रास्फीति में गिरावट जारी, फरवरी में घट कर 3.85 प्रतिशत

थोक मुद्रास्फीति में गिरावट जारी, फरवरी में घट कर 3.85 प्रतिशत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति फरवरी 2023 में मासिक आधार पर लगातार घटते हुए 3.85 प्रतिशत पर आ गयी। इस वर्ष जनवरी में थोक मुद्रास्फीति 4.73 प्रतिशत और दिसंबर, 2022 में 5.02 प्रतिशत थी।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष फरवरी माह का थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2022-12) 150.9 अंक और उसके आधार पर मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 3.85 प्रतिशत रही। जबकि जनवरी माह में थोक मूल्य सूचकांक 150.6 अंक था।थोक मूल्य सूचकांक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक वस्तुओं के वर्ग में यह मुद्रा स्फीति फरवरी में 3.28 प्रतिशत थी जबकि जनवरी में यह 3.88 प्रतिशत थी। इसी तरह फरवरी में ईंधन एवं बिजली वर्ग में थोक मुद्रास्फीति 14.82 प्रतिशत (जनवरी 15.15 प्रतिशत) और विनिर्माण उत्पादों के वर्ग में थोक मुद्रास्फीति 1.94 प्रतिशत (जनवरी 2.99) प्रतिशत थी।ख...
24 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची फ्यूल डिमांड:पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 8.9% बढ़ी, डीजल की खपत में 7.5% का इजाफा

24 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची फ्यूल डिमांड:पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 8.9% बढ़ी, डीजल की खपत में 7.5% का इजाफा

बिजनेस
नई दिल्ली. फरवरी में भारत की फ्यूल डिमांड 24 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सस्ते रूसी तेल से देश में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिला है। फरवरी में ईंधन की खपत 5% से ज्यादा बढ़कर 4.82 मिलियन बैरल प्रति दिन (18.5 मिलियन टन) हो गई। इंडियन ऑयल मिनिस्ट्री के पेट्रोलियम पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के रिकॉर्ड किए गए डेटा में ये जानकारी सामने आई है। PPAC को 1998 में शुरू किया गया था। पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 8.9% बढ़ीफरवरी में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 8.9% बढ़कर 2.8 मिलियन टन हो गई, जबकि डीजल की खपत 7.5% बढ़कर 6.98 मिलियन टन हो गई। आंकड़ों के अनुसार, जेट ईंधन की बिक्री 43% से अधिक बढ़कर 0.62 मिलियन टन हो गई। रसोई गैस या लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की बिक्री 0.1% घटकर 23.9 लाख टन रह गई। मार्च में डिमांड 5.17 मिलियन bpd होगीसड़कों के निर्माण के...
PhonePe को मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट:फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल फोनपे में लगभग 1,230 करोड़ रुपए निवेश करेंगे

PhonePe को मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट:फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल फोनपे में लगभग 1,230 करोड़ रुपए निवेश करेंगे

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिन्नी बंसल की फोनपे में लगभग 100-150 मिलियन डॉलर (820-1230 करोड़ रुपए) निवेश करने के लिए कंपनी से बातचीत चल रही है। अगर ऐसा संभव होता है तो यह ट्रांजेक्शन न्यू-ऐज फर्म में सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशों में से एक होगा। अब सिर्फ अमाउंट फाइनलाइज किया जाना बाकीद इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया है कि डील में अब सिर्फ अमाउंट फाइनलाइज किया जाना बाकी रह गया है। हालांकि, इस इन्वेस्टमेंट को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही इस डील के क्लोज होने की उम्मीद है। फोनपे पहले ही जुटा चुकी है 3,691 करोड़ रुपएफोनपे पहले ही PE दिग्गजों जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल, रिबिट कैपिटल और अन्य कई कंपनियों से 12 बिलियन डॉलर (98.4...
31 मार्च तक निपटाने हैं ये 5 जरूरी काम:पैन-आधार को लिंक न करने पर देना पड़ सकता है जुर्माना, टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंट भी करें

31 मार्च तक निपटाने हैं ये 5 जरूरी काम:पैन-आधार को लिंक न करने पर देना पड़ सकता है जुर्माना, टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंट भी करें

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2022-23 का आखिरी महीना यानी मार्च शुरू हो चुका है। इस महीने आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन्हीं से एक काम है, पैन को आधार से लिंक कराया। 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। आप 1000 रुपए की लेट फीस के साथ 31 मार्च 2023 तक तक पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं 1. आधार-पैन लिंकअगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया हो तो जल्द करा लें। 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) 30 जून 2022 के बाद से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए 1000 रुपए की लेट फीस वसूल रहा है।  2. टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंटअगर आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक टैक्स इनवेसटमेंट नही किया है तो जल्द ही कर दें। आप PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, 5 साल की FD और ELSS आदि में निवेश करके सेक्शन 80C टैक्स...
रूस से आ रहा सस्ता तेल:फिर भी देश में नहीं घटीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 10 महीनों से इसके दाम स्थिर

रूस से आ रहा सस्ता तेल:फिर भी देश में नहीं घटीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 10 महीनों से इसके दाम स्थिर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार से जिस औसत भाव पर कच्चा तेल खरीदता है, उसके मुकाबले रूस से आया क्रूड बीते साल जून में 16 डॉलर सस्ता रहा। ये अंतर 1,310 रुपए प्रति बैरल है। बीते साल अप्रैल से इस साल मार्च के लिए ये औसत अंतर 7 डॉलर यानी 573 रुपए प्रति बैरल से ज्यादा है। बीते महीने भारत ने अपनी जरूरत का लगभग 39 फीसदी कच्चे तेल का आयात रूस से किया। इसके बावजूद करीब 10 महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। आइए सझते हैं कि ऐसा क्यों है... 1. गैर-पारदर्शी फॉर्मूलाइंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल के दाम दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के हिसाब तय करती हैं, न कि क्रूड के दाम के आधार पर। यूरोप जैसे बाजारों में ये ईंधन काफी महंगे हो गए हैं, लिहाजा भारत में इनके दाम ऊंचे हैं। 2. बचत का इस्तेमाल घाटा पाटने मेंसरकारी ऑयल रिफाइनिंग कंपनियां रूसी त...