Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

स्पाइसजेट से बुक कीजिए टिकट

स्पाइसजेट से बुक कीजिए टिकट

बिजनेस
मुंबई अब आप हवाई टिकट का पेमेंट किस्तों में कर सकते हैं। स्पाइसजेट ने इस तरह की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने कहा है कि आप टिकट खरीद कर किस्तों में बाद में पेमेंट कीजिए। ग्राहकों के लिहाज से अच्छी स्कीम कंपनी ने कहा कि यह ग्राहकों के लिहाज से अच्छी स्कीम है। एयरलाइंस ने पे लेटर या फिर कार्डलेस किस्त को शुरू किया है। इसमें ग्राहक ऑन लाइन टिकट खरीदकर 3, 6, 9 और 12 महीने का किस्त ले सकता है। इस बारे में कंपनी की चीफ कमर्शियल अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि यह स्कीम ग्राहकों की सुविधा के लिए लॉन्च की गई है। ज्यादा अनुभव देने का लक्ष्य उन्होंने कहा कि अगर कोई परिवार के साथ छुट्‌टी बिताना चाहता है तो उसके लिए टिकट की कीमतों की वजह से छुट्‌टी में देरी का कोई कारण नहीं होना चाहिए। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा अनुभव देना है। साथ ही यात्री आसान किस्तों में पेमेंट करें। अगर ग्राहक य...
फिर 48 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी भी 65 हजार के करीब पहुंची

फिर 48 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी भी 65 हजार के करीब पहुंची

बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजार में सोना एक बार फिर 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज यानी 8 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोना 439 रुपए महंगा होकर 48,141 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 1,080 रुपए महंगी होकर 64,631 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)2448,1412347,9482244,0971836,106...
सिर्फ 2 दस्तावेजों से प्रॉपराइटरशिप फर्म बनाकर आप भी शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस

सिर्फ 2 दस्तावेजों से प्रॉपराइटरशिप फर्म बनाकर आप भी शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस

बिजनेस
नई दिल्ली प्रॉपराइटरशिप आपको उद्यमी बनाता है और बिजनेस खड़ा करने के लिए कानूनी अनुपालनों का झंझट भी नहीं होता। 40 लाख रुपए तक के सालाना कारोबार पर आपको टैक्स भी नहीं चुकाना पड़ेगा। यदि आप नौकरी के बंधन में रहना पसंद नहीं करते हैं तो प्रॉपराइटरशिप आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसके तहत आप आम जरूरत के सामान का स्टोर खोल सकते हैं, टी स्टॉल शुरू कर सकते हैं या फिर कोई छोटी-मोटी फैक्टरी भी खोल सकते हैं। प्रॉपराइटरशिप फर्म शुरू करने के लिए मोटे तौर पर सिर्फ दो दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है- एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ। आप सिर्फ आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड और रेंट एग्रीमेंट के साथ बिजली बिल लगाकर नगर निगम से लाइसेंस ले सकते हैं और गुमास्ता पंजीकरण करा सकते हैं। कुछ राज्यों में नगर निगम के पास दुकान या फर्म का फोटो भी जमा कराना पड़ता है।...
CDSL वेंचर्स के 4 करोड़ निवेशकों के अकाउंट में सेंध

CDSL वेंचर्स के 4 करोड़ निवेशकों के अकाउंट में सेंध

बिजनेस
मुंबई सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) की सब्सिडियरी कंपनी CDSL वेंचर्स लिमिटेड (CVL) के 4 करोड़ अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश की गई है। सेंध लगाने की कोशिश 10 दिन में दो बार की गई। 19 अक्टूबर को दी गई सूचना साइबरएक्स9 के अनुसार, 19 अक्टूबर को उसने इस संबंध में CDSL को सूचना दी थी। हालांकि, सूचना के करीबन सात दिनों बाद CDSL इसे ठीक कर पाई। साइबरएक्स9 के प्रबंध निदेशक (एमडी) हिमांशु पाठक ने बताया कि यह जानकारी जारी करने से पहले हमने गड़बड़ी की पुष्टि की और तब तक सब ठीक कर दिया गया था।...
आपके घर के साथ सामान भी कवर करती है भारत गृह रक्षा पॉलिसी, भूकंप और बाढ़ से हुए नुकसान का भी मिलेगा पैसा

आपके घर के साथ सामान भी कवर करती है भारत गृह रक्षा पॉलिसी, भूकंप और बाढ़ से हुए नुकसान का भी मिलेगा पैसा

बिजनेस
नई दिल्ली बीमा नियामक इरडा ने भारत गृह रक्षा की शुरुआत की है। यह एक स्टैंडर्ड होम इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो व्यापक कवरेज प्रदान करती है। भारत गृह रक्षा पॉलिसी घर के ढांचे के साथ-साथ घर के अंदर के सामानों को भी कवर करती है। घर के ढांचे में भवन के अलावा बरामदा, पार्किंग की जगह, पानी की टंकी, गैरेज, आउटहाउस, पर्मानेंट फिटिंग भी शामिल है। घर के अंदर की सामान्य वस्तुएं अपने-आप घर के भवन की बीमा राशि के 20% तक कवर हो जाती हैं। इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपए तक होती है। उदाहरण के लिए, यदि आपके घर की इमारत का बीमा 40 लाख का किया है, तो आपकी घरेलू सामग्री 8 लाख रुपए की सीमा तक कवर की जाएगी। विवरण घोषित करके यह राशि बढ़ाने का विकल्प होता है। 1 करोड़ रुपए के बीमा का प्रीमियम 2,500-4,200 रुपए सालाना होता है।...
ट्रेन की टिकट कहीं खो जाए तो क्या होगा?

ट्रेन की टिकट कहीं खो जाए तो क्या होगा?

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप ट्रेन में सफर करते होंगे तो टिकट की अहमियत बेहतर पता होगी। टिकट नहीं होने की स्थिति में रेलवे की ओर से आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है, क्योंकि बेटिकट यात्रा करना कानूनन जुर्म होता है। लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने टिकट लिया था, लेकिन वो कहीं खो गया? ऐसे में आप कैसे सफर कर पाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। जाहिर है ऐसी स्थिति में आपका सारा ध्यान टीटीई पर ही लगा रहेगा कि कहीं वो आपको पकड़ न ले और बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में फाइन न लगा दे। इसीलिए हम आपको रेलवे का एक ऐसा नियम बताने जा रहे हैं, जो इस स्थिति में निपटने में आपकी मदद कर सकता है, अगर कभी आपके साथ ऐसी घटना हुई तो। अगर आपने टिकट खरीदा है और वो कहीं खो गया है तो परेशान न हों।...
साल में 1.50 लाख रुपये जमा करें और बन जाएं करोड़पति

साल में 1.50 लाख रुपये जमा करें और बन जाएं करोड़पति

बिजनेस
नई दिल्ली आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारे पैसे हों, ताकि वह अपनी आगे की जिंदगी आराम से गुजार सके, लेकिन यह कहने में जितना आसान है, उतना ही करने में मुश्किल। आखिर ढेर सारे पैसे आएंगे कहां से? लखपति बनना तो फिर भी आसान है, लेकिन करोड़पति बनना बिल्कुल आसान नहीं है। नौकरी करने वाले या यूं कहें कि आम आदमी तो लगभग हर वक्त यही सोचता रहता है कि काश वह करोड़पति होता तो कितना अच्छा होता। हालांकि जानकार कहते हैं कि अगर सही से बचत किया जाए तो यह उतना मुश्किल भी नहीं है, जितना लोग सोचते हैं। ऐसी ढेरों योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर आप आराम से करोड़पति बन सकते हैं। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम। अगर आपके पास लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में निवेश एक बेहतर विकल्प है। इस योजना में निवेश से आप मात्र 25 साल में करोड़पति बन जाएंगे। ...
तीसरे दिन भी नहीं बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये, जानें अपने शहर की कीमतें

तीसरे दिन भी नहीं बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये, जानें अपने शहर की कीमतें

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते बुधवार को डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे थे। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। बुधवार को आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का...
ग्राहक की मंजूरी के बिना लोन:इंडसइंड बैंक ने कहा, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 84 हजार लोगों को दे दिया कर्ज

ग्राहक की मंजूरी के बिना लोन:इंडसइंड बैंक ने कहा, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 84 हजार लोगों को दे दिया कर्ज

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई निजी सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक ने 84 हजार लोगों को बिना उनकी मंजूरी के लोन दे दिया। बैंक ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से ऐसा हुआ। इसी साल मई में यह लोन दिया गया। रिजर्व बैंक के पास पहुंची थी शिकायत दरअसल, कुछ लोगों ने रिजर्व बैंक के पास शिकायत की थी कि बैंक बिना किसी मंजूरी के लोगों को लोन दे रहा है। बैंक ने शनिवार को कहा कि यह सही है कि 84 हजार लोगों को इस साल मई में बिना उनकी मंजूरी के लोन दिया गया। यह लोन दो दिनों में दिया गया। जिसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी उसने इसे लोन एवरग्रीनिंग नाम दिया। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी। बैंक ने कहा कि जिसने शिकायत दर्ज कराई वह गलत है और बैंक ने जानबूझकर ऐसा कोई कर्ज नहीं दिया। दरअसल लोन एवरग्रीनिंग का मतलब डिफॉल्ट की कगार पर पहुंच चुके कर्ज का रिन्यूअल कर उस फर्म को नय...
अब कई डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन कर पाएंगे, इंटरनेट बंद होने पर भी लॉगआउट नहीं होगा

अब कई डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन कर पाएंगे, इंटरनेट बंद होने पर भी लॉगआउट नहीं होगा

बिजनेस
नई दिल्ली यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप में नया अपडेट आया है। इस अपडेट के बाद यूजर अपने अकाउंट को मल्टी-डिवाइस में एक्सेस कर पाएंगे। दरअसल, कंपनी ने मल्टी डिवाइस फीचर को रोलआउट कर दिया है। आसान शब्दों में कहा जाए तो अब आप अपने वॉट्सऐप को एक साथ कई डिवाइस पर चला पाएंगे। इस फीचर की मदद से यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट का लॉगइन स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप, टैबलेट या किसी दूसरे डिवाइस पर कर पाएंगे। इतना ही नहीं, इन अकाउंट में लॉगइन रखने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी। नए फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स कर पाएंगे।...