Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

बढ़ रहे रोजगार:जून में EPFO से जुड़े 12.83 लाख सदस्य, मई की तुलना में ये 39% अधिक

बढ़ रहे रोजगार:जून में EPFO से जुड़े 12.83 लाख सदस्य, मई की तुलना में ये 39% अधिक

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना काल में रोजगार को लेकर राहत भरी खबर आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जून 2021 में 12.83 लाख लोग जुड़े हैं जो, मई 2021 की तुलना में 39% ज्यादा हैं। मई में EPFO से 9.20 सदस्य जुड़े थे। वित्त वर्ष 2021-22 के 3 महीनों यानी अप्रैल, मई और जून में EPFO से कुल 34.79 लाख सदस्य जुड़े हैं। 8.11 लाख नए सदस्य जुड़ेजून में जुड़ने वाले 12.83 लाख सदस्यों में से करीब 8.11 लाख नए सदस्य हैं। वहीं 4.73 लाख सदस्य ऐसे हैं जो किसी कारण से EPFO से निकल गए थे और अब फिर से शामिल हो गए हैं। नए सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र और हरियाणा आगेमहाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए रोजगार में खासी तेजी दर्ज की गई। इन राज्यों में जून में EPFO से लगभग 7.78 लाख लोग जुड़े हैं, जो कुल जुड़ने वालों का 60.63% है। नए सब्सक्राइबर्स में महिलाओं की संख्या 2.56 लाख रही। 1...
मुनाफा बढ़ने पर गिरवी शेयर छुड़ा रहे प्रमोटर्स:BSE-500 में शामिल सिर्फ 78 कंपनियों के प्रमोटर्स के कुछ शेयर गिरवी, पहले यह संख्या 100 से ज्यादा थी

मुनाफा बढ़ने पर गिरवी शेयर छुड़ा रहे प्रमोटर्स:BSE-500 में शामिल सिर्फ 78 कंपनियों के प्रमोटर्स के कुछ शेयर गिरवी, पहले यह संख्या 100 से ज्यादा थी

बिजनेस
मुंबई बीती कुछ तिमाहियों में कंपनियों का मुनाफा बढ़ने का असर उनके कर्ज में कमी के तौर पर दिखने लगा है। प्रमोटर बैंकों के पास गिरवी रखे शेयर छुड़ाने लगे हैं। बीती दो तिमाहियों में लगातार गिरवी रखे शेयरों की संख्या घटी है। बाजार में तेजी के बीच इस ट्रेंड को कॉरपोरेट्स की माली हालत सुधरने और उन पर कर्ज का बोझ कम होने का अच्छा संकेत माना जा रहा है। अप्रैल-जून दूसरी ऐसी तिमाही जिसमें प्रमोटर्स ने गिरवी शेयर घटाएब्रोकरेज एंड रिसर्च फर्म कोटक सिक्युरिटीज के मुताबिक, अप्रैल-जून लगातार दूसरी ऐसी तिमाही रही, जब प्रमोटर्स ने गिरवी शेयर घटाए। अब BSE-500 में शामिल कंपनियों में एक भी ऐसी नहीं है, जिसका 90% से ज्यादा प्रमोटर होल्डिंग गिरवी हो। इतना ही नहीं, BSE-500 में शामिल सिर्फ 78 कंपनियों के प्रमोटर्स के कुछ शेयर गिरवी रह गए हैं। पहले यह संख्या 100 से ज्यादा थी। अल्टामाउंट कैपिटल मैनेजमेंट के ड...
अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका:सेबी ने अडाणी विल्मर के IPO पर लगाई रोक, ग्रुप कंपनी में विदेशी निवेश की जांच बनी वजह

अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका:सेबी ने अडाणी विल्मर के IPO पर लगाई रोक, ग्रुप कंपनी में विदेशी निवेश की जांच बनी वजह

