Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

678 अंक गिरकर 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स

678 अंक गिरकर 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स

बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार 59 हजार के पार बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 677.77 अंकों (1.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,306.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185.60 अंकों (1.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,671.65 के स्तर पर बंद हुआ। ...
दिवाली से पहले घटा सोने का भाव, 687 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई चांदी

दिवाली से पहले घटा सोने का भाव, 687 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई चांदी

बिजनेस
नई दिल्ली दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज पीली धातु की कीमत 271 रुपये घटकर 46,887 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी 687 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। एक किलो चांदी का दाम 63,210 रुपये हो गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,897 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस रह गया गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.89 डॉलर प्रति औंस रह गई। ...
टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी

टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आज जब भारत ने वैक्सिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है और ज्यादा से ज्यादा लोगों ने दफ्तर जाना फिर से शुरू कर दिया है, ऐसे में शेयर्ड मोबिलिटी का मार्केट फिर तेजी से खुल रहा है। देश भर में सितंबर 2021 को XPRES –T EV (एक्सप्रेस-टी ईवी) की लॉन्चिंग के बाद भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने BluSmart Mobility (ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी) के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए कंपनी ने 3500 एक्सप्रेस टी ईवी सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट की महत्वूर्ण उपलब्धि है क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता पर्यावरण-हितैषी वाहनों में सफर को प्राथमिकता देने लगे हैं। टाटा मोटर्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स...
निवेशकों के लिए कमाई करने का बड़ा मौका

निवेशकों के लिए कमाई करने का बड़ा मौका

बिजनेस
नई दिल्ली 2021 का साल आईपीओ का साल है। इस वर्ष कई बड़े-बड़े आईपीओ देश में लॉन्च हुए हैं और कई होने वाले हैं। हाल ही में कुछ महीनों पहले जोमैटो का आईपीओ आया था, जिसमें निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला। वहीं अब आने वाले समय में भी कई बड़े आईपीओ लॉन्च होने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए ये समय काफी फायदेमंद होने वाला है। बीते कुछ महीनों में आए आईपीओ में निवेश करके कई लोगों ने बड़ा मुनाफा कमाया है। वहीं आने वाले समय में कई बड़ी कंपनियां देश में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में उन कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसों को निवेश करके आप एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के बाद आपको एक अच्छा प्रॉफिट मिलने की पूरी संभावना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आने वाले उन बड़े आईपीओ के बारे में, जिनमें निवेश करके आप मालामाल हो सकते हैं। ...
1158 अंक गिरकर 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

1158 अंक गिरकर 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25  के स्तर पर बंद हुआ।
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 145 अंकों की बढ़त

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 145 अंकों की बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सेंसेक्स 145.43 अंकों की बढ़त के साथ 60,967.05 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी मामूली सुधार दिखा। शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 145.43 अंकों की बढ़त के साथ 60,967.05 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 10.50 अंकों की बढ़त रही और ये 18,125.40 पर बंद हुआ। 
आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- लचीली अर्थव्यवस्था के लिए निष्पक्ष ऑडिट जरूरी

आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- लचीली अर्थव्यवस्था के लिए निष्पक्ष ऑडिट जरूरी

बिजनेस
नई दिल्ली आरबीआई गवर्नर ने बताया कि इस साल जनवरी में वाणिज्यिक बैंकों के लिए जोखिम आधारित आंतरिक लेखा परीक्षा प्रणाली को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आरबीआई ने लचीले वित्तीय क्षेत्र के निर्माण के लिए बैंकों, एनबीएफसी में मजबूत प्रशासनिक ढांचे पर जोर दिया।
संभाल कर रखें अपना क्रेडिट कार्ड, वरना पलभर में अपराधी लगा सकते हैं चूना

संभाल कर रखें अपना क्रेडिट कार्ड, वरना पलभर में अपराधी लगा सकते हैं चूना

बिजनेस
नई दिल्ली आज के समय में ज्यादातर लोग लेनदेन और खरीदारी के लिए कैश का इस्तेमाल कम ही कर रहे हैं। इसके बदले में दूसरे जरिये अपनाए जा रहे हैं, जिनमें से एक क्रेडिट कार्ड भी है। आजकल तो हर तरह की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। चाहे मूवी टिकट खरीदनी हो या कार, आप आसानी से क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर आपके पॉकेट में क्रेडिट कार्ड है तो आपको कैश लेकर चलने की कोई जरूरत ही नहीं है। क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट्स के साथ ही कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलते हैं। आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से डेबिट कार्ड की तरह कैश भी निकाल सकते हैं। हालांकि आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं, इसलिए क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखना बहुत जरूरी होता है, वरना पलभर में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।...
धनतेरस से पहले खरीदें सस्ता सोना

धनतेरस से पहले खरीदें सस्ता सोना

बिजनेस
नई दिल्ली विशेषज्ञों का कहना है कि एक साल में सोने में बड़ी गिरावट आई है। सरकार ने भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज के लिए कीमत 4,765 रुपये प्रति एक ग्राम तय किया है, जो पिछले साल धनतेरस (9-13 नवंबर, 2021) से 412 रुपये सस्ता है। इस तरह, अगर आप 10 ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं तो आपको 4,120 रुपये का लाभ हो सकता है।
उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ: लागत बढ़ने पर सरचार्ज वसूल सकती हैं स्टील कंपनियां

उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ: लागत बढ़ने पर सरचार्ज वसूल सकती हैं स्टील कंपनियां

बिजनेस
नई दिल्ली जुलाई-सितंबर में तिमाही आधार पर प्रति टन उत्पादन लागत 19% या 6,600 रुपये बढ़ी है। कोकिंग कोयले की कीमत भी सिर्फ चार सप्ताह में 120 डॉलर प्रति टन से 400 डॉलर हो गई है। इस तरह का उतार-चढ़ाव झेलना किसी इस्पात कंपनी के लिए संभव नहीं है।