Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

राधाकिशन दमानी की कामयाबी की कहानी:D-Mart के मालिक दुनिया के 100 अमीरों में हुए शामिल, 12वीं पास शख्स की नेटवर्थ 35 साल में हुई 1.42 लाख करोड़

राधाकिशन दमानी की कामयाबी की कहानी:D-Mart के मालिक दुनिया के 100 अमीरों में हुए शामिल, 12वीं पास शख्स की नेटवर्थ 35 साल में हुई 1.42 लाख करोड़

बिजनेस
मुंबई कम भाव में ग्रॉसरी का सामान खरीदना हो तो हममें से ज्यादातर लोगों की पहली पसंद डी-मार्ट होता है। इसकी शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से हुई थी। आज देशभर में कंपनी के 238 स्टोर्स हैं। सफलता की कहानी गढ़ने वाली इस कंपनी को एक सफल निवेशक ने बनाया, जिन्हें शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला भी अपना गुरु मानते हैं। लाइमलाइट से कोसों दूर रहने वाले इस बिजनेसमैन का नाम राधाकिशन दमानी है। इन्हें लोग 'RD' के नाम से भी जानते हैं। सफेद कपड़े की पसंद के चलते कई लोग इन्हें ‘मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट’ नाम से भी बुलाते हैं। अस्सी के दशक में शेयर बाजार में 5000 रुपए के साथ उतरे दमानी की नेटवर्थ आज 1.42 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक इस समय वे दुनिया के 98वें सबसे अमीर शख्स हैं। राधाकिशन दमानी की सफलता की कहानी कहां से शुरू हुई? कैसे सफल निवेशक से सफल ब...
आपके फायदे की बात:सुरक्षित निवेश पर चाहिए FD से ज्यादा ब्याज तो नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में करें निवेश, बच्चे के नाम पर भी खोल सकते हैं अकाउंट

आपके फायदे की बात:सुरक्षित निवेश पर चाहिए FD से ज्यादा ब्याज तो नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में करें निवेश, बच्चे के नाम पर भी खोल सकते हैं अकाउंट

बिजनेस
नई दिल्ली देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.4% ब्याज दे रहा है। अगर आप अपने निवेश पर इससे ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। आज हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं। मिल रहा 6.8% ब्याजNSC स्कीम में 6.8% ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। आप NSC में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC में 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है। टैक्स छूट का मिलता है फायदाNSC स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते हें। बच्चे के नाम भी खोल सकते हैं खाता...
बढ़त के साथ बाजार बंद:सेंसेक्स ने 55680.75 और निफ्टी ने 16585.45 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, टाटा स्टील का शेयर 3.7% उछला

बढ़त के साथ बाजार बंद:सेंसेक्स ने 55680.75 और निफ्टी ने 16585.45 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, टाटा स्टील का शेयर 3.7% उछला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई हफ्ते के पहले दिन बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई, लेकिन कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55,680.75 और निफ्टी ने 16,585.45 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंकों की तेजी के साथ 16,563 पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर 3.67% की तेजीसेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 14 शेयर बढ़त के साथ और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 3.67% की तेजी, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.48% और M&M के शेयर 2.6% की तेजी के साथ बंद हुए। मेटल शेयर्स का बाजार को सपोर्टबाजार को मेटल और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिला। NSE पर मेटल इंडेक्स 1.48% की तेजी के साथ बंद हुआ। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 3.67% तेजी के साथ 1,515.30 पर और वेदांता लिमिटेड के शेयर 2.37% की तेजी के साथ 336.45 पर बंद हुए। 2,124 शेयर्स लाल निशान में बंद हुएBSE पर 3,431 शेयर्स मे...
75वें स्वतंत्रता दिवस का तोहफा:SBI ने होम लोन के बाद अब पर्सनल, कार और गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस भी की माफ, FD पर भी मिलेगा ज्यादा ब्याज

