Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

प्लांट बंद होने पर भी फॉक्सकॉन कर्मियों को मिलेगा वेतन

प्लांट बंद होने पर भी फॉक्सकॉन कर्मियों को मिलेगा वेतन

बिजनेस
नई दिल्ली एप्पल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि फॉक्सकॉन की श्रीपेरंबदूर सुविधा को परिवीक्षा पर रखा गया है। बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को भुगतान जारी रहेगा, जबकि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।  फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की ओर से जारी एक बयान में कहा गया  कि हम अपनी स्थानीय प्रबंधन टीम और हमारी प्रबंधन प्रणालियों का पुनर्गठन भी कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम आवश्यक उच्च मानकों को प्राप्त कर सकें और बनाए रख सकें। इस बीच, एप्पल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि सुविधा फिर से शुरू होने से पहले सख्त मानकों को पूरा किया जाए। उन्होंने एक ईमेल में कहा कि हम स्थितियों की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि एप्पल के फॉक्सकॉन में पिछले हफ्ते फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया था। यह गड़बड़ी चेन्नई के श...
नए साल पर बिटिया की शादी के लिए इस स्कीम में करें निवेश

नए साल पर बिटिया की शादी के लिए इस स्कीम में करें निवेश

बिजनेस
नई दिल्ली अच्छा इन्वेस्टमेंट एक अच्छा रिटर्न देता है। अगर आप भी अपनी बेटी की केयर करते हैं और उसकी शादी या एजुकेशन के लिए पैसों को जमा कर रहे हैं, तो आपको अपने पैसों को एक सिस्टेमेटिक ढंग से इनवेस्ट करना चाहिए, तभी आपके पैसे अच्छे से ग्रो करेंगे। अक्सर बैंक से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता, जितना कहीं और इन्वेस्ट करने से प्राप्त होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें महज आप 7 साल निवेश करके 50 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट करना होगा। देश में कई लोग अपनी बेटी की शादी या उसके भविष्य को ध्यान में रखकर इस म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। अगर आप भी अपनी बिटिया की शादी को लेकर चिंतित हैं, तो आज हम आपको इस इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताने वाले हैं।...
क्या कोरोना की वजह से आपकी शादी भी हो गई है कैंसिल? मिल सकता है 10 लाख तक का कवर

क्या कोरोना की वजह से आपकी शादी भी हो गई है कैंसिल? मिल सकता है 10 लाख तक का कवर

बिजनेस
नई दिल्ली एक बार फिर से कोरोना ने नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को रूप में देश में पांव पसार लिए हैं। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए जगह-जगह पाबंदियां लगाई जा रही हैं। जिसकी वजह से बने बनाए प्लान कैंसिल हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके तहत किसी भी शादी समारोह में अधिकतम 20 लोगों के ही शामिल होने की गाइडलाइन्स जारी की गई है। ऐसे में जिन लोगों कि शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी, उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मैरिज हॉल, फार्म हाउस आदि की बुकिंग में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में कई पार्टी कैंसिलेशन पर पैसा लौटाने से मना कर देती हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी परिस्थिति में फंसे हैं तो घबराएं नहीं, देश में कई  इंश्योरेंस कंपनियां हैं जो वेडिंग इंश्योरेंस बेचती हैं। जिनका मकसद शादी कैंसिल होने से लेकर जेवर चोरी होने तक और शादी के अचानक बाद ए...
खाद्य तेल सस्ता: प्रमुख ब्रांडों ने घटाए दाम, एमआरपी में 10-15% की कटौती

खाद्य तेल सस्ता: प्रमुख ब्रांडों ने घटाए दाम, एमआरपी में 10-15% की कटौती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली महंगाई से जूझ रही जनता को खाद्य तेल के दामों में कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (SEA) ने बताया कि देश की अग्रणी खाद्य तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। इन कंपनियों ने खाद्य तेल ब्रांडों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10-15 फीसदी की कमी की है। इन कंपनियों में अदाणी विल्मर और रुचि सोया भी शामिल हैं।  अडानी विल्मर ने अपने फॉर्च्यून ब्रांडों पर, रुचि सोया ने महाकोश, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रेला ब्रांड पर, इमामी ने हेल्दी व टेस्टी ब्रांड पर, बंज ने डालडा, गगन, चंबल ब्रांड पर और जेमिनी ने फ्रीडम सूरजमुखी की एमआरपी घटाई है। इसी तरह कोफ्को ने न्यूट्रीलाइव ब्रांड, फ्रिगोरिफिको अल्लाना ने सनी ब्रांड, गोकुल एग्रो ने विटालाइफ, महक और जैका ब्रांड के दाम घटाए हैं। इनके अलावा कुछ अन्य खाद्य तेल ब्रांडों के भी दाम कम किए गए हैं।...
एफपीआई ने की जोरदार बिकवाली