बिजनेस
मुंबई बिजनेसमैन गौतम अडाणी की अगुआई वाले अडाणी ग्रुप को मार्केट रेगुलेटर सेबी से बड़ा झटका लगा। सेबी ने अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर के IPO पर रोक लगा दी है। रोक लगाने की वजह अडाणी एंटरप्राइजेज के खिलाफ फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) की जांच है। कंपनी IPO के जरिए 4,500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में थी। सेबी पहले भी IPO पर रोक लगा चुकीसेबी के नियम के मुताबिक IPO के लिए आवेदन करने वाली कंपनी की किसी डिपार्टमेंट में जांच चल रही हो तो उसके IPO को 90 दिन तक मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इसके बाद भी IPO को 45 दिन के लिए टाला जा सकता है। जून 2021 में भी सेबी ने लो-कॉस्ट एयरलाइन गोफर्स्ट के IPO पर भी रोक लगा दी थी, क्योंकि उसके प्रमोटर के खिलाफ जांच चल रही थी। अडाणी विल्मर में अडाणी एंटरप्राइजेज की 50% हिस्सेदारीअडाणी विल्मर, अडाणी एंटरप्राइजेज और सिंगापुर की कंपनी विल्मर इंटरने...
उभरते सितारे:आप SME हैं, पर निर्यात की क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आपकी मदद के लिए सरकार ला रही है 500 करोड़ रु. का फंड

उभरते सितारे:आप SME हैं, पर निर्यात की क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आपकी मदद के लिए सरकार ला रही है 500 करोड़ रु. का फंड

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप एक छोटे या मझोले साइज का उद्यम चला रहे हैं, जिसमें निर्यात करने की क्षमता है, लेकिन किसी वजह से उसकी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने आप जैसे उद्यमियों की मदद के लिए एक फंड बनाया है, जिसे 'उभरते सितारे' नाम दिया गया है। इस प्रोग्राम के तहत सहायता के योग्य होने पर आपकी कंपनी की ग्रोथ में आ रही दिक्कतों की पहचान की जाएगी और उनको दूर करने के उपाय किए जाएंगे। IIT, IISC बैंगलोर और IIM का सहयोग 'उभरते सितारे' प्रोग्राम में उन कंपनियों की पहचान की जाएगी, जिनमें टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट या प्रोसेस के मोर्चे पर दूसरों पर बढ़त हासिल होगी। फंड को शुरू करने वाली दो संस्थाएं हैं- एग्जिम बैंक और सिडबी। फंड का साइज 250 करोड़ रुपए का होगा, जिसको जरूरत पड़ने पर 500 करोड़ रुपए का बनाया जा सकता है। योग्य कंपनियों को मदद देने के लिए एक्जिम बैं...
विज्ञापन के बिजनेस के लिए कर्ज का फंडा:SME को फेसबुक दिलाएगी 50 लाख रुपए तक का लोन; 5 दिन में मिलेगा कर्ज, जमानत और प्रोसेसिंग फीस नहीं

विज्ञापन के बिजनेस के लिए कर्ज का फंडा:SME को फेसबुक दिलाएगी 50 लाख रुपए तक का लोन; 5 दिन में मिलेगा कर्ज, जमानत और प्रोसेसिंग फीस नहीं

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप एक छोटा उद्यम (SME) चला रहे हैं और आपको फंड की जरूरत है, तो आपके लिए एक नया आसान विकल्प आया है। फंड का यह ऑप्शन ग्लोबल सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक दे रही है, जिसने इसके लिए ऑनलाइन लोन बांटने वाली कंपनी इंडिफाई से साझीदारी की है। फेसबुक यह कवायद इसलिए कर रही है, ताकि उसके प्लेटफॉर्म और दूसरे ऐप पर ज्यादा-से-ज्यादा कंपनियों के विज्ञापन आ सकें। पांच लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन इस प्रोग्राम के तहत देश के 200 से ज्यादा शहरों के SME को पांच लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। बिना कोलैटरल यानी जमानत वाले लोन के लिए 17 से 20% सालाना तक का ब्याज देना पड़ सकता है। अगर आप एक महिला उद्यमी हैं, तो आपको सामान्य दर से 0.2% कम ब्याज देना पड़ेगा। लोन की कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है और सबको सिर्फ पांच दिन में कर्ज मिल जाएगा। लोन के साथ ही विज्ञापन से ग्रोथ बढ़ाने क...
बैंक सेफ डिपॉजिट लॉकर पर बड़ी खबर:उसमें रखे सामान के लॉस पर मिलेगा रेंटल का 100 गुना तक मुआवजा, प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर नहीं होगी बैंक की जिम्मेदारी

बैंक सेफ डिपॉजिट लॉकर पर बड़ी खबर:उसमें रखे सामान के लॉस पर मिलेगा रेंटल का 100 गुना तक मुआवजा, प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर नहीं होगी बैंक की जिम्मेदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अगर आपने गहने या जरूरी कागजात सुरक्षित रखने के लिए बैंक में सेफ डिपॉजिट लॉकर लिया हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। अगर उसमें रखी सामग्री को कोई नुकसान होता है, तो बैंक से कितना मुआवजा मिल सकता है, इसके नियमों में रिजर्व बैंक ने बदलाव किया है। किराए का 100 गुना मुआवजा देगा बैंक बैंकिंग रेगुलेटर ने कहा है कि लॉकर में रखी सामग्री को बैंक की गलती से नुकसान होता है, तो कस्टमर को उसके किराए का 100 गुना तक का मुआवजा दिया जाएगा। लॉकर जिस इमारत में होगा, उसके गिरने या उसमें आग लगने, सेंधमारी, चोरी-डकैती होने या बैंक एंप्लॉयी के फ्रॉड करने पर मुआवजा मिलेगा। जिस परिसर में बैंक का सेफ डिपॉजिट वॉल्ट होगा, उसको सुरक्षित रखने के पूरे इंतजाम करने की जिम्मेदारी उसी की होगी, लेकिन अगर लॉकर में रखी सामग्री को नुकसान कस्टमर की गलती से होगा तो उसका जिम्मेदार बैंक नहीं होगा। प...
काम की बात:बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाना जरूरी, SBI ने बताए इसके 8 तरीके

काम की बात:बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाना जरूरी, SBI ने बताए इसके 8 तरीके

बिजनेस
नई दिल्ली देश में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड्स को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोगों को नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड स्ट्रॉन्ग रखने की सलाह दी है। SBI ने सोशल मीडिया के जरिए ये भी बताया है कि आप अपना पासवर्ड स्ट्रॉन्ग कैसे बना सकते हैं। इससे आपको ऑनलाइन फ्रॉड से बचने में मदद मिलेगी। इन तरीकों से पासवर्ड को बना सकते हैं स्ट्रॉन्ग पासवर्ड में Uppercase और Lowercase दोनों का कॉम्बिनेशन हो। जैसे - aBjsE7uG।पासवर्ड में नंबर्स और सिंबल दोनों का इस्तेमाल करें। जैसे - AbjsE7uG61!@आपके पासवर्ड में 8 लेटर्स तो कम से कम होने चाहिए। जैसे - aBjsE7uGकॉमन डिक्शनरी शब्दों जैसे- itislocked और thisismypassword का इस्तेमान ना करें।कीबोर्ड पाथ जैसे 'qwerty' या 'asdfg' का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह ":)'', ":/' का इस्तेमाल करें।बहुत कॉमन पासवर्ड जैसे 12345678 या abcdefg ना बनाएं।आ...
राधाकिशन दमानी के टॉप-10 निवेश:एवेन्यू सुपरमार्ट्स और VST इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा होल्डिंग, दुनिया के 100 सबसे अमीरों में हुए शामिल

राधाकिशन दमानी के टॉप-10 निवेश:एवेन्यू सुपरमार्ट्स और VST इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा होल्डिंग, दुनिया के 100 सबसे अमीरों में हुए शामिल

बिजनेस
मुंबई एक निवेशक से बिजनेसमैन तक राधाकिशन दमानी की कहानी बहुच रोचक है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शेयर बाजार में निवेशक के तौर पर की। ग्रॉसरी स्टोर डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी अब दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स ने दुनिया के 100 अमीरों की यह लिस्ट जारी की है। जिसमें वे 1.42 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 98वें स्थान पर आ गए हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं टॉप 10 शेयर्स जिसमें राधाकिशन दमानी ने पैसा लगाया है... राधाकिशन दमानी ने जिन शेयर्स में निवेश किया है, उन शेयर्स ने पिछले पांच सालों में कितना रिटर्न दिया है। एवेन्यू सुपरमार्ट और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने लिस्टिंग के बाद कितना रिटर्न दिया है, आपको ग्राफिक के जरिए समझाते हैं। 5000 रुपए से शुरू की शेयर ट्रेडिंग1985-86 में पिता शिवकिशन दमानी की मौत के बाद उन्होंने घाटे में चल रहे ...
इंडिया रेटिंग्स ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया:फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 9.6% से घटाकर 9.4% किया, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद दिखी मजबूत रिकवरी

इंडिया रेटिंग्स ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया:फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 9.6% से घटाकर 9.4% किया, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद दिखी मजबूत रिकवरी

बिजनेस
मुंबई घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने फाइनेशियल ईयर 2021-22 के लिए ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का अनुमान घटाया है। एजेंसी ने अनुमान 9.6% से घटाकर 9.4% कर दिया है। इंडिया रेटिंग्स एजेंसी का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद मजबूत रिकवरी हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य इंडिकेटर भी रिकवरी दिखा रहे हैं साथ ही एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हो रही है। एजेंसी के मुताबिक देश की पूरी व्यस्क जनसंख्या को साल के अंत तक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इकोनॉमी की रिकवरी की रफ्तार वैक्सीनेशन पर निर्भर करेगीइंडिया रेटिंग्स एजेंसी के प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि वैक्सीनेशन की रफ्तार को देखते हुए यह लगभग तय है कि दिसंबर के अंत तक देश की पूरी व्यस्क जनसंख्या का वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि जून में पिछले अनुमान में कहा था कि इकोनॉमी की रिकवरी की रफ्तार...
कोरोना में ढील पर सख्ती:UAE के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स आज देर रात 1.30 बजे से शुरू होगी, फ्लाइट्स में बिना RT-PCR टेस्ट वाले पैसेंजर्स ले जाने पर अथॉरिटी ने लगाई थी हफ्तेभर की रोक

कोरोना में ढील पर सख्ती:UAE के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स आज देर रात 1.30 बजे से शुरू होगी, फ्लाइट्स में बिना RT-PCR टेस्ट वाले पैसेंजर्स ले जाने पर अथॉरिटी ने लगाई थी हफ्तेभर की रोक

बिजनेस
मुंबई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इंडिगो की फ्लाइट्स पर 24 अगस्त तक रोक हट गई है। भारत से UAE की फ्लाइट्स की शुरुआत आज देर रात 1.30 बजे (20 अगस्त) से होगी। इससे पहले कुवैत ने भारत से आने वाली सभी कमर्शियल फ्लाइट्स पर लगी रोक को खत्म कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो अपनी फ्लाइट में बिना RT-PCR टेस्ट वाले यात्रियों के साथ उड़ान भर रहा था। इसलिए उस पर 17-24 अगस्त तक रोक लगा दी थी। हालांकि, अब एयरलाइन कंपनी ने अपने बयान कहा कि उस पर लगी रोक हट गई है। खबर के बाद यात्रियों में नाराजगीफ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस पर एयरलाइन कंपनी ने कहा था कि हम उड़ान फिर से शुरू करने के बाद अन्य फ्लाइट्स में रिफंड या आवास के साथ उनका सपोर्ट करेंगे। इंडिगो भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच 1.30 बजे IST (20 अगस्त) से उड़ान शुरू करने की सिफ...