रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स ने 59,957 और निफ्टी ने 17,843 का लेवल छुआ; रियल्टी, बैंकिंग शेयर्स ने भरी उड़ान
मुंबई
वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। कारोबार के दौरान पहली बार सेंसेक्स ने 59,957 का और निफ्टी ने 17,843 का स्तर छुआ। सेंसेक्स 958 पॉइंट चढ़कर 59,885 पर और निफ्टी 276 पॉइंट चढ़कर 17,823 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,358 पर निफ्टी 17,670 पर खुला था।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 शेयर्स बढ़त के साथ और 5 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर में 5.15% की तेजी देखने को मिली। L&T, HDFC और एक्सिस बैंक के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में 1.9% की कमजोरी रही।
रियल्टी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स ने बाजार में उड़ान भरी। NSE पर रियल्टी इंडेक्स 8.66% की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक 2.24% और मेटल इंडेक्स 1.65% चढ़कर बंद हुआ। वहीं 4.63% की तेजी के साथ बजाज फिनसर्व निफ्टी का टॉप गेनर बना।
शेयर बा...








