Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

निवेश के लिहाज से घर खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

निवेश के लिहाज से घर खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कहा जाता है कि पैसों को बैंक में रखने से बेहतर है कि आप उन्हें किसी ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां फायदा ज्यादा हो और साथ ही रिस्क भी कम हो। ऐसे में रियल एस्टेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जानकार भी यही कहते हैं कि अगर आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो उन्हें बैंक में न रखकर आप रियल एस्टेट में निवेश करें। दरअसल, आज के समय में रियल एस्टेट का कारोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। शहरों की बात तो छोड़ ही दें, गांवों में भी कहीं-कहीं जमीन की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि वो एक आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। अब शहरों की अगर बात करें तो बहुत से ऐसे लोग हैं, जो रहने के अलावा निवेश के लिहाज से भी शहरों में घर खरीद रहे हैं। इसे रेंटल इनकम का भी एक बेहतरीन जरिया माना जाता है, यानी कुल मिलाकर यह आपके दोगुने मुनाफे का सौदा है। लेकिन इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान म...
यूपीईएस: 2021 में छात्रवृत्ति के प्रस्तावों का किया विस्तार किया

यूपीईएस: 2021 में छात्रवृत्ति के प्रस्तावों का किया विस्तार किया

बिजनेस
यूपीईएस का मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण युवाओं को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए विश्वविद्यालय ने पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों के लिए इस साल छात्रवृत्ति की पेशकश बढ़ा दी है। जब एक छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है तो इससे परिवर्तन का एक सिलसिला शुरू होता है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र संतोषजनक जीवन जीने के लिए आगे बढ़ते हैं और समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं। उच्च शिक्षा में छात्रों की प्रतिधारण, शैक्षणिक सफलता और स्नातक दर पर वित्तीय सहायता का स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। यूपीईएस में छात्रवृत्ति कार्यक्रम की अभिकल्पना यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि विषम आर्थिक परिस्थितियों के कारण कोई छात्र अपने शैक्षणिक लक्ष्यों से पीछे नहीं रह पाए।...
बिना कुछ किए भी बन सकते हैं अमीर, पैसा लगाईए और भूल जाइए

बिना कुछ किए भी बन सकते हैं अमीर, पैसा लगाईए और भूल जाइए

बिजनेस
नई दिल्ली एक आम धारणा है कि निवेश बाजार एक जुंआ है। इसी कारण लोग इसके बारे में जानने की कोशिश नहीं करते और निवेश शुरू करने से बचते हैं।  किसी को भी सफलता एक दिन में नहीं मिलती। एक सफल आदमी के पीछे कई वर्षों की मेहनत होती है। उसके पीछे एक बड़ा निवेश होता है, जिसे बिना किसी रिर्टन की अपेक्षा में तब तक किया जाता है। जब तक निवेश का उद्देश्य सफल न हो जाए। हालांकि, कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो शुरुआती चरण में ही मिली एक दो असफलताओं से घबराकर कदम पीछे खींच लेते हैं और आम लोगों की तरह भीड़ का हिस्सा हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ निरंतरता बनाए रखने वाला व्यक्ति एक दिन सफल हो ही जाता है।  कई विकसित देश जैसे अमेरिका, चीन, ब्रिटेन एक दिन में विकास की सीढ़ी नहीं चढ़े। इन्हें विकसित देशों की सूची में शामिल होने के लिए लंबे अनुभवों से गुजरना पड़ा। नागरिकों पर लंबा निवेश करना पड़ा। ठीक इसी तरह ह...
आज छठे दिन भी बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में डीजल 96 के पार

आज छठे दिन भी बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में डीजल 96 के पार

बिजनेस
नई दिल्ली दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपये व डीजल की कीमत 104.38 रुपये प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज छठे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।  दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपये व डीजल की कीमत 104.38 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.43 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट...
चंडीगढ़ की धरोहर रहे सिनेमाघर अब लेंगे मल्टीप्लेक्स का रूप