75वें स्वतंत्रता दिवस का तोहफा:SBI ने होम लोन के बाद अब पर्सनल, कार और गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस भी की माफ, FD पर भी मिलेगा ज्यादा ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 'SBI प्‍लेटिनम डिपॉजिट' नाम से एक स्‍पेशल डिपॉजिट स्‍कीम शुरू की है। इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको सामान्य डिपॉजिट की तुलना में 0.15% तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस न लेने का फैसला किया है। आप 14 सितंबर तक इसका लाभ ले सकते हैं। सीमित अवधि के लिए निवेश कर मिलेगा फायदा'SBI प्‍लेटिनम डिपॉजिट' का फायदा 75 दिन, 525 दिन (75 हफ्ते) और प्लेटिनम 2250 दिन (75 महीने) के लिए निवेश करने पर मिलेगा। SBI डिपॉजिट (FD) पर अभी अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है। अब कितना ब्याज मिलेगा? अवधिसामान्य तौर पर ब्याज दर (%)ऑफर के तहत ब्याज दर (%)75 दिन3.94.05525 दिन4.95.052250 दिन5.45.55 लोन पर प्रोसेस फीस माफ कीSBI ने होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिग फीस न लेने का फैसला ...
अडाणी ग्रुप डिजिटल में खेलेगा बड़ा दांव:अब सुपर ऐप लाने की तैयारी, जियो, टाटा और ITC से होगा मुकाबला; गौतम अडाणी ने कहा- दुनिया का सबसे अच्छा सुपर ऐप बनाएंगे

अडाणी ग्रुप डिजिटल में खेलेगा बड़ा दांव:अब सुपर ऐप लाने की तैयारी, जियो, टाटा और ITC से होगा मुकाबला; गौतम अडाणी ने कहा- दुनिया का सबसे अच्छा सुपर ऐप बनाएंगे

बिजनेस
मुंबई अडाणी ग्रुप अब डिजिटल में बड़ा दांव खेलने की योजना पर काम कर रहा है। ग्रुप सुपर ऐप लाने की तैयारी कर रहा है। इस पर वह अपनी ग्रुप कंपनियों के साथ दूसरी कंपनियों की सेवाओं और प्रोडक्ट ऑफर करेगा। इस तरह से इस सेक्टर में पहले से मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो, टाटा और ITC जैसी कंपनियों से अडाणी ग्रुप का सीधा मुकाबला होगा। डिजिटल लैब्स के साथ अडाणी की मीटिंगअडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अडाणी डिजिटल लैब के कर्मचारियों के साथ सुपर ऐप लाने पर मीटिंग की। अडाणी ने करीब 80 युवा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमें डिजिटल दुनिया की फरारी होना चाहिए। हमें भारत के हर इंसान की सहूलियत के हिसाब से ऐप डिजाइन करना है।" जल्द ही सुपर ऐप लॉन्च होगासुपर ऐप लॉन्च करने का उद्देश्य ग्रुप की सभी कंपनियों के ग्राहकों को एक इंटिग्रेटेड प्लेटफॉर्म में डिजिटल लेन-देन का रास्ता बनाना है। ...
सोने-चांदी में लौटी चमक:पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी, सोना फिर 47 हजार के पार निकला

सोने-चांदी में लौटी चमक:पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी, सोना फिर 47 हजार के पार निकला

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज यानी सोमवार को सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 337 रुपए महंगा होकर 47,039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोना कमजोर हुआ है। 2 बजे MCX पर सोना 25 रुपए की गिरावट के साथ 46,915 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)2447,0392346,8512243,0881835,279 सर्राफा बाजार में चांदी भी चमकीचांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में 435 रुपए की बढ़त के साथ 63,047 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि MCX पर ये दोपहर 2 बजे 479 रुपए की गिरावट के साथ 62,762 रुपए पर ट्रेड कर रही है। पिछले हफ्ते हजार रुपए सस्ता हुआ था सोनापिछले हफ्ते सोना 47,647 रुपए से गिरकर 46,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया...
बाजार में 4 नए शेयर्स की एंट्री:देवयानी इंटरनेशनल का शेयर 56% प्रीमियम पर लिस्ट, कृष्णा डायग्नोस्टिक और एक्सारो टाइल्स भी एक्सचेंज पर लिस्टिंग

बाजार में 4 नए शेयर्स की एंट्री:देवयानी इंटरनेशनल का शेयर 56% प्रीमियम पर लिस्ट, कृष्णा डायग्नोस्टिक और एक्सारो टाइल्स भी एक्सचेंज पर लिस्टिंग

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में सोमवार को चार नए शेयर्स की एंट्री हुई। इनमें कृष्णा डायग्नोस्टिक, विंडलास बायोटेक, एक्सारो टाइल्स और देवयानी इंटरनेशनल के शेयर्स शामिल हैं। सुबह 10 बजे दोनों एक्सचेंज NSE और BSE पर लिस्ट हुए। निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा देवयानी इंटरनेशनल के शेयर से हुआ, जो एक्सचेंज पर 56% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। एक्सचेंज पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक देवयानी इंटरनेशनल का शेयर BSE पर 56% प्रीमियम के साथ 141 रुपए और NSE पर 140.90 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। IPO में शेयर का भाव (इश्यू प्राइस) 90 रुपए था। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 31 रुपए का प्रॉफिट हुआ है। चार में से तीन के शेयर्स से निवेशकों को फायदाइसी तरह कृष्णा डायग्नोस्टिक के शेयर भी 7.4% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। निवेशकों को IPO में एक शेयर 954 रुपए के भाव पर मिला था, जो कि आज एक्सचेंज पर 1025 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस...
आपके फायदे की बात:अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम के जरिए आप भी शुरू कर सकते हैं खुद का बिजनेस, जानिए प्रोसेस

