Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

रिलायंस का नेट प्रॉफिट घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा:तीसरी तिमाही में प्रॉफिट 13.5% घटकर 17,806 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 15% बढ़ा

रिलायंस का नेट प्रॉफिट घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा:तीसरी तिमाही में प्रॉफिट 13.5% घटकर 17,806 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 15% बढ़ा

बिजनेस
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3FY23) के नतीजे घोषित किए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 13.30% कम होकर 17,806 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने पिछले साल समान तिमाही में 20,539 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ऑपरेशन से उसका रेवेन्यू 220,592 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले के 191,271 करोड़ रुपए के मुकाबले 15.32% ज्यादा है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा- साल-दर-साल आधार पर मजबूत ग्रोथ में सभी सेगमेंट का योगदान रहा है। सभी बिजनेसेज में हमारी टीमों ने बेहतरीन काम किया है। कंपनी ने कहा कि उसका EBITDA साल दर साल 13.5% बढ़कर 38,460 करोड़ रुपए (4.6 अरब डॉलर) हो गया। डिजिटल कारोबार में सब्सक्राइबर बेस बढ़ने, कंजम्प्शन बास्केट में ग्रोथ समेत अन्य बिजनेस के अच्छे परफॉर्मेंस से EBITDA बढ़ा है। जियो...
5 साल में घरेलू कर्ज 1%, सरकारी कर्ज 13% बढ़ा:विकसित देशों में घरेलू कर्ज GDP का 73.7% तक, पर भारत में 35.5%

5 साल में घरेलू कर्ज 1%, सरकारी कर्ज 13% बढ़ा:विकसित देशों में घरेलू कर्ज GDP का 73.7% तक, पर भारत में 35.5%

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. बीते 5 साल में कर्ज को लेकर दो ट्रेंड सामने आए हैं। परिवारों और सरकार के कर्ज में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कंपनियों ने कर्ज का बोझ घटाया है। वे नया कर्ज लेने से बच रही हैं। वर्ष 2017 से लेकर जून 2022 के बीच देश में घरेलू यानी पारिवारिक कर्ज करीब एक फीसदी बढ़कर 35.5% हो गया। हालांकि भारतीय ज्यादा कर्ज ले रहे हैं, लेकिन अब भी वे विकसित अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले इस मामले में बेहतर स्थिति में हैं। विकसित देशों में परिवारों का कर्ज जीडीपी का 73.7% तक है, जबकि भारत में अभी ये इसके आधे से भी कम है। यही नहीं, जी-20 देशों और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भी घरेलू कर्ज भारत से ज्यादा है। जी-20 देशों में इसका आंकड़ा जीडीपी के 57.6% तक और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 45.8% तक है। पारिवारिक कर्जभारतीयों का पारिवारिक कर्ज 5 साल में जीडीपी के 34.5% से 1% बढ़कर 35.5% हो गया। इसमें 18.02 लाख करोड...
हुंडई ग्रैंड i10 नियोस का फेसलिफ्ट लॉन्च:बेस वैरिएंट से मिलेंगे 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, E20 और सीएनजी पर भी दौड़ेगी कार

हुंडई ग्रैंड i10 नियोस का फेसलिफ्ट लॉन्च:बेस वैरिएंट से मिलेंगे 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, E20 और सीएनजी पर भी दौड़ेगी कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
हुंडई इंडिया ने Grand i10 Nios का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5,68,500 रुपए है, जो टॉप एंड वैरिएंट में 8,46,500 रुपए तक जाती है। ये प्राइस इट्रोडक्टरी हैं। कोरियन कंपनी ने कार में सेफ्टी का खास ध्यान रखा है। कंपनी का दावा है कि हैचबैक सेगमेंट में ग्रैंड i10 नियोस पहली गाड़ी है, जिसमें 6 एयरबैग मिलेंगे। हुंडई ने कार में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर दिए हैं। इसके बैस वैरिएंट से ही 4 एयर बैग (स्टेंडर्ड) मिलेंगे। कार में क्रूज कंट्रोल, एलईडी टेललैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन), ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) और भी बहुत कुछ हैं। हैचबैक पहले से ही देश में सभी डीलरशिप पर प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल है। कस्टमर हुंडई डीलरशिप पर 11,000 रुपए की टोकन राशि से कार को प्री-बुक कर सकते हैं।...
लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार:सेंसेक्स 236 अंक गिरकर 60,621 पर बंद, निफ्टी 80 अंक टूटा; ​​​​​​​हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप लूजर

लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार:सेंसेक्स 236 अंक गिरकर 60,621 पर बंद, निफ्टी 80 अंक टूटा; ​​​​​​​हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप लूजर

बिजनेस
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (20 जनवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 236 अंक गिरकर 60,621 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ 18,027 पर पहुंच गया। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट रही। वहीं 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप लूजरहिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, JSW स्टील, HDFC लाइफ और बजाज फिनसर्व समेत निफ्टी के 36 शेयरों में गिरावट रही। कोल इंडिया, पावर ग्रिड, HDFC बैंक, HDFC, ITC, ICICI बैंक और टाटा मोटर्स समेत निफ्टी-50 के 13 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।...
रॉयल एनफील्ड की सुपर मीटियोर-650 लॉन्च:3.48 लाख रुपए में मिलगी 648cc वाली दमदार बाइक, 1 फरवरी से शुरू होगी डिलीवरी

रॉयल एनफील्ड की सुपर मीटियोर-650 लॉन्च:3.48 लाख रुपए में मिलगी 648cc वाली दमदार बाइक, 1 फरवरी से शुरू होगी डिलीवरी

बिजनेस
रॉयल एनफील्ड ने इंडियन मार्केट में फ्लैगशिप क्रूजर सुपर मीटियोर-650 बाइक के प्राइस अनाउंस कर दिए हैं। कंपनी ने इस बाइक को नवंबर 2022 में अनवील किया था। इस बाइक को एस्ट्रल, इंटरस्टेलर और सेलेस्टियल वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख 48 हजार 900 रुपए है जो टॉप वैरिएंट में 3 लाख 78 हजार 900 रुपए तक जाती है। यह रॉयल एनफील्ड की सबसे भारी बाइक है। इसका वजन 241 किलोग्राम है। रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 कंपनी का तीसरा मॉडल है जो 650cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 वाला ही 648cc पैरेलल-ट्विन 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। बाइक 7,250 rpm पर अधिकतम 47 ps की पावर और 5,650 rpm पर 52 nm का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करता है। इसके इंजन के साथ स्लिपर क्लच असिस्ट 6 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। वहीं इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15.7 लीटर है। रॉयल एन...
अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज:केनरा बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की

अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज:केनरा बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। अब केनरा बैंक में FD कराने पर 3.25 से लेकर 7.15 तक का ब्याज मिलेगा। 1 साल की FD पर अब 6.75% ब्याजनई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 6.80, 3 साल और 5 साल की FD पर 6.50% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 400 दिन की FD पर 7.15​​​​​​​% ब्याज ऑफर कर रहा है। FD की नई ब्याज दरें अवधिआम नागरिकों के लिए ब्याज दर (% में)वरिष्ट नागरिकों के लिए ब्याज दर (% में)7 से 45 दिन3.253.2546 से 179 दिन4.504.50180 दिन से 1 साल से कम5.506.001 साल6.757.251 साल से ज्यादा- 2 साल से कम6.807.30400 दिन7.157.65666 दिन7.007.502 साल से 3 साल से कम6.807.303 साल से 10 ...
शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV:ऑटो एक्सपो में मारुति की एथेनॉल से चलने वाली वैगन-R, MG लाई दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV

शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV:ऑटो एक्सपो में मारुति की एथेनॉल से चलने वाली वैगन-R, MG लाई दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में बुधवार को शुरू हुआ। इसके 16वें एडिशन को 'द मोटर शो' नाम दिया गया है। एक्सपो में मारुति ने EVX नाम से अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट पेश की। इसके बाद MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV यानी ज्यादा लोगों को ले जाने वाली गाड़ी लॉन्च की। वहीं, मारुति फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन-R भी लेकर आई है, जो 80% तक एथेनॉल मिक्स ईंधन से चलेगी। शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख खान, जो हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी का रेंज ​मिलेगा। हुंडई की आयनिक-5 इलेक्ट्रिक SUV में फुल चार्ज होने पर 631 किमी का रेंज...
फिर बेबी पाउडर बेच सकेगा जॉनसन:बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के आदेश को किया रद्द

फिर बेबी पाउडर बेच सकेगा जॉनसन:बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के आदेश को किया रद्द

बिजनेस
नई दिल्ली. बॉम्बे हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) को राहत देते हुए कंपनी को उसके मुलुंड प्लांट में बनने वाले बेबी पाउडर को बेचने की अनुमति दे दी है। जॉनसन के बेबी पाउडर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को महाराष्ट्र सरकार ने कैंसिल कर दिया था। इस फैसले को कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि कॉस्मैटिक्स प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी एक प्रोडक्ट में मामूली कमी होने पर पूरी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को बंद करना उचित नहीं है। नवंबर में दिए थे जांच के आदेशइससे पहले नवंबर महीने में हाईकोर्ट ने J&J के बेबी पाउडर सैंपल की फिर से जांच करने के आदेश दिए थे। जॉनसन के बेबी पाउडर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को महाराष्ट्र सरकार ने कैंसिल कर दिया था। इसके आदेश 15 और 20 सितंबर को दिए थे। पहले आदेश में मुल...
एयरटेल-जियो को टक्कर देगी BSNL:सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस

एयरटेल-जियो को टक्कर देगी BSNL:सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
एयरटेल और जियो के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी 'भारत संचार निगम लिमिटेड' (BSNL) भी अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारियां कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनियन IT एंड टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इस बात को कंफर्म किया है। BSNL 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश करेगारिपोर्ट में बताया गया है कि अश्विनी वैष्णव ने अनाउंसमेंट की है कि BSNL अपनी 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश कर देगा। फिलहाल, कंपनी 4G लॉन्च पर ध्यान दे रही है। BSNL 4G नेटवर्क लॉन्च होने के एक साल के अंदर ही इसको 5G पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही BSNLफिलहाल, BSNL TCS और C-DOT के साथ मिलकर 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, BSNL 5G मार्च या अप्रैल 2024 से उपलब्ध होगा। उन्होंने ये भी बताया कि नेटवर्क अपग्रेडशन का काम काफी तेजी से हो रहा है। BSNL रैप...
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बड़ी खबर:2023 में स्ट्रीट वेंडर्स को माइक्रो क्रेडिट फैसिलिटी देने पर जोर देगी सरकार

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बड़ी खबर:2023 में स्ट्रीट वेंडर्स को माइक्रो क्रेडिट फैसिलिटी देने पर जोर देगी सरकार

बिजनेस
स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों जैसे छोटे कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, यूनियन IT एंड टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (7 जनवरी) को कहा है कि सरकार साल 2023 में डिजिटल टेक्नोलॉजियों की मदद से स्ट्रीट वेंडर्स को 3,000 से 5,000 रुपए तक की माइक्रो लोन फैसिलिटी देने पर खास जोर देगी। डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स सेरेमनी में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए देश के सभी हिस्सों तक 4G और 5G टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज पहुंचाने के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपए अलॉट किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश इस साल स्वदेशी रूप से डेवलप हुए 4G और 5G टेक्नोलॉजियों को लागू होते देखेगा। 2023 में स्ट्रीट वेंडर्स को माइक्रो क्रेडिट फैसिलिटी देने पर जोर देगी सरकारअश्विनी वैष्णव ने कहा, '2023 में स्ट्रीट वेंडर्स की 3,000 से 5...