Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

पंजाब सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर 90 पैसे सेस लगाया, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रोड टैक्स पर 15 % तक की छूट

पंजाब सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर 90 पैसे सेस लगाया, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रोड टैक्स पर 15 % तक की छूट

बिजनेस
चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सैस लगाने का निर्णय लिया। सत्ता में आने के बाद से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा जनता पर लगाया गया यह पहला टैक्स है।मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद ने बैठक में बहुप्रतीक्षित औद्योगिक नीति को भी मंजूरी दे दी। राज्य सरकार द्वारा 23-24 फरवरी को प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर नीति की मंजूरी अहम है। इस नीति के माध्यम से 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश की संभावना है। निवेशकों को लुभाने के लिए इस नीति में औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली की कम दरें प्रस्तावित की गयी हैं। 25 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली परियोजनाओं की स्वीकृति जिला स्तर पर दी जायेगी। इसके अलावा राज्य में बासमती शैलरों पर मंडी शुल्क माफ कर दिया गया है।पंजाब औद्योगिक और व्यवसाय विकास नीति 2022, पंजाब के लोगों को रोज...
स्टेट बैंक को तीसरी तिमाही में 14205 करोड़ रु का लाभ

स्टेट बैंक को तीसरी तिमाही में 14205 करोड़ रु का लाभ

बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर, 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही में 14205 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो एक साल पूर्व इसी अवधि में हुए 8432 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 68.4 प्रतिशत अधिक है।एसबीआई को दूसरी तिमाही में 13265 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। दूसरी तिमाही के लाभ की तुलना में तीसरी तिमाही में लाभ सात प्रतिशत ऊंचा रहा। पहली तीन तिमाहियों में बैंक का कुल कर पश्चात लाभ 33538 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पहले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए लाभ की तुलना में करीब 49 प्रतिशत अधिक हैै।बैंक द्वारा शुक्रवार शाम जारी तिमाही परिणामों के अनुसार दिसंबर 2022 की तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 38069 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले के 30687 करोड़ रुपए की तुलना में 24.05 प्रतिशत अधिक है।आलोच्य तिमाही में बैंक की शुद्ध ए...
अमूल दूध 3 रुपए महंगा हुआ:गोल्ड 66 रुपए लीटर और फ्रेश 54 रुपए लीटर मिलेगा; बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू

अमूल दूध 3 रुपए महंगा हुआ:गोल्ड 66 रुपए लीटर और फ्रेश 54 रुपए लीटर मिलेगा; बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू

बिजनेस
अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढ़ा दिए हैं। गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव ने कहा है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अमूल ने अक्टूबर में भी दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। चारा 20% महंगा होने से बढ़ाए दामदूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा, 'ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है। इनपुट लागत में बढ़ने के कारण हमारी मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 8-9% की बढ़ोतरी की है।' 10 महीने में दूध 12 रुपए महंगा हुआपिछले 10 मह...
अडाणी एंटरप्राइजेज में जबर्दस्त उथल-पुथल:दिन की शुरुआत में शेयर 35% गिरा, मार्केट बंद होने तक रिकवरी की

अडाणी एंटरप्राइजेज में जबर्दस्त उथल-पुथल:दिन की शुरुआत में शेयर 35% गिरा, मार्केट बंद होने तक रिकवरी की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद से बाजार तक हलचल मची हुई है। विपक्ष ने अडाणी ग्रुप पर लग रहे आरोपों की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को फिर संसद में हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) या सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाने की मांग कर रहा है। उधर, अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडाणी एंटरप्राइजेज को बाहर कर दिया। इसके चलते कंपनी के शेयरों में सुबह 35% तक की गिरावट देखी गई थी। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे तक शेयर में रिकवरी आई और सिर्फ 11% की गिरावट बची। इसके बाद जब मार्केट बंद हुआ, तब अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर ​​​​​2.19% गिरकर 1,531 रुपए हो गया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले एक शेयर की कीमत 3,500 रुपए के करीब थी। इस मामले में आज के बड़...
सोने-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट:सोने की कीमत पहुंची 59,500, चांदी प्रति किलो हुई 1300 रुपए सस्ती

सोने-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट:सोने की कीमत पहुंची 59,500, चांदी प्रति किलो हुई 1300 रुपए सस्ती

जयपुर, बिजनेस
जयपुर. दुनियाभर के शेयर बाजार में चल रही उठापटक का असर सोने और चांदी की कीमत पर नजर आने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 600 रुपए की कमी आई है। वहीं, चांदी प्रति किलो की कीमत 1300 रुपए घटकर 71 हजार 900 रुपए पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार बाजार में चल रही अस्थिरता के कारण आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत 60 हजार 150 रुपए पर पहुंच गई थी। वहीं, 24 घंटों में हुई गिरावट के बाद भी बाजार में ग्राहकों की कमी नजर आ रही है। 59500 पर पहुंचा सोना सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 59 हजार 500 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत...
मुक्त बाजार के लिए एफसीआई ने 8.88 लाख टन गेहूं बेचा