आपके फायदे की बात:अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम के जरिए आप भी शुरू कर सकते हैं खुद का बिजनेस, जानिए प्रोसेस

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना काल में अगर आप कम रिस्क के साथ खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स साइट के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कोरोना काल में ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां काफी मुनाफे में चल रही हैं। साथ ही ई-कॉमर्स साइट से जुड़ना भी बेहद आसान है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे इनसे जुड़कर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और इसे कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। अमेजन पर ऐसे बेच सकते हैं प्रोडक्ट ऐसे करें रजिस्ट्रेशन सबसे पहले आपको sell.amazon.in पर अपना विक्रेता (सेलर) अकाउंट बनाना होगा।इसके लिए कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी जैसे GST, पैन, आधार और अपना अकाउंट नंबर देना होगा।इसके अलावा आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल ID भी देनी होगी। प्रोडक्ट लिस्ट को अपलोड करें एक बार आप अपना सेलर अकाउंट बना लेते हैं तो इसके बाद आपको अपने प्रोडक्ट को अमेजन की ...
सुधर रही है इकोनॉमी:कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद ग्रोथ पटरी पर लौटी, पाबंदियों में ढील और वैक्सीनेशन का मिला फायदा

सुधर रही है इकोनॉमी:कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद ग्रोथ पटरी पर लौटी, पाबंदियों में ढील और वैक्सीनेशन का मिला फायदा

बिजनेस
मुंबई कोरोना महामारी की दूसरी लहर से घरेलू अर्थव्यस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। लेकिन रिकवर करती इकोनॉमी की रफ्तार जरूर धीमी पड़ी। हालांकि, वैक्सीनेशन बढ़ने और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से पाबंदियां घटी हैं। नतीजतन, आर्थिक गतिविधियां एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है, जिससे घरेलू इकोनॉमी सुधरने लगी है। SBI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों को दर्शाने वाले इंडिकेटर्स जुलाई में रिकवर हुए हैं। साथ ही जुलाई में आर्थिक आंकड़े भी मई और जून के मुकाबले अच्छे रहें। खुदरा महंगाई दर:महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को जुलाई में राहत मिली। इस महीने महंगाई दर 5.59% रही, जो पिछले तीन महीने का इसका सबसे निचला स्तर है। साथ ही महंगाई दर का यह आंकड़ा रिजर्व बैंक के कंफर्ट जोन में भी आ गया, जोकि 2% से 6% है। इससे पहले महंगाई दर मई और जून के दौरान 6% से ऊपर रही थी। GST कलेक्शन: ...
हवाई यात्रा महंगी होगी:सरकार ने मिनिमम किराए की लिमिट 10% और मैक्सिमम की 13% बढ़ाई, भोपाल से दिल्ली के लिए 4,500 से 13,000 रुपए देने होंगे

हवाई यात्रा महंगी होगी:सरकार ने मिनिमम किराए की लिमिट 10% और मैक्सिमम की 13% बढ़ाई, भोपाल से दिल्ली के लिए 4,500 से 13,000 रुपए देने होंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने अब मिनिमम और मैक्सिमम किराए की सीमा बढ़ा दी है। इससे एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ा सकती हैं। कम से कम किराया 10% और ज्यादा से ज्यादा 13% किराया बढ़ेगा। दरअसल, पिछले साल देश भर में लॉकडाउन के बाद मई में सरकार ने हवाई किराये की एक सीमा तय कर दी थी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि तब कम संख्या में फ्लाइट चल रही थीं। इससे कंपनियां टिकट के लिए ज्यादा पैसा वसूल रही थीं। अब जब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है, ऐसे में सरकार ने इस सीमा को बढ़ा दिया है। कम से कम किराये में 9.83% की बढ़ोतरी करने का फैसलासरकार ने मिनिमम किराये में 9.83% की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मैक्सिमम किराया 12.82% बढ़ाया गया है। एविएशन मंत्रालय ने गुरुवार देर रात ऑर्डर जारी कर इसकी जानकार...