सेंसेक्स 50 पॉइंट गिरकर 61716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट गिरकर 18,418 पर बंद
मुंबई
हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को लगातार 7 दिन के बाद बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है। कारोबार के दौरान बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। लेकिन ये तेजी बाजार ने आखिरी के घंटे में गंवा दी इसी के साथ सेंसेक्स 50 पॉइंट यानी 0.08% गिरकर 61,716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट यानी 0.32% की कमजोरी के साथ 18,418 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,245 का और 18,604 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 62,156 और निफ्टी 18,602 के स्तर पर खुला था।...