मुक्त बाजार के लिए एफसीआई ने 8.88 लाख टन गेहूं बेचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). आटे के भाव को काबू में रखने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को पहली ई-नीलामी के जरिए 20 से अधिक राज्यों में मुक्त बाजार के लिए बेचे जाने के लिए 8.88 लाख टन गेहूं बेचा।एफसीआई ने गेहूं की मुक्त बाजार बिक्री योजना (घरेलू) में ई-नीलामी के लिए 25 लाख टन गेहूं भंडारण में से 22 लाख टन अनाज की पेशकश की है।उपभोक्?ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहली ई-नीलामी एक फरवरी 2023 को हुई जिसमें 1100 से अधिक बोली लगाने वाले जुड़े थे। बयान के मुताबिक 22 राज्यों में ई- नीलामी के पहले दिन गेहूं की 8.88 लाख टन की मात्रा बेची गई।ई-नीलामी के माध्यम से गेहूं की बिक्री पूरे देश में मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह तक प्रत्येक बुधवार को दो बजे तक जारी रहेगी।केंद्र ने सरकारी पीएसयू/सहकारी समितियों/संघों जैसे केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ और नैफेड...
क्या सस्ता क्या महंगा बता रहे हैं विवेक बिंद्रा:देसी इलेक्ट्रिक व्हीकल, मोबाइल फोन सस्ते; सिगरेट, चांदी और किचन चिमनी महंगी

क्या सस्ता क्या महंगा बता रहे हैं विवेक बिंद्रा:देसी इलेक्ट्रिक व्हीकल, मोबाइल फोन सस्ते; सिगरेट, चांदी और किचन चिमनी महंगी

बिजनेस
नई दिल्ली. आने वाले दिनों में मोबाइल फोन खरीदना सस्ता हो सकता है, वहीं सोना-चांदी खरीदना महंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने मोबाइल फोन के कुछ पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है और सोना-चांदी पर ड्यूटी में इजाफा किया है। ऐसे में आम आदमी की जेब पर किन चीजों का बोझ बढ़ने जा रहा है और किससे उसे राहत मिलेगी, जानते हैं क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा... सस्ता लिथियम आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल सामान की इंपोर्ट ड्यूटी घटाई। इससे EV सस्ते होंगे। टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2.5% की गई। मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई। हीट कॉइल पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 15% कर दी गई है। लैब में बने हीरों की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल सीड पर ड्यूटी कम की। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए श्रिंप फीड पर कस्टम ड्यूटी कम करेगी। ...
इनकम टैक्स छूट की सीमा 8 साल बाद बढ़ी:गरीबों को एक साल और मिलेगा मुफ्त अनाज, युवाओं-रोजगार के लिए अहम ऐलान

इनकम टैक्स छूट की सीमा 8 साल बाद बढ़ी:गरीबों को एक साल और मिलेगा मुफ्त अनाज, युवाओं-रोजगार के लिए अहम ऐलान

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. मिडिल क्लास के लिए: 7 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं। निचले तबके के लिए: गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त अनाज एक साल और मिलेगा। युवाओं के लिए: स्टार्टअप फंड, और 3 साल तक भत्ता मिलेगा, इंटरनेशनल स्किल इंडिया सेंटर्स बनेंगे। आदिवासी क्षेत्र के लिए: एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स अपॉइंट किए जाएंगे। आदिवासी गांवों के विकास के लिए 15 हजार करोड़। महंगा-सस्ता: LED टीवी-मोबाइल सस्ते होंगे। सिगरेट पर टैक्स 16% बढ़ाया गया। ये अब महंगी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में सबसे बड़ी बात इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की रही। उन्होंने 8 साल बाद स्लैब बदला और 7 लाख की आमदनी पर टैक्स छूट देने की घोषणा कर दी। सीतारमण का ये 5वां और देश का 75वां बजट है। उन्होंने इस बार पहले की तुलना में कम समय लिया। इस बार का भाषण महज 1 घंटे 27 मिनट ...
दुनियाभर में स्मार्टफोन की बिक्री घटी:बीते साल भारत में 9% और चीन में 14% कम बिके स्मार्टफोन

दुनियाभर में स्मार्टफोन की बिक्री घटी:बीते साल भारत में 9% और चीन में 14% कम बिके स्मार्टफोन

बिजनेस
बीते साल दुनियाभर में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। दो सबसे बड़े मोबाइल मार्केट में शुमार चीन और भारत में भी यही स्थिति रही। लेकिन, भारत में चीन के मुकाबले कम गिरावट आई। काउंटर पॉइंट मार्केट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022 के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री 2021 की तुलना में 9% घट गईं और 15.2 करोड़ स्मार्टफोन बिके। ये गिरावट मुख्य रूप से एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट के फोन में रही। 30,000 रुपए से ज्यादा के स्मार्टफोन की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 35%इस दौरान प्रीमियम सेगमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी जारी रही। स्मार्टफोन की कुल बिक्री में हिस्सेदारी पहली बार डबल डिजिट यानी 11% पर पहुंच गई। मार्केट की आय में 30,000 रुपए से ज्यादा के स्मार्टफोन की हिस्सेदारी भी बढ़कर 35% हो गई, जो एक रिकॉर्ड है। चीन में 5वें साल घटी स्मार्टफोन की बिक्रीसबसे बड़े मोबाइल मार्केट चीन में लगात...
30-31 जनवरी को होने वाली बैंकों की हड़ताल टली:हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बंद रहने वाले थे बैंक

30-31 जनवरी को होने वाली बैंकों की हड़ताल टली:हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बंद रहने वाले थे बैंक

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने मुंबई में हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद 30-31 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है। इससे पहले कई बैंक यूनियंस ने 30-31 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की थी। इस हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन यानी 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहने वाले थे। 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले थे। वहीं 28 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद हैं। बैंक कर्मचारियों की हैं 5 मांगेंAIBEA के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया था कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं। पहली बैंकिंग वर्किंग कल्चर में सुधार, बैंकिंग पेंशन को अपडेट किया जाए, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को खत्म किया जाए, वेतन को रिवाइज किया जाए और सभी काडर में भर्तियां की जाए। 31 जनवरी को होगी IBA के साथ बैठकअखिल भ...