Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

26वें दिन भी नहीं बदले तेल के दाम, कई राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

26वें दिन भी नहीं बदले तेल के दाम, कई राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज छब्बीसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार 26वें दिन के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। बीते तीन सप्ताह पहले आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे।देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो ड...
इस सरल तरीके से करें गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलेगा सिलेंडर

इस सरल तरीके से करें गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलेगा सिलेंडर

बिजनेस
नई दिल्ली आज के इस आधुनिक युग में लोगों के रहन सहन का तरीका बदल गया है। लोग अब गांवों के बदले शहरों में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही अब लोगों का खाना बनाने का भी तरीका बदल गया है। पहले जहां खाना चूल्हे पर बनता था और उसमे ईंधन के रूप में उपले, कोयला जैसे साधनों का उपयोग होता था। अब वहीं जैसे जैसे साधनों का विकास होता गया तो खाना बनाने के लिए एलपीजी, पीएनजी गैसों का इस्तेमाल होने लगा है। अब ये सुविधा शहरों से होते हुए गांवों तक जा चुकी है और आज के समय में एलपीजी, पीएनजी गैस के उपभोक्ताओं की संख्या काफी बढ़ गई है। इसलिए हर रोज नए गैस कनेक्शन लिए जा रहे हैं। अगर आपने भी अभी तक कोई गैस कनेक्शन नहीं लिया है और लेने की सोच रहे हैं, तो आप घर बैठे गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेश कर सकते हैं।...
क्रिप्टो करेंसी पर राज्यसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण, कहा- यह एक जोखिम भरा क्षेत्र

क्रिप्टो करेंसी पर राज्यसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण, कहा- यह एक जोखिम भरा क्षेत्र

बिजनेस
नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है और इसमें पहले दिन से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सवाल-जवाब शुरू हो चुके हैँ। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार एक जोखिम भरा क्षेत्र है और यह नियामक ढांचे में नहीं है। इस लिए इस पर अच्छी-तरह से विचार करना बेहद जरूरी है।  विज्ञापनों पर प्रतिबंध पर फैसला नहींराज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की ओर से अभी तक क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित विज्ञापनों पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और पूंजी बाजार नियामक सेबी के माध्यम से इसको लेकर जागरुकता पैदा करने को कदम उठाए गए हैं। इसे लेकर तैयार किया गया क्रिप्टोकरेंसी बिल जल्द ही पेश किया जाएगा। ...
बहुत आसान है ऑनलाइन पानी का बिल जमा करना

बहुत आसान है ऑनलाइन पानी का बिल जमा करना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली जिस तरह से आज सब कुछ ऑनलाइन होता जा रहा है, आम इंसान का समय और पैसा दोनों ही बच रहा है। अब हर जगह पर ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन मिल जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि डिजिटल पेमेंट करने पर अच्छा कैशबैक भी मिल जाता है। आज जब कोरोना जैसी महामारी के कारण कैश लेन देन करना सुरक्षित नहीं रह गया है तब ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट करना एक अच्छा विकल्प बन गया है। डिजिटल पेमेंट करने के लिए हमारे पास कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अब हम घर बैठे ही अपने बिजली बिल, वाटर बिल, गैस बिल,फोन रिचार्ज और भी अन्य कई सारे बिल बड़ी आसानी से भर सकते हैं। आज जब हर चीज में मीटर लग रहा है तो अब वाटर मीटर भी लगने लगा है जिससे उपभोक्ता जितना पानी उपयोग करेगा उतना ही उसको बिल जमा करना होगा। अगर आप भी भाग दौड़ से बचना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन पानी के बिल का भुगतान कर सकते हैं।...
एक दिसंबर को खुलेगा टेगा का आईपीओ

एक दिसंबर को खुलेगा टेगा का आईपीओ

बिजनेस
नई दिल्ली दिसंबर में निवेशकों को खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। कई बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ लाने के लिए तैयार हैं और उन्हें बाजार नियामक सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसमें शामिल है 619.23 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही खनन क्षेत्र से जुड़ी कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज। यह सब्सक्रिप्शन के लिए एक दिसंबर को खुलेगा और तीन दिसंबर को बंद होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी से कंपनी के शेयर प्रीमियम (जीएमपी) ग्रे मार्केट में बढ़कर 310 रुपए हो गए हैं। बहरहाल, इसमें निवेश करने से पहले इससे जुड़ी जानकारियां जानना आपके लिए फायदेमंद होगा।  खुलने की तिथिटेगा का आईपीओ खुलने और बंद होने की तारीख की बात करें तो खनन उद्योग से जुड़ी इस कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और तीन दिसंबर को बंद होगा। टेगा इंडस्ट्री के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की संभा...
आज हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

