Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

जियोफोन नेक्स्ट की बैटरी मेड इन चाइना:3500mAh की जगह 3400mAh की निकली बैटरी

जियोफोन नेक्स्ट की बैटरी मेड इन चाइना:3500mAh की जगह 3400mAh की निकली बैटरी

बिजनेस
नई दिल्ली जियोफोन नेक्स्ट की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com से खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत 6499 रुपए है। इसे 1999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। बचा हुआ अमाउंट 300 से लेकर 600 रुपए की मंथली EMI पर देना होगा। हम इस स्मार्टफोन से जुड़ी दो ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपके लिए जानना जरूरी है। दोनों बातें फोन की बैटरी से जुड़ी हुई हैं।...
Google लॉगिन के नियम बदले:9 नवंबर तक करना है टू-स्टेप वेरिफिकेशन

Google लॉगिन के नियम बदले:9 नवंबर तक करना है टू-स्टेप वेरिफिकेशन

बिजनेस
नई दिल्ली गूगल अकाउंट चलाने वाले सभी यूजर्स को अब टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) करना अनिवार्य हो गया है। दरअसल, कंपनी 9 नवंबर से सभी यूजर्स के लिए 2SV लागू कर रही है। कंपनी ये बदलाव यूजर की सिक्योरिटी के लिए कर रही है। इस वेरिफिकेशन के बाद आपके अकाउंट में लॉगइन की एक नई लेयर जुड़ जाएगी। चलिए सबसे पहले 2SV की प्रोसेस जानते हैं... 2SV को ऑन करने की प्रोसेस गूगल सर्च इंजन पर जाकर google two step verification सर्च करेंयहां पहला ही रिजल्ट वेरिफिकेशन का होगा। उस पर क्लिक कर लेंआप डायरेक्ट www.google.com/landing/2step/ पर भी जा सकते हैंअब ऊपर की तरफ Get Started पर क्लिक करेंएक नया पेज ओपन होगा उस पर नीचे की तरफ Get Started पर क्लिक करेंअपना ईमेल ID और पासवर्ड डालकर लॉगइन करेंअब आपके स्मार्टफोन की डिटेल आएगी। यहां नीचे की तरफ CONTINUE पर क्लिक करेंआपका फोन नंबर आएगा। नीचे की तरफ से टेक्स्ट या...
मुफ्त राशन का आखिरी महीना:30 नवंबर के बाद गरीबों को मुफ्त राशन मिलना मुश्किल

मुफ्त राशन का आखिरी महीना:30 नवंबर के बाद गरीबों को मुफ्त राशन मिलना मुश्किल

बिजनेस
मुंबई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत गरीबों को नवंबर के बाद मुफ्त राशन मिलना मुश्किल है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को कहा कि इस स्कीम के तहत नवंबर के बाद भी गरीबों को राशन दिए जाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। गरीब परिवारों को मिलता है राशनबीते साल कोरोना के समय से केंद्र सरकार की ओर से इस स्कीम के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसी साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस स्कीम को नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया गया था। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था अब सुधार की ओर बढ़ रही है। ऐसे में PM गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार का कोई प्लान नहीं है। मार्च 2020 में शुरू हुई थी स्कीमPM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था। शुरू में यह योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी। फ...
लंदन में मुकेश अंबानी का नया आशियाना

लंदन में मुकेश अंबानी का नया आशियाना

बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने लंदन के स्टोक पार्क में 592 करोड़ रुपए की लागत से 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस रिजॉर्ट में 49 बेडरूम भी हैं। अंग्रेजी अखबार मिड-डे के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने बर्किंघमशायर में स्टोक पार्क के पास मौजूद यह जमीन खरीदी है। शुक्रवार को यह खबर सामने आई कि अंबानी यहां रह भी सकते हैं, लेकिन देर शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसका खंडन कर दिया।...
मॉरीशस से आने वाले पैसे पर लगे लगाम

मॉरीशस से आने वाले पैसे पर लगे लगाम

बिजनेस
मुंबई गरवारे ऑफशोर सर्विसेज के ओपन ऑफर के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 16 नवंबर को सुनवाई होगी। ग्लोबल ऑफसोर सर्विसेज द्वारा अपने ओपन ऑफर में तथ्यों को दबाने के लिए इंडिया स्टार मॉरीशस के खिलाफ जीआईसी और कुछ अन्य निवेशकों ने SEBI के पास शिकायत की थी। सेबी ने बाद में इस मामले को सुप्रीम कोर्ट को भेज दिया था।
नए सम्वत के लिए क्या खरीदें

नए सम्वत के लिए क्या खरीदें

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई इस दिवाली से अगली दिवाली तक के लिए अगर आप अच्छा फायदा शेयर बाजार से कमाना चाहते हैं तो आपके लिए ब्रोकरेज हाउस की लिस्ट आ चुकी है। ब्रोकरेज हाउस ने नए सम्वत के लिए इन स्टॉक को चुना है। हालांकि निवेश से पहले आपको इस मामले में अच्छी तरह से रिसर्च करना चाहिए। चार खंभे दे रहे हैं इकोनॉमी को सपोर्ट कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के सीईओ प्रेम प्रकाश कहते हैं कि निजी खपत, सरकार द्वारा खर्च, निजी निवेश और एक्सपोर्ट जैसे ये चार खंभे इकोनॉमी को ग्रोथ दे रहे हैं। ये सभी इस समय तेजी में हैं। इस वजह से भारतीय इकोनॉमी में रिकवरी दिख रही है। स्टॉक मार्केट की तेजी, कॉर्पोरेट के बढ़ते फायदे, ब्लॉकबस्टर IPO, GST कलेक्शन में रिकॉर्ड, विदेशी निवेश के बढ़ने और कम होती महंगाई दर की वजह से बाजार में लगातार तेजी है।...
सोने में निवेश करने का बना रहे हैं मन तो गोल्ड ETF

सोने में निवेश करने का बना रहे हैं मन तो गोल्ड ETF

बिजनेस
नई दिल्ली आज धनतेरस है और इस दिन सोना खरीदने का चलन है। ऐसे में अगर आप भी आज सोने में निवेश का मन बना रहे हैं तो इस धनतेरस आप घर बैठे ही सोने में निवेश कर सकते हैं। आप इस बार गोल्ड ETF, गोल्ड म्यूचुअल फंड या पेमेंट ऐप के जरिए गोल्ड में इनवेस्मेंट कर सकते हैं। आज हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं। 1. गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (गोल्ड ETF)सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ETF कहते हैं। ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं जिन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है। चूंकि गोल्ड ETF का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड की कीमतें है, आप इसे सोने की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकते हैं। गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग डीमैट खाता होना चाहिए। इसमें सोने की खरीद यूनिट में की जाती है। इसे बेचने पर आपको सोना नहीं बल्कि उस समय के बाजार मूल्य के बराबर राशि मिलती है। यह सोने मे...
शेयर बाजार:सेंसेक्स 169 अंक बढ़त के साथ खुला, 60,407 का लेवल टच किया, निफ्टी 18 हजार के पार

शेयर बाजार:सेंसेक्स 169 अंक बढ़त के साथ खुला, 60,407 का लेवल टच किया, निफ्टी 18 हजार के पार

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 169 अंक तेजी के साथ खुला। पहले मिनट में इसने 60,407 का हाई टच किया। फिलहाल सेंसेक्स 60,364 पर कारोबार कर रहा है।
लगातार सातवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 110.04 रुपए पर पहुंची

लगातार सातवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 110.04 रुपए पर पहुंची

बिजनेस
नई दिल्ली देश में पेट्रोल के दामों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी 2 नवंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में फिर से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 98.42 रुपए पर स्थिर है।...
महामारी से जुड़ी गलत पोस्ट को वायरल किया, इसमें एक्सपेरिमेंट के नाम पर बच्चों की हत्या करने की बात कही गई

महामारी से जुड़ी गलत पोस्ट को वायरल किया, इसमें एक्सपेरिमेंट के नाम पर बच्चों की हत्या करने की बात कही गई

बिजनेस
नई दिल्ली फेसबुक ने भले ही अपना नया नामकरण (मेटा) कर लिया हो, लेकिन उससे जुड़ी कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी के दामन में पहले से ही फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ कंटेंट जैसे कई दाग लग चुके हैं। अब फेसबुक से जुड़ी एक नई रिसर्च आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी और वैक्सीनेशन से जुड़ी कई फेक प्रोफाइल को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रमोट किया। इसके चलते बीते साल इन प्रोफाइल के 370,000 फॉलोअर्स बन गए। फेसबुक से जुड़ी इस रिसर्च को न्यूजगार्ड ने किया है। ये ऐसा ऑर्गनाइजेशन है जो इंटरनेट पर आने वाले फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ कंटेंट पर नजर रखता है। ये 20 अकाउंट, पेज और ग्रुप को ट्रैक कर रहा था।...