एफपीआई ने की जोरदार बिकवाली

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय शेयर बाजार में पार्टिसिपेटरी-नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए निवेश अक्बतूर में 43 महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद नवंबर के अंत तक घट गया। बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजारों में नवंबर के अंत तक पी-नोट्स के जरिए निवेश (इक्विटी, डेट और हाइब्रिड सिक्योरिटी) 94,826 करोड़ रुपये था, जबकि अक्बतूर के अंत मे यह आंकड़ा 1,02,553 करोड़ रुपये था। अक्तूबर में इतना आया था निवेशगौरतलब है कि अक्बतूर महीने में पी-नोट्स के जरिए निवेश पिछले 43 महीनों यानी मार्च 2018 के बाद से सबसे अधिक था। मार्च 2018 में पी-नोट्स के जरिए भारतीय बाजार में 1,06,403 करोड़ रुपये निवेश आया था। इस बार बिकवाली का असर दिखाई दिया और नवंबर में इसमें गिरावट दर्ज की गई।  एफपीआई ने 17,696 करोड़ निकालेअमेरिका के सेंट्रल बैंक- फेड रिजर्व की तरफ ब्याज दरों में उम्मीद से पहले बढ़ोतरी का ए...
किसानों को मिलेगा नए साल का तोहफा

किसानों को मिलेगा नए साल का तोहफा

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार देश के किसानों को नया साल का तोहफा देने वाली है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार 1 जनवरी 2022 को किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकती है।  प्रधानमंत्री मोदी ट्रांसफर करेंगे पैसारिपोर्ट में बताया गया कि सरकार ने घोषणा कर दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे के करीब पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, इस दौरान इस बात पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है कि किसान 1 जनवरी से पहले अपने खाते की ई-केवाईसी जरूर करा लें। ऐसा न कराने पर उनके खाते में पैसा नहीं आ पाएगा।...
डीमैट खाताधारक ध्यान दें

डीमैट खाताधारक ध्यान दें

बिजनेस
नई दिल्ली भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे क्षेत्रों में निवेश करती है। हालांकि शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट का होना बहुत जरूरी है। बिना इसके आप स्टॉक मार्केट में निवेश नहीं कर सकते हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और आपके पास अपना खुद का डीमैट अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए है। सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के KYC को लेकर 31 दिसंबर 2021 को अंतिम तारीख निश्चित कर रखा है। अगर आप इस डेट से पहले अपने डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी नहीं करवाते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की आपका खाता भी बंद हो सकता है। ऐसे में आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।...
डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले कुछ सालों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिला है। डेबिट कार्ड ने हमारे ट्रांजेक्शन को आसान और सुविधाजनक बना दिया है। अब आप कोई भी सामान और सेवाएं खरीदते हैं तो डेबिट कार्ड के माध्यम से आसानी से भुगतान भी कर लेते हैं। एक ओर जहां डेबिट और क्रेडिट कार्ड से हमारा काम आसान हुआ है, वहीं इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ गया है। ऐसे में डेबिट कार्ड का डेटा सुरक्षित रखना अपने आप में एक चैलेंज है। आपको डेबिट कार्ड के माध्यम से लेन-देन करते समय सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। जालसाज आपके खाते की जानकारी हासिल करने के लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिसे अपना कर आप अपने डेबिट कार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं।...
आज इतना महंगा हो गया सोना, चांदी की कीमत गिरी

आज इतना महंगा हो गया सोना, चांदी की कीमत गिरी

बिजनेस
नई दिल्ली एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को बढ़ गया। आज पर सोने की कीमत में 0.17 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,199 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। चांदी के दाम में 0.31 फीसदी की गिरावट आई है। इस कमी के बाद चांदी का ताजा भाव घटकर 62,107 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।    इस तरह से जानें सोने की शुद्धताबता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।...
क्या आप भी उठाना चाहते हैं पीएम आवास योजना का लाभ?

क्या आप भी उठाना चाहते हैं पीएम आवास योजना का लाभ?

बिजनेस
नई दिल्ली समाज में कमजोर वर्ग को सुविधाएं देने के लिए सरकार समय समय पर नई योजनाएं लाती रहती है। इसी क्रम में 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना कमजोर वर्ग को किफायती आवास प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। अगर आप भी पीएम आवास योजना के लाभार्थी हैं, या फिर इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आपको मालूम होना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार ने कुछ नए बदलाव किए हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो आपका आवंटन निरस्त भी हो सकता है। अगर आपको भी प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है तो ये जरूर जान लें कि इस आवास में पांच साल रहना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर आपका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। दरअसल, जिन आवासों का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अभी टू लीज कराकर दिया जा रहा है, या फिर जो ये एग्रीमेंट भविष्य में कराएंगे वो रजिस्ट्री नहीं है। क्योंकि पांच साल सरकार ये दे...