आज हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिन भर भारी गिरावट का सामना करने के बाद आखिरकार अंत में बाजार में रौनक वापस लौटी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ।  बाजार शुरू होते ही 668 अंक टूटा था सेंसेक्सगौरतलब है कि आज बाजार हरे निशान पर खुला अगले ही मिनट में धड़ाम हो गया था। बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 668 अंक की गिरावट के साथ 56,400 के स्तर पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 248 अंक टूटकर 16,900 तक लुढ़क गया था। इसके बाद एक बार सेंसेक्स 725 अंक तक टूट गया था। ...
आसान शब्दों में यहां समझें क्या होता है मैरिज लोन

आसान शब्दों में यहां समझें क्या होता है मैरिज लोन

बिजनेस
नई दिल्ली एक कपल के लिए शादी सबसे खास दिन होता है, क्योंकि यहां से जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। एक हमसफर का साथ मिलता है, नए रिश्ते जुड़ते हैं, जिम्मेदारियां भी आती हैं और जिंदगी आगे बढ़ने लगती हैं। शादी को लेकर हर किसी के अपने-अपने सपने होते हैं, लेकिन ज्यादातर सपने एक चीज को लेकर काफी मिलते हैं कि ज्यादातर लोग अपनी शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। इसके लिए लोग काफी पैसे भी जोड़ते हैं, क्योंकि इस महंगाई के समय में हर एक चीज महंगी है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कई जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो जाता है कि अब शादी में खर्च कैसे होगा? अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको मैरिज लोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने शादी के खर्चों को मैनेज कर सकते हैं।...
घर बैठे मिनटों में जमा कर सकते हैं अपना हाउस टैक्स

घर बैठे मिनटों में जमा कर सकते हैं अपना हाउस टैक्स

बिजनेस
नई दिल्ली आज के इस डिजिटल युग में जब हर काम घर बैठे और ऑनलाइन होने लगा है तो लोगों को भी काफी सुविधाएं हो गयी हैं। अब वो समय नहीं रहा जब छोटे छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हों। आजकल लोग अपना किसी भी प्रकार का बिल भी ऑनलाइन जमा कर लेते हैं, जिससे लोगों को भी सुविधा होती है और सरकार को भी राजस्व के रूप में अच्छा टैक्स मिल जाता है। जब सरकार आम जनता के लिए सुविधाएं देती है जैसे:सड़क,बिजली पानी, और भी कई अन्य सुविधाएं। इनके एवज में सरकार टैक्स लेती हैं जिससे वो लोगो तक और बेहतर सुविधाएं दे सकें। इसी कड़ी में जब हम शहर में घर बनवाते हैं तो हमें हाउस टैक्स भी भरना होता हैं जो टैक्स ले रूप में सरकार के खाते में जाता है। अगर आपका भी घर शहर में है या नगर निगम के अधीन आता है तो और आप भी अपना हाउस टैक्स आसानी से भरना चाहते हैं।...
PNR नंबर से जानें अपनी बुकिंग टिकट का स्टेटस

PNR नंबर से जानें अपनी बुकिंग टिकट का स्टेटस

बिजनेस
नई दिल्ली रेल की यात्रा करना सभी को अच्छा लगता है। ट्रेन में बैठ कर शहर, गांव देखने का एक अलग ही मजा है। ऐसा लगता है कि जैसे हम रेल में बैठे बैठे पूरा भारत दर्शन कर रहे हैं। यात्राएं दो तरह की होती हैं, एक यात्रा हम छोटी दूरी की करते हैं,जिससे हमें कोई टिकट बुक नहीं करनी होती हैं, बस एक जनरल टिकट लेकर हम यात्रा करते हैं। दूसरी यात्रा वो होती है जो लंबी दूरी की होती हैँ। इस लम्बी दूरी की यात्रा में हमें टिकट बुक कराना होता हैं। जिससे कि यात्रा के समय कोई परेशानी न हो। जब यात्रा के लिए टिकट बुक करते है, तो  टिकट पर 10 अंकों का नंबर दिया गया होता हैं। इसे PNR नंबर कहा जाता है। इसमें यात्री का नाम,पता,उम्र,कब यात्रा करनी है,जैसी जानकारी दी गई होती है।...
निवेशकों में कम हुआ कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियंट का खौफ, सेंसेक्स 436 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 17 हजार के पार

निवेशकों में कम हुआ कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियंट का खौफ, सेंसेक्स 436 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 17 हजार के पार

बिजनेस
नई दिल्ली आज बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद आखिरकार बाजार में रौनक वापस लौट आई है। कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरियंट का डर निवेशकों में कम होने के चलते शुरुआती गिरावट तेजी में बदल गई। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 436.55 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 57,543.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का निफ्टी 113.55 अंक या 0.67 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार का आंकड़ा पा चुका है और 17,140 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  बाजार शुरू होते ही 668 अंक टूटा था सेंसेक्सगौरतलब है कि आज बाजार हरे निशान पर खुला अगले ही मिनट में धड़ाम हो गया। बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 668 अंक की गिरावट के साथ 56,400 के स्तर पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 248 अंक टूटकर 16,900 तक लुढ़क गया। इसके बाद एक बार सेंसेक्स 725 अंक तक टूट गया था।...