Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

रिकॉर्ड स्तर पर बाजार बंद:सेंसेक्स में 593 और निफ्टी में 165 अंकों की तेजी; IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में हुई खरीदारी

रिकॉर्ड स्तर पर बाजार बंद:सेंसेक्स में 593 और निफ्टी में 165 अंकों की तेजी; IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में हुई खरीदारी

बिजनेस
मुंबई कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने 55,487.79 और निफ्टी ने 16,543.60 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 593 अंकों की शानदार तेजी के साथ 55,437 पर और निफ्टी 164.70 अंकों की बढ़त के साथ 16,529 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें TCS के शेयर 3.15% की तेजी के साथ 3459.50 पर और HCL टेक के शेयर 2.45% की तेजी के साथ 1123.90 पर बंद हुए। बाजार को IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिलाNSE पर निफ्टी बैंक, IT और FMCG शेयर्स में तेजी देखी गई। IT इंडेक्स में 1.35% की तेजी रही। IT कंपनी TCS के शेयर 3.11% की तेजी और HCL टेक के शेयर 2.50% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं टाटा कंज्यूमर के शेयर 4% की तेजी के साथ 805.25 पर बंद हुए। जुलाई में मजबूत आर्थिक आंकड़ों से बाजार को ...
दान में आगे कॉर्पोरेट लीडर्स:अडाणी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम बिरला टॉप 100 भारतीयों में, दुनिया भर में परोपकारी गतिविधियों में आगे

दान में आगे कॉर्पोरेट लीडर्स:अडाणी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम बिरला टॉप 100 भारतीयों में, दुनिया भर में परोपकारी गतिविधियों में आगे

बिजनेस
मुंबई गौतम अडाणी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम कॉर्पोरेट लीडर्स की लिस्ट में 100 भारतीयों में शामिल हैं। इन्होंने दुनिया भर में अपनी परोपकारी गतिविधियों के जरिए अपनी छाप छोड़ी है। अमेरिकी संस्था ने जारी की रिपोर्ट अपनी तरह की यह पहली और अनूठी लिस्ट गुरुवार को अमेरिका स्थित इंडियास्पोरा ने जारी की। इसमें 9 जूरी सदस्यों के मार्गदर्शन और प्रतिष्ठित अध्ययनों सहित कई स्रोतों से सत्यापित जानकारी जुटाई गई थी। इस सूची में भारत के उद्योगपति गौतम अडाणी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला टॉप पर हैं। अमेरिका से मोंटे आहूजा, अजय बंगा और मनोज भार्गव हैं। कनाडा से सोनम अजमेरा, बॉब ढिल्लों और आदित्य झा हैं। लिस्ट के अनुसार, मोहम्मद अमीरसी, मनोज बांले और कुजिंदर बाहिया यूनाइटेड किंगडम से हैं। परोपकारी लोगों को देखना प्रेरणादायक है इंडियास्पोरा के संस्थापक रंगास्वामी ने कहा कि हमारे समुदाय के इ...
टेस्ला को रियायत मिल सकती है:लोकल मार्केट से खरीदारी बढ़ानी होगी और इंडिया में प्रॉडक्शन का प्लान बताना होगा

टेस्ला को रियायत मिल सकती है:लोकल मार्केट से खरीदारी बढ़ानी होगी और इंडिया में प्रॉडक्शन का प्लान बताना होगा

बिजनेस
नई दिल्ली टेस्ला ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगने वाला इंपोर्ट टैक्स घटाने की जो मांग की है, उस पर सरकार तभी विचार करेगी जब कंपनी भारत में प्रोक्योरमेंट यानी अपनी गाड़ियों में लगने वाले सामान की खरीदारी बढ़ाएगी। मामले के जानकार एक सूत्र ने बताया कि सरकार कंपनी से यह भी जानना चाहती है कि उसने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उत्पादन को लेकर क्या योजनाएं बनाई हैं। भारी उद्योग मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में हुई एक बैठक में कंपनी से प्रॉडक्शन और प्रोक्योरमेंट का ब्योरा मांगा था। फिलहाल, सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगने वाला टैक्स घटाने की एलन मस्क की मांग की पड़ताल कर रही है। सरकार ने पूछा, आधी बनी गाड़ियों के आयात के बारे में क्या ख्याल है? सूत्र के मुताबिक संबंधित विभागों ने टेस्ला से यह भी पूछा है कि पूरी तरह से बनी कारों के आयात के बजाय नॉक्ड डाउन यूनिट...
PM मोदी ने स्क्रैपेज पॉलिसी लॉन्च की:फिटनेस टेस्ट में फेल हुई तो कल ही कबाड़ हो सकती है आपकी कार, अब उम्र की सीमा खत्म; एक्सपर्ट से समझें कैसे रखें कार को फिट