चंडीगढ़ की धरोहर रहे सिनेमाघर अब लेंगे मल्टीप्लेक्स का रूप

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल के सिनेमाघर नीलम, केसी और निर्माण थिएटर मल्टीप्लेक्स का रूप लेंगे। डिजाइन तैयार हो गया है। हालांकि डिजाइन तो किरण सिनेमा का भी तैयार है, लेकिन हेरिटेज इमारत होने के कारण पेच फंसा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बदलाव से सेक्टर-17 अपनी पुरानी रौनक को पा सकेगा। वहीं, लोगों को मनोरंजन के साथ खाने-पीने और खरीदारी के विकल्प भी मिलेंगे। सेक्टर-17 में स्थित नीलम सिनेमा शहर का सबसे पुराना सिनेमाघर है। इसी तरह केसी थिएटर में भी एक समय काफी लोग जुटते थे।...
रुला रही प्याज: त्योहारी सीजन में आम आदमी को न हो दिक्कत, इसके लिए सरकार ने की ये खास तैयारी

रुला रही प्याज: त्योहारी सीजन में आम आदमी को न हो दिक्कत, इसके लिए सरकार ने की ये खास तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बाद त्योहारों के मौसम में प्याज के आसमान छूते भाव भी आम लोगों को परेशान कर सकते हैं। प्याज की कीमतें अक्तूबर और नवंबर के दौरान ऊंची बनी रहने की आशंका है। हालांकि सरकार ने प्याज की कीमतों को काबू करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय कहना है कि खुदरा प्याज की कीमतें असाधारण रूप से ज्यादा नहीं हैं। जिससे इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो, प्याज की कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक जारी किए जा रहे हैं। वहीं, राज्य सरकारों की राय है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि घरेलू खरीफ प्याज का उत्पादन 2021-22 फसल वर्ष जुलाई से जून में कहीं ज्यादा यानी 43.88 लाख टन होने का अनुमान है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 37.38 लाख टन था।...
सोने में निवेश:25 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने का मिलेगा मौका

सोने में निवेश:25 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने का मिलेगा मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली इस त्योहारी सीजन में अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार आपके लिए एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लेकर आई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 25 से 29 अक्टूबर तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,765 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 10 ग्राम सोने के लिए 47,650 रुपए देने होंगे।...
मोबाइल रिचार्ज कराना महंगा

मोबाइल रिचार्ज कराना महंगा

बिजनेस
नई दिल्ली फोन पे यूजर्स को अब मोबाइल रिचार्ज करने पर प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। वॉलमार्ट समूह की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) ट्रांजैक्शन पर यह नियम लागू किया है। यूजर्स को प्रति ट्रांजैक्शन 50 रुपए से 100 रुपए के रिचार्ज पर 1 रुपए और 100 रुपए से ज्यादा के रिचार्ज पर 2 रुपए देने होंगे। इस तरह फोनपे UPI आधारित ट्रांजैक्शन पर चार्ज लेने वाली पहली डिजिटल पेमेंट ऐप बन गई है।...
महंगाई पर मारक मॉनसून:खरीफ सीजन में पैदावार बढ़ सकती है

महंगाई पर मारक मॉनसून:खरीफ सीजन में पैदावार बढ़ सकती है

बिजनेस
मॉनसून सीजन में मूसलाधार बारिश होने से कुछ राज्यों में भले ही कुदरत का कहर बरपा हो, लेकिन इससे खरीफ सीजन में फसल की उपज बढ़ सकती है और महंगाई में कमी आ सकती है। यह बात इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च इंड-रा ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कही है। रेटिंग कंपनी ने कहा है कि बाजार में खरीफ फसल की आवक महंगाई को निचले लेवल पर बनाए रखेगी।...
रिलायंस जियो के ग्राहक घटे:बीती तिमाही में 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर कम हुए

रिलायंस जियो के ग्राहक घटे:बीती तिमाही में 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर कम हुए

बिजनेस
नई दिल्ली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहक घटे हैं। कंपनी ने पिछली तीन तिमाही के दौरान 34 मिलियन (3.4 करोड़) ग्राहक जोड़े थे, लेकिन साल की दूसरी तिमाही में उसे 11.1 मिलियन (1.11 करोड़) ग्राहकों का नुकसान हुआ है। कंपनी ने इसके लिए कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद भी जियो नेटवर्क पर डाटा खपत 51% बढ़ी है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले डाटा खपत 50.9 फीसदी बढ़कर, सितंबर तिमाही में 2300 करोड़ GB जा पहुंची। प्रति कनेक्शन डाटा खपत में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। हर जियो ग्राहक ने हर महीने औसतन 17.6GB डाटा का इस्तेमाल किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुक्रवार को जारी तिमाही रिजल्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं।...