प्रधानमंत्री ने पोस्ट-बजट वेबिनार को किया संबोधित:PM मोदी बोले- इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अर्थव्यवस्था की शक्ति, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 मार्च) को 'इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट' पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को अर्थव्यवस्था की प्रेरक शक्ति मानती है और इससे भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनने में मदद मिलेगी।
इस साल का बजट देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के विकास को नई ऊर्जा देता हैPM मोदी ने कहा कि इस साल का बजट देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के साथ ही देश के सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी मजबूत होना उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हमारा सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर जितना मजबूत होगा, उतने ही टैलेंटेड युवा और स्किल्ड युवा काम करने के लिए आगे आ पाएंगे। इसलिए ही स्किल डेवलपमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फाइनेंशियल स्किल्स पर जोर दिया...