PM मोदी ने स्क्रैपेज पॉलिसी लॉन्च की:फिटनेस टेस्ट में फेल हुई तो कल ही कबाड़ हो सकती है आपकी कार, अब उम्र की सीमा खत्म; एक्सपर्ट से समझें कैसे रखें कार को फिट

बिजनेस
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में हो रही इन्वेस्टर समिट में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने समिट में नेशनल ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज पॉलिसी (NASP) लॉन्च की, जिसका ऐलान इस साल बजट में किया गया था। मोदी ने इस पॉलिसी के फायदे गिनाते हुए बताया कि अब गाड़ियों को उनकी उम्र देखकर नहीं, बल्कि फिटनेस टेस्ट में अनफिट होने पर स्क्रैप किया जाएगा। यानी अगर गाड़ी को 15 साल नहीं हुए हैं, लेकिन वह चलाने में अनफिट है, तब भी उसे स्क्रैप किया जा सकता है। इसमें इन्वेस्टर्स 10,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। गाड़ी स्क्रैप कराने पर मिलेंगे कई फायदेमोदी ने कहा कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने पर सर्टिफिकेट मिलेगा। नई गाड़ी खरीदते समय अगर यह सर्टिफिकेट दिखाएंगे तो, रजिस्ट्रेशन पर पैसा नहीं देना होगा। साथ ही, रोड टैक्स में कुछ छूट दी जाएगी। नई कार से मेंटेनेंस में बचत ह...
इकोनॉमी में सुधार के संकेत:खुदरा महंगाई जुलाई में 5.59% रही, यह बीते तीन महीने में सबसे कम; औद्योगिक उत्पादन भी 13.6% बढ़ा

इकोनॉमी में सुधार के संकेत:खुदरा महंगाई जुलाई में 5.59% रही, यह बीते तीन महीने में सबसे कम; औद्योगिक उत्पादन भी 13.6% बढ़ा

बिजनेस
खुदरा महंगाई के जुलाई के आंकड़े आ गए हैं। पिछले महीने महंगाई दर 5.59% रही। यह पिछले तीन महीने का इसका सबसे निचला स्तर है। इस तरह यह दोबारा रिजर्व बैंक के कंफर्ट जोन में आ गई है। RBI ने इसके लिए 4% से 2% नीचे और इतने ही ऊपर का दायरा तय किया है। इससे पहले यह लगातार दो महीने 6% से ऊपर रही थी। महंगाई में कमी सालाना और मासिक, दोनों आधार पर आईपिछले महीने खुदरा महंगाई में सालाना और मासिक, दोनों आधार पर कमी आई है। महीने भर पहले यानी जून में खुदरा महंगाई 6.26% रही थी। इस हिसाब से जुलाई में महंगाई 0.74% कम रही है। अगर साल भर पहले की बात करें, तो जुलाई 2020 में खुदरा महंगाई 6.73% रही थी। इसी साल मई में महंगाई दर 6 महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर थी। खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से घटी महंगाईरॉयटर्स के सर्वे में शामिल 48 अर्थशास्त्रियों ने जुलाई में महंगाई दर घटकर 5.78% पर रहने का अनुमान दिया था। गौ...
क्रिप्टो करेंसी से खरीदिए 90 ब्रांड के सामान:बिटकॉइन से पिज्जा, आइसक्रीम, कॉफी खरीदिए, यूनोकॉइन के ऐप से कर सकते हैं खरीदारी

क्रिप्टो करेंसी से खरीदिए 90 ब्रांड के सामान:बिटकॉइन से पिज्जा, आइसक्रीम, कॉफी खरीदिए, यूनोकॉइन के ऐप से कर सकते हैं खरीदारी

बिजनेस
मुंबई भारत के सबसे पुराने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म यूनोकॉइन ने अपने ग्राहकों को बिटकॉइन से 90 ब्रांड की सामानों को खरीदने का मौका दिया है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक बिटकॉइन से डोमिनोज पिज्जा, बास्किन रॉबिन आइसक्रीम, कैफे कॉफी डे से खरीदी कर सकते हैं। विभिन्न ब्रांड्स के अलावा अन्य सामान या सेवाओं के लिए भी बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बंगलुरू के स्टार्टअप की पहल बंगलुरु के स्टार्टअप ने कहा कि यूनोकॉइन का रजिस्टर्ड ग्राहक सामानों को खरीदने के लिए 100 रुपए और 5,000 रुपए के मूल्य के बिटकॉइन का उपयोग कर सकता है। यूनोकॉइन के सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने एक बयान में कहा कि बिटकॉइन को बार्टर असेट्स के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से दुनिया भर में लाखों ग्राहक कारोबार कर रहे हैं। हम भारतीय लोगों को क्रिप्टो करेंसी के ज्यादा उपयोग के बारे में जागरूक करना चाह...
फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक:इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी आज 557 रुपए सस्ती होकर 62,773 रुपए पर आई

फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक:इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी आज 557 रुपए सस्ती होकर 62,773 रुपए पर आई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 133 रुपए सस्ता होकर 46,219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोना MCX पर दोपहर साढ़े 3 बजे 77 रुपए बढ़त के साथ 46,039 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। 63 हजार के नीचे आई चांदीIBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी 557 रुपए सस्ती होकर 62,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं MCX पर साढ़े 3 बजे ये 153 रुपए की गिरावट के साथ 62,483 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इस हफ्ते 1400 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोनाIBJA के अनुसार बीते हफ्ते के शुक्रवार यानी 7 अगस्त को जब बाजार बंद हुआ था तक सोना 47,647 रुपए पर था जो अब 46,219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते सोना 1,428 रुपए सस्ता हुआ है। ग्लोबल ...
सफायर फूड्स की IPO लाने की तैयारी:कंपनी ने IPO के लिए सेबी से मांगी मंजूरी, OFS के जरिए बेचे जाएंगे शेयर

सफायर फूड्स की IPO लाने की तैयारी:कंपनी ने IPO के लिए सेबी से मांगी मंजूरी, OFS के जरिए बेचे जाएंगे शेयर

बिजनेस
मुंबई KFC और पिज्जा हट ऑपरेट करने वाली कंपनी सफायर फूड्स ने IPO लाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी से IPO लाने की मंजूरी मांगी है। जिसके लिए आज कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। ये IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। जिसमें प्रमोटर और मौजूदा निवेशक शेयर बेचेंगे। IPO के जरिए 1.75 करोड़ शेयर्स की बिक्री होगीIPO के जरिए सफायर फूड्स के 1 करोड़ 75 लाख 69 हजार 941 शेयर्स की बिक्री की जाएगी। इन शेयर्स की बिक्री कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स के द्वारा की जाएगी। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। ये कंपनियां बेचेंगी हिस्साऑफर फॉर सेल में QSR मैनेजमेंट ट्रस्ट 8.5 लाख शेयर्स बेचेगा। सफायर फूड्स मॉरीशस 55.69 लाख शेयर्स की बिक्री करेगा। वहीं WWD RUBY अपने 48.46 लाख शेयर OFS के जरिए बेचेगा। अमेथिस्ट 39.61 लाख इक्विटी शेयर्स की...
CII की वार्षिक बैठक शुरू:PM मोदी करेंगे बैठक को संबोधित, आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों पर होगी चर्चा

CII की वार्षिक बैठक शुरू:PM मोदी करेंगे बैठक को संबोधित, आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों पर होगी चर्चा

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक 2021 शुरू हो गई है। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये बैठक 11 और 12 अगस्त यानी दो दिन आयोजित की जाएगी। PMO द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक का विषय 'भारत के 75 साल: आत्मानिर्भर भारत के लिए सरकार और व्यवसायी मिलकर कर रहे हैं काम' रखा गया है। इस बैठक में आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार और कारोबारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा होगी। सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री व आर्थिक नीतियों के समन्वय हेंग स्वी कीट एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय अतिथि अध्यक्ष के रूप में इस सभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में भारत सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि भी शामिल होंगे...
शेयर बाजार सपाट बंद:सेंसेक्स 54526 पर और निफ्टी 16282 पर बंद हुआ, फार्मा शेयर पर दबाव दिखा

शेयर बाजार सपाट बंद:सेंसेक्स 54526 पर और निफ्टी 16282 पर बंद हुआ, फार्मा शेयर पर दबाव दिखा

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 54,730.65 और निफ्टी 16,327.30 पर खुला, लेकिन ये मजबूती ज्यादा देर नहीं टिकी। उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 28.73 अंक फिसलकर 54,525.93 पर और निफ्टी 2 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,282.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर तेजी के साथ और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 4% की तेजी के साथ 1429.55 पर बंद हुए। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.90% की गिरावट रही। मेटल इंडेक्स 3.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार को मेटल शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर मेटल इंडेक्स 3.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में वेदांता और SAIL के शेयर में 6% से ज्यादा की बढ़त रही। फार्मा शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। 2,136 शेयर गिरावट के साथ बंद हुएBSE पर 3,332 शेयर्स म...