Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

मूडीज ने अडाणी की 4 कंपनियों की रेटिंग निगेटिव की:इन कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट के चलते बदला रेटिंग आउटलुक

मूडीज ने अडाणी की 4 कंपनियों की रेटिंग निगेटिव की:इन कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट के चलते बदला रेटिंग आउटलुक

बिजनेस
नई दिल्ली. अडाणी ग्रुप की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर में गिरावट के बीच गौतम अडाणी को एक और झटका लगा है। अब मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने ग्रुप की 4 कंपनियों के रेटिंग आउटलुक को स्टेबल से बदलकर निगेटिव कर दिया है। मूडीज ने अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी ग्रीन रिस्ट्रिक्टिड ग्रुप, अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन और अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड को अब निगेटिव रेटिंग आउटलुक के तहत रखा है। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस के अनुसार इन कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट के चलते रेटिंग आउटलुक को निगेटिव किया गया है। फिर टॉप 20 से बाहर हुए अडाणीअडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट के चलते गौतम अडाणी की नेटवर्थ गिरकर 4.78 लाख रुपए (58 अरब डॉलर) पर आ गई है। यह एक दिन पहले तक 60 अरब डॉलर के ऊपर थी। अडाणी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 19.80 हजार रुपए (2.4 अरब ...
नई टैक्स रीजीम पर वित्त मंत्री:सीतारमण बोलीं- नई टैक्स रीजीम से मीडिल क्लास को लाभ होगा, इससे उनके हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा

नई टैक्स रीजीम पर वित्त मंत्री:सीतारमण बोलीं- नई टैक्स रीजीम से मीडिल क्लास को लाभ होगा, इससे उनके हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नई टैक्स रीजीम से मीडिल क्लास को लाभ होगा। इससे उनके हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा। निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 के बाद RBI की कस्टमरी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में शनिवार को हिस्सा लिया। इस मीटिंग के बाद सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई टैक्स रीजीम को लेकर यह बात कही है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवेश करने के लिए व्यक्तियों को प्रेरित करना आवश्यक नहीं है। बल्कि उन्हें निवेश के संबंध में व्यक्तिगत निर्णय लेने का अवसर देना चाहिए। मीटिंग और उसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री के साथ RBI गवर्नर शक्तिकांत दास भी मौजूद थे। अडाणी ग्रुप मामले पर सीतारमण ने क्या कहा?कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्मला सीतारमण से रिपोर्टर ने सवाल किया कि अडाणी ग्रुप के मामले में एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है या ...
हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई सोमवार को:बेंच ने सेबी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे, अडाणी एंटरप्राइजेज 3% गिरा

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई सोमवार को:बेंच ने सेबी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे, अडाणी एंटरप्राइजेज 3% गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अडाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से भविष्य में निवेशकों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं इसके सुझाव देने को कहा। SEBI की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कोर्ट ने कहा कि वे इस मामले पर सोमवार को पूरी जानकारी के साथ आएं। एडवोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी ने ये जनहित याचिका दायर की है। याचिकाओं में दावा किया गया है कि हिंडनबर्ग ने शेयरों को शॉर्ट सेल किया जिससे 'निवेशकों को भारी नुकसान' हुआ। तिवारी ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने देश की छवि को धूमिल किया है। यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। वहीं शर्मा की याचिका में दावा किया गया है कि रिपोर्ट...
दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार ‘बतिस्ता’ अनवील:सिर्फ 1.86 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड, भारतीय ऑटोमेकर महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी ने किया डेवलप

दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार ‘बतिस्ता’ अनवील:सिर्फ 1.86 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड, भारतीय ऑटोमेकर महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी ने किया डेवलप

बिजनेस
हैदराबाद में चल रहे ई-मोटर शो में गुरुवार (9 फरवरी) को दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार प्योर-इलेक्ट्रिक हाइपर जीटी 'बतिस्ता' (Battista) को पेश किया। ये कार रियल वर्ल्ड कंडिशन में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचने में सिर्फ सिर्फ 1.86 सेकेंड का टाइम लेती है, जो एक ऑफिशियल रिकॉर्ड है। कार 0 से 200 km/h की स्पीड पर पहुंचने में कार सिर्फ 4.75 सेकेंड का टाइम लेती है। कंपनी ने कार के स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग पर काम किया है। कंपनी का दावा है कि कार को 31 मीटर के डिस्टेंस में 100 से 0 की स्पीड पर रोका जा सकता है। इस कार को भारत ऑटो मैकर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पूर्ण स्वामित्व वाली इटालियन लक्जरी कार ब्रांड ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना (Automobili Pininfarina) ने डिजाइन और डेवलप किया है। यह इलेक्ट्रिक कार भारत में पहली बार हो रहे ई ग्रैंड प्रिक्स इवेंट में भाग लेगी, जो ...
हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल:अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11% टूटा, एक दिन पहले 23% बढ़ा था; 4000 करोड़ का लोन चुकाएगा ग्रुप

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल:अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11% टूटा, एक दिन पहले 23% बढ़ा था; 4000 करोड़ का लोन चुकाएगा ग्रुप

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। एडवोकेट विशाल तिवारी की दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटार्ड जज की निगरानी में एक समिति गठित करने की मांग की गई है। एडवोकेट ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की अपील की थी। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार यानी 3 फरवरी को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1000 रुपए के करीब पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई। अडाणी एंटरप्राइजेज करीब 11% टूटा, कल 23% चढ़ा थाशेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 142.43 अंक या...
OLA ने 5 इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई:कंपनी के सीईओ भावेश ने कहा- कुर्सी की पेटी बांध लो मौसम बिगड़ने वाला है

OLA ने 5 इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई:कंपनी के सीईओ भावेश ने कहा- कुर्सी की पेटी बांध लो मौसम बिगड़ने वाला है

बिजनेस
नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी धाक जमाने वाली ओला इलेक्ट्रिक आज (9 फरवरी 2023) 5 इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई। ओला इलेक्ट्रिक ने आज अपने सक्टूर के नए वर्जन भी लॉन्च किए। एयर को 84,999 रुपए से लेकर 1,09,999 रुपए तक के 3 वर्जन में पेश किया गया है जबकि एस1 अब दो वर्जन में उपलब्ध है। ओला ने अपनी 5 इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई है। अभी इसकी ज्यादा जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है। ओला S1 एयर अब 3 वैरिएंट में आएगीS1 एयर की घोषणा के समय, स्कूटर में 2.5kWh की बैटरी और 101km की रेंज थी। हालांकि, नई ओला S1 एयर रेंज अब 2kWh बैटरी के साथ शुरू होती है और उसके बाद 3kWh और 4kWh वैरिएंट में भी मिलेगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि जिन ग्राहकों ने 2.5kWh बैटरी के साथ ओला S1 एयर बुक किया था, उन्हें 3kWh बैटरी वैरिएंट में फ्री अपग्रेड मिलेगा। S1 एयर के 2kWh बैटरी वैरिएंट की IDC रें...
RBI ने लगातार छठी बार बढ़ाई ब्याज दरें:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 1 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे; लेकिन FD पर ज्यादा ब्याज

RBI ने लगातार छठी बार बढ़ाई ब्याज दरें:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 1 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे; लेकिन FD पर ज्यादा ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बुधवार को रेपो रेट में 0.25% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। हालांकि FD पर अब ज्यादा ब्याज दरें मिलेंगी। 1 अगस्‍त 2018 के बाद रेपो रेट की यह सबसे ऊंची दर है। तब भी रेपो रेट 6.50% थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक है। ब्याज दरों पर फैसले के लिए 6 फरवरी से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा की। इससे पहले दिसंबर में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़ाकर 6.25% किया गया था। 6 बार में 2.50% की बढ़ोतरीमॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मी...
E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू, 60 तक हो सकती कीमत:पुरानी गाड़ी में डाल सकते हैं, पैसे बचेंगे लेकिन क्या इंजन पर पड़ेगा असर

E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू, 60 तक हो सकती कीमत:पुरानी गाड़ी में डाल सकते हैं, पैसे बचेंगे लेकिन क्या इंजन पर पड़ेगा असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
देश के कुछ शहरों में E20 पेट्रोल यानी एथेनॉल मिला पेट्रोल बिकना शुरू हो चुका है। सरकार यह EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत कर रही है। पहले स्टेज में दस से ज्यादा शहरों में इसकी बिक्री शुरू हुई है, अगले दो साल में देशभर में E20 पेट्रोल मिलने लगेगा। आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि क्या है E20 पेट्रोल, इससे क्या फायदा है, क्या पुरानी गाड़ियों में भी यह इस्तेमाल हो सकेगा और क्या यह पेट्रोल से सस्ता होगा। आज के हमारे एक्सपर्ट हैं विकास योगी, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट और नरेंद्र तनेजा, एनर्जी एक्सपर्ट। सवाल: E20 पेट्रोल क्या है?जवाब: जब 80% हिस्सा पेट्रोल का और 20% हिस्सा एथेनॉल का मिलाया जाए तो इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोल की ही तरह ईंधन के रूप में किया जा सकता है। सवाल: ये EBP क्या है?जवाब: EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम। यह सरकार का एक...
<br>बैंकिंग प्रणाली स्थिर है: अदाणी समूह को बैंकों से मिले कर्ज़ को लेकर चिंताओं के बीच आरबीआई


बैंकिंग प्रणाली स्थिर है: अदाणी समूह को बैंकों से मिले कर्ज़ को लेकर चिंताओं के बीच आरबीआई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
आरबीआई ने अदाणी समूह को बैंकों से मिले कर्ज़ को लेकर चिंताओं के बीच शुक्रवार को कहा कि देश की बैंकिंग प्रणाली स्थिर और बुरी स्थिति से निपटने में सक्षम है। आरबीआई ने कहा, "नियामक व पर्यवेक्षक के तौर पर आरबीआई वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए बैंकिंग सेक्टर और प्रत्येक बैंक पर लगातार नज़र बनाए रखता है।"
इंडिया की दिग्गज IT कंपनी में छंटनी:इंफोसिस ने FA टेस्ट में फेल होने वाले 600 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला

इंडिया की दिग्गज IT कंपनी में छंटनी:इंफोसिस ने FA टेस्ट में फेल होने वाले 600 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों के बाद अब इंडिया की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस ने भी छंटनी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफोसिस ने इंटरनल फ्रेशर असेसमेंट (FA) टेस्ट को पास करने में फेल होने के बाद सैकड़ों नए फ्रेशर एम्प्लॉइज को कंपनी से बाहर कर दिया है। अगस्त 2022 में कंपनी में शामिल हुए एक फ्रेशर ने बिजनेस टुडे को बताया, 'मैंने पिछले साल अगस्त में इंफोसिस में काम करना शुरू किया था और मुझे SAP ABAP स्ट्रीम के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। मेरी टीम के 150 में से केवल 60 लोगों ने FA एग्जाम पास किया था, बाकी हम सभी को 2 हफ्ते पहले टर्मिनेट कर दिया गया था। पिछले बैच (जुलाई 2022 में ऑनबोर्ड किए गए फ्रेशर्स) के 150 फ्रेशर्स में से टेस्ट में फेल होने के बाद लगभग 85 फ्रेशर्स को टर्मिनेट किया गया था। इंफोसिस ने 600 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकालासूत्रों का दावा है कि इंफोसिस ने इंटरनल ट...