Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

मारुति कंपनी की कारें अगले साल से महंगी होंगी, रॉ मटेरियल की कीमत बढ़ने के कारण लिया फैसला

मारुति कंपनी की कारें अगले साल से महंगी होंगी, रॉ मटेरियल की कीमत बढ़ने के कारण लिया फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का प्लान बना रही है। कंपनी कीमत बढ़ाने की वजह कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल का महंगा होना बताया है, जो पिछले 1 साल से सस्ता होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कंपनी अब इसी बढ़ी इनपुट कॉस्ट का बोझ ग्राहकों पर डालने का प्लान कर रही है।...
महंगाई का एक और वार, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़े

महंगाई का एक और वार, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़े

बिजनेस
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी की उम्मीदों के विपरीत महंगाई का बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये तक बढ़ा दी है।  बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम यथावततेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है और यह 2101 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। कोलकाता में ये 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये पर मिल रहा है। ...
शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 619 अंक चढ़ा, निफ्टी में 183 अंक की बढ़त

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 619 अंक चढ़ा, निफ्टी में 183 अंक की बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुरुआती बढ़त कारोबार के अंत तक कायम रही। इसके चलते बीएसई का सेंसेक्स 619.92 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 फीसदी की उछाल के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ। 
इस स्कीम में निवेश करने पर आपकी बेटी का भविष्य होगा उज्ज्वल

इस स्कीम में निवेश करने पर आपकी बेटी का भविष्य होगा उज्ज्वल

बिजनेस
नई दिल्ली। बेटियों के भविष्य की चिंता हम सभी को होती है। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम कई जगहों पर अपने पैसों को निवेश करते हैं। हम में से अधिकतर लोग बेटियों की शादी करने के लिए बचत करते हैं, तो कई लोग उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप अपने पैसों को इन्वेस्ट करके बेटी के भविष्य को उज्ज्वल कर सकते हैं। इस खास स्कीम का नाम इंडियन पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस योजना में आप अपनी बेटी का अकाउंट बड़ी ही आसानी से खुलवा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम में आपको अच्छी बचत और सरकारी सुरक्षा दोनों मिलेंगी। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट्स भी मिलेंगे।...
रिलायंस कैपिटल का बोर्ड भंग होने के बाद एडवाइजरी कमेटी गठित

रिलायंस कैपिटल का बोर्ड भंग होने के बाद एडवाइजरी कमेटी गठित

बिजनेस
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग करने के बाद इसके लिए नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त किया था। अब प्रशासक की मदद के लिए केंद्रीय बैंक ने एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है, जो इनकी मदद करेगी।  बोर्ड भंग करने के एक दिन बाद गठनगौरतलब है कि सोमवार को आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस कैपिटल (आरसीएल) के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके एक दिन बाद ही मंगलवार को देर शाम केंद्रीय बैंक ने नए प्रशासक बनाए गए नागेश्वर राव की मदद को एडवाइजरी कमेटी के गठन का निर्णय लिया। आरबीआई ने प्रशासक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है।...
बैंक से जुड़े काम जल्द निपटा लें, इस महीने 12 दिन नहीं होगा काम-काज

बैंक से जुड़े काम जल्द निपटा लें, इस महीने 12 दिन नहीं होगा काम-काज

बिजनेस
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इस महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में रविवार और शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंक से संबंधित काम तुरंत निपटाने में ही फायदा है।  4 रविवार और दो शनिवार बंद रहेंगे बैंकभारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही 2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी थी। इसके मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल मिलाकर दिसंबर महीने में 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की भी छु्ट्टियां शामिल रहेंगी। बता दें कि दिसंबर महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार को बंक सभी जगह बंद रहेंगे। आरबीआई की सूची में क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्ल...
शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

बिजनेस
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने के पहले दिन और सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार में बहार लौटी। मंगलवार की सुस्ती को तोड़ते हुए शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300.98 अंक या 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,365.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 121.20 अंक या 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 17,104.40 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 652 अंक चढ़कर और निफ्टी 205 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।  ...
बैंकों के निष्क्रिय खातों में पड़े हैं 26,697 करोड़, नौ करोड़ खातों में 10 साल से कोई लेनदेन नहीं

बैंकों के निष्क्रिय खातों में पड़े हैं 26,697 करोड़, नौ करोड़ खातों में 10 साल से कोई लेनदेन नहीं

बिजनेस
नई दिल्ली। देशवासियों के 26,697 करोड़ रुपये ऐसे करीब 9 करोड़ बैंक खातों में पड़े हैं, जिनका 10 साल या उससे अधिक समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के ये आंकड़े 31 दिसंबर 2020 तक के हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया, 31 मार्च 2021 तक ऐसे जमाबंदी खातों और एनबीएफसी से जुड़े खातों की संख्या क्रमश: 64 करोड़ व 71 लाख है, जो सात साल से लावारिस हैं।  आरबीआई ने बैंकों को एक साल से ज्यादा समय से अनुपयोगी खातों की सालाना मूल्यांकन रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। इन खाताधारकों से संपर्क करने और लिखित में सूचित कर वजह पता करने के भी निर्देश हैं। बैंक चाहें तो दो साल से उपयोग में नहीं आए खातों के धारकों या उनके कानूनी वारिसों की तलाश के लिए विशेष अभियान चला सकते हैं। वहीं, 10 साल से ज्यादा समय से उपयोग में नहीं आए खातों, खाताधारकों व उनके न...
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 195 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17 हजार के नीचे

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 195 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17 हजार के नीचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ।  बाजार की हुई थी सुस्त शुरुआतआज बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 11.55 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,272.08 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 2.80 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,051.15 के स्तर पर खुला था। कारोबार के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते भी दिखाई दिए।  सोमवार को बढ़त के साथ हुआ था बंदसोमवार को कार...
यूनियन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना, एसबीआई के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई

यूनियन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना, एसबीआई के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई

बिजनेस
नई दिल्ली बैंकिंग नियमों के उल्लंघन पर रिजर्व बैंक अब कड़ा रवैया अपना रहा है। पहले सबसे बड़ी बैंक एसबीआई पर जुर्माना किया गया और अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई घोटालों के वर्गीकरण व रिपोर्टिंग और तनावग्रस्त संपत्तियों के विक्रय के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकिंग नियमों व घोटालों की सूचना के नियमों के उल्लंघन को लेकर बीते हफ्ते देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर एक करोड़ रुपये और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 1.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।  केंद्रीय बैंक ने एसबीआई पर कार्रवाई इसलिए की थी कि एक ग्राहक के खाते की जांच में पाया गया कि बैंक ने उसके अकाउंट में हुए घोटाले के बारे में जानकारी देने में देरी की। इस लापरवाही के लिए आरबीआई ने एस...