Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आयकर दिवस:इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को आसानी से मिलता है बैंक लोन, बीते 5 सालों में ITR फाइल करने वालों की संख्या 32% बढ़ी

आयकर दिवस:इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को आसानी से मिलता है बैंक लोन, बीते 5 सालों में ITR फाइल करने वालों की संख्या 32% बढ़ी

बिजनेस
नई दिल्ली आज 161वां आयकर दिवस है। कई बार देखा जाता है कि लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में कतराते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं तो उन्हें ITR फाइल करने की जरूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। सभी लोगों को ITR फाइल करना चाहिए। आज आयकर दिवस के मौके पर हम आपको ITR भरने के फायदे और इससे जुड़ी खास बातों के बारे में बता रहे हैं। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के मिलते हैं दो ऑप्शनकरदाताओं को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दो ऑप्शन मिलते हैं। 1 अप्रैल, 2020 को नया ऑप्शन दिया गया था। नए टैक्स स्लैब में 5 लाख रुपए से ज्यादा आय पर टैक्स की दरें तो कम रखी गईं, लेकिन डिडक्शन छीन लिए गए। वहीं अगर आप पुराना टैक्स स्लैब चुनते हैं तो आप कई तरह के टैक्स डिडक्शन का फायदा ले सकते हैं। बढ़ रही रिटर्न फाइल करने वालों की संख्यादेश में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वा...
22.2 लाख करोड़ का लक्ष्य:चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य से ज्यादा टैक्स कलेक्शन कर सकती है सरकार, पहली तिमाही में 5.6 लाख करोड़ का कलेक्शन

22.2 लाख करोड़ का लक्ष्य:चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य से ज्यादा टैक्स कलेक्शन कर सकती है सरकार, पहली तिमाही में 5.6 लाख करोड़ का कलेक्शन

बिजनेस
मुंबई केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष यानी इस अप्रैल से अगले साल मार्च तक लक्ष्य से ज्यादा टैक्स कलेक्शन कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली तिमाही में सरकार ने 5.6 लाख करोड़ रुपए का ग्रॉस टैक्स कलेक्शन किया है। सरकार का लक्ष्य पूरे साल के लिए 22.2 लाख करोड़ रुपए का है। इक्रा की रिपोर्ट में अनुमान रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में ऐसी उम्मीद जताई है। इसमें कहा गया है कि इस दौरान इनडायरेक्ट टैक्स ज्यादा रहेगा। सरकार ने इस साल टैक्स कलेक्शन में 9.5% की बढ़त का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2021 में सरकार ने 20.2 लाख करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन किया था। हालांकि दूसरी लहर के बावजूद सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही में अच्छा टैक्स कलेक्शन किया है। अप्रैल-जून में 5.6 लाख करोड़ का कलेक्शन अप्रैल-जून तिमाही में 5.6 लाख करोड़ रुपए का जो टैक्स कलेक्शन हुआ है, वह 2019-20 की जून तिमाही की तुलना म...
उदारीकरण के 30 साल : 1991 से अब तक प्रति व्यक्ति आय 22 गुना बढ़ी, लेकिन रोजमर्रा की चीजें भी डेढ़ से 12.3 गुना तक महंगी

उदारीकरण के 30 साल : 1991 से अब तक प्रति व्यक्ति आय 22 गुना बढ़ी, लेकिन रोजमर्रा की चीजें भी डेढ़ से 12.3 गुना तक महंगी

बिजनेस
मुंबईदेश के आर्थिक बदलाव के लिए उठाए गए मजबूत कदम को आज (24 जुलाई) को 30 साल पूरे हो गए। 1991 के केंद्रीय बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने भारत में लाइसेंसी राज को लगभग खत्म कर दिया। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की नीतियों में बदलाव से घरेलू अर्थव्यवस्था के दरवाजे दुनिया के लिए खुल गए। नतीजतन, मजबूत भारत की नींव पड़ी और आज हम 5 ट्रिलियन डॉलर की GDP का सपना देख रहे हैं। 1991 में पेश इस केंद्रीय बजट के साथ ही सरकार अर्थव्यवस्था के लिए LPG यानी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन का मॉडल लेकर आई थी। आर्थिक सुधारों के लिए उठाए कदम से आम लोगों के जीवन पर भी असर पड़ा है। रहन-सहन के साथ उनके खर्च और आमदनी दोनों पर भी सीधा असर पड़ा है। जून 1991 में जब पी वी नरसिम्हा राव देश के 9वें प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने वित्त मंत्रालय की कमान डॉ मनमोहन सिंह के हाथों दी। उस समय तक डॉ सिंह रिजर...
टेस्ला की लॉन्चिंग का इंतजार:मस्क बोले- भारत में कारों की इम्पोर्ट ड्यूटी दुनिया के सभी देशों से ज्यादा, इसे कम कराने भारत सरकार को पत्र भी लिखा

टेस्ला की लॉन्चिंग का इंतजार:मस्क बोले- भारत में कारों की इम्पोर्ट ड्यूटी दुनिया के सभी देशों से ज्यादा, इसे कम कराने भारत सरकार को पत्र भी लिखा

बिजनेस
नई दिल्ली इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला ने भारत सरकार को एक पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक कारों की इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने की मांग की है। टेस्ला का कहना है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी से कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी, जिससे बाजार में इनकी मांग बढ़ेगी और सरकार का रेवेन्यू भी बढ़ेगा। इधर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी टेस्ला की कार लॉन्चिंग को लेकर एलन मस्क से पूछने लगे हैं। यूट्यूबर मदन गौरी ने मस्क से कहा डियर मस्क जल्दी से टेस्ला कार को लॉन्च करो। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम ऐसा करना चाहते हैं, लेकिन भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी दुनिया में किसी भी बड़े देश की तुलना में सबसे अधिक है! हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला को भारत में इस साल से कारों की बिक्री शुरू करना है। उसने मंत्रालयों और देश के प्रमुख थिंक-टैंक नीति आयोग को लिखे एक पत्र में कहा कि पूरी तरह से असेंबल्ड इ...
बाजार में रहेगा तेजी का रुझान:15,700 से 16,000 के दायरे में रह सकता है निफ्टी, सोने में हर गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही

बाजार में रहेगा तेजी का रुझान:15,700 से 16,000 के दायरे में रह सकता है निफ्टी, सोने में हर गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही

बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों को देखते हुए अगले हफ्ते शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हो सकती है। टाटा कंज्यूमर, ITC, गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट, DLF, इंडियाबुल्स रियल्टी, सन फार्मा, विप्रो और SBI के शेयरों में खरीदारी निकल सकती है। अगर सेक्टर के हिसाब से बात करें तो निवेशकों का ध्यान रियल एस्टेट, और कंज्यूमर गुड्स कंपनियों पर रह सकता है। 15,700 से 16,000 की रेंज वायदा बाजार के सौदे अगले हफ्ते निफ्टी के 15,700 से 16,000 के दायरे में रहने का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी 15,800 से ऊपर बना रहा, तो पहले 15,962 की तरफ बढ़ता नजर आ सकता है। इसके बाद वह 16,000 को पार करने की कोशिश करेगा। गिरावट का दबाव बनने पर पहले 15,750 पर सपोर्ट मिलेगा। निफ्टी के इस लेवल से नीचे 15,700 के पास आने पर कमजोरी में खरीदारी निकलेगी। तेजड़ियों का दबदबा इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव हुआ।...
उदारीकरण के 30 साल:2047 तक US और चीन जितना समृद्ध बन सकता है भारत, ​​​​​​​चