Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

गेमिंग और एंटरटेनमेंट वाले चैनल टॉप पर

गेमिंग और एंटरटेनमेंट वाले चैनल टॉप पर

बिजनेस
नई दिल्ली हर साल की तरह यूट्यूब ने इस साल के सबसे पॉपुलर, वायरल वीडियो और उनके क्रिएटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। साल 2021 के टॉप-10 ट्रेंडिंग वीडियो में पहले नंबर पर जॉम्बी (ZOMBIE), द लिविंग डेड (The Living Dead), दूसरे नंबर पर पागल बेटा तेरा (PAAGAL BETA 13) और तीसरे नंबर पर TVF's Aspirants है। इस लिस्ट में BHAI-BEHAN AUR चुड़ैल, सातवें नंबर पर और बीबी की वाइन का Dhindora 8वें नंबर पर है। जिसे लेकर यूट्यूब की तरफ से साल 2021 की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। साल 2021 में यूट्यूब पर भारतीयों ने सबसे ज्यादा गेमिंग और कॉमेडी वीडियो को सर्च किया है। यह दोनों कैटेगरी यूट्यूब की टॉप सर्चिंग लिस्ट में शामिल हैं। फ्री फायर वर्ल्ड सीरीज फाइनल 2021 (FreeFire World Series Final) की 5 घंटे लंबी वीडियो को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह इस साल का सबसे पॉपुलर वीडियो भी है।...
ट्विटर पर आपके फॉलोअर्स रातों-रात कम हो गए

ट्विटर पर आपके फॉलोअर्स रातों-रात कम हो गए

बिजनेस
नई दिल्लीबीती रात से एक बार फिर ट्विटर चर्चा में आ गया है। गुरुवार को इस प्लेटफॉर्म पर अचानक यूजर्स के फॉलोअर्स की संख्या घट गई। जिसके बाद ट्विटर पर ही ट्विटर को लेकर शिकायतों का दौर शुरू हो गया। सालों से जिन यूजर्स के फॉलोअर्स धीरे-धीरे बढ़ रहे थे, अचानक उनके कम होने पर गुस्सा तो आएगा ही। फॉलोअर्स कम होने पर लोगों ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल को भी घेर लिया। विपक्षी दलों से जुड़े कई नेताओं और उनके समर्थकों ने इसे पराग और भाजपा के बीच की मिलीभगत तक बता दिया।...
मोबाइल पेमेंट रिकॉर्ड स्तर पर- मोदी

मोबाइल पेमेंट रिकॉर्ड स्तर पर- मोदी

बिजनेस
मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिनटेक पहल को फिनटेक क्रांति में बदलने का समय आ गया है। एक क्रांति जो देश के हर नागरिक को फाइनेंशियल मजबूती प्रदान करती है। मोबाइल पेमेंट इसका जीता जागता उदाहरण है, जिसके जरिए रिकॉर्ड स्तर पर पेमेंट किया गया है।
इस महीने लॉन्च होने वाली बाइक्स और कार

इस महीने लॉन्च होने वाली बाइक्स और कार

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप भी एक नया ट्रू व्हीलर या कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपको दिसंबर में लॉन्च होनी वाली बाइक्स और कारों के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो दिसंबर जो आम तौर पर डोमेस्टिक ऑटो इंडस्ट्री में साल का सबसे ड्राई महीना होता है, फिर भी कुछ कंपनियां है जो दिसंबर में भी लॉन्चिंग की तैयारी कर रही हैं।इसमें हार्ले डैविडसन, KTM सहित कई नई बाइक्स और कारें शामिल हैं।...
LIC के IPO में लगाना चाहते हैं पैसा तो फटाफट अपडेट कर लें अपना पैन

LIC के IPO में लगाना चाहते हैं पैसा तो फटाफट अपडेट कर लें अपना पैन

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आपने LIC की पॉलिसी ले रखी है और आप इसके IPO में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको LIC में अपना पैन अपडेअ होना जरूरी है। LIC ने कहा है कि LIC के किसी भी IPO में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीधारक चेक कर लें कि रिकॉर्ड में दिये पैन की जानकारी सही है या नहीं। अगर सही नहीं है तो वह पैन की जानकारी को अपडेट कर लें। डीमैट अकाउंट है जरूरीअगर किसी पॉलिसीधारक के पास वर्तमान में वैलिड डीमैट अकाउंट नहीं है, तो उसे अपने खर्च पर खोलने का प्लान कर लेना चाहिए। कॉरपोरेशन ने साफ कहा कि डीमैट अकाउंट खोलने और पैन अपडेट करने में जो भी खर्च आएगा वह पॉलिसीहोल्डर उठाएगा। कॉरपोरेशन कोई भी खर्च नहीं उठाएगा। आपको बता दें कि LIC के IPO इश्यू साइज का 10% तक पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व है।...
ज्यादा फायदा मिलेगा:फिक्स्ड डिपॉजिट करने का प्लान है तो थोड़ा इंतजार कीजिए, मिलेगा ज्यादा ब्याज

ज्यादा फायदा मिलेगा:फिक्स्ड डिपॉजिट करने का प्लान है तो थोड़ा इंतजार कीजिए, मिलेगा ज्यादा ब्याज

बिजनेस
मुंबई अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब बैंक और अन्य लोन देने वाली कंपनियां FD पर ब्याज दरें बढ़ाने लगी हैं। जनवरी से ब्याज बढ़ाने की रफ्तार तेजी होगी ऐसी उम्मीद है कि जनवरी से ब्याज दरों को बढ़ाने की रफ्तार तेज हो सकती है। निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने चुनिंदा समय वाली FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यह नई दरें एक दिसंबर से लागू हो गई हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 7 से 29 दिन की FD पर 2.50% ब्याज मिलेगा। 30 से 90 दिन की अवधि वाली जमा पर 3% और 91 दिन से 6 महीने की अवधि वाली जमा पर 3.5% का ब्याज मिलेगा।...
कल से खुलेगी भारत बॉन्ड ETF की तीसरी सीरीज, यहां समझें ये क्या है और इसमें पैसा लगाएं या नहीं

कल से खुलेगी भारत बॉन्ड ETF की तीसरी सीरीज, यहां समझें ये क्या है और इसमें पैसा लगाएं या नहीं

बिजनेस
नई दिल्ली भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड (ETF) की तीसरी सीरीज 3 दिसंबर से निवेश के लिए खुलेगी। ये न्यू फण्ड ऑफर (NFO) 3 दिसंबर को खुलकर 9 दिसंबर को बंद होगा। भारत बॉन्ड ETF की तीसरी सीरीज के जरिए सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के लिए 5,000 करोड़ रुपए जुटा सकती है। हम आपको भारत बॉन्ड ETF के बारे में और इसमें निवेश करना कैसा रहेगा ये बता रहे हैं।...
शेयर बाजार:776 पॉइंट्स की बढ़त के साथ सेंसेक्स 58,461 पर बंद

शेयर बाजार:776 पॉइंट्स की बढ़त के साथ सेंसेक्स 58,461 पर बंद

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 776 पॉइंट्स (1.35%) की तेजी के साथ 58,461 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 234 अंकों ( 1.37%) की तेजी रही और यह 17,401 पर बंद हुआ। बढ़त के साथ खुला था बाजार आज सुबह सेंसेक्स 97 पॉइंट्स तेजी के साथ 57,781 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से केवल 2 शेयर्स एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक गिरावट में रहे। 28 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले शेयर्स में HDFC और पावर ग्रिड के शेयर्स 4-4% ऊपर रहे। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो का शेयर दो से ढाई पर्सेंट तक बढ़ा। टाइटन, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी, NTPC भी बढ़त में रहे। बाजार का मार्केट कैप 262.60 लाख करोड़ रुपए रहा।...
अब जियो मार्ट से वॉट्सऐप के जरिए मंगा सकते हैं किराना का सामान, डिलीवरी मुफ्त होगी

अब जियो मार्ट से वॉट्सऐप के जरिए मंगा सकते हैं किराना का सामान, डिलीवरी मुफ्त होगी

बिजनेस
मुंबई अब एक "टैप और चैट" के जरिए मुकेश अंबानी के जियोमार्ट से किराने का सामान ऑर्डर किया जा सकता है। इसे वॉट्सऐप के जरिए आप कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी पूरी तरह से मुफ्त होगी। फ्लिपकार्ट और अमेजन से होगी टक्कर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को चुनौती देने के लिए कमर कस ली है। जियोमार्ट ने 90 सेकंड का ट्यूटोरियल और कैटलॉग वॉट्सऐप पर भेजकर लोगों को बताना शुरू किया है। इसने इसमें कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म से डिलीवरी मुफ्त है। इसके लिए कम से कम ऑर्डर की कोई शर्त भी नहीं है। इसमें यह भी बताया जा रहा ही कि यहाँ फल, सब्जियां, अनाज, टूथपेस्ट, पनीर, चीज और चने का आटा जैसे खाना पकाने के सभी सामान उपलब्ध हैं।...
ओला को टक्कर देने वाला ई-स्कूटर लॉन्च

ओला को टक्कर देने वाला ई-स्कूटर लॉन्च

बिजनेस
नई दिल्ली बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी बाउंस ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाउंस इनफिनिटी E1 लॉन्च कर दिया है। ग्राहक इसकी बुकिंग आज से कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 499 रुपए खर्च करने होंगे। गुजरात में इसकी कीमत 59,999 रुपए है। इस ई-स्कूटर की खास बात है कि इसे बैटरी और बिना बैटरी के खरीद पाएंगे। इसके लिए कंपनी ने बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। इसकी मदद से यूजर को बैटरी खरीदने और चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। यानी स्कूटर बिना बैटरी चार्ज किए चला पाएंगे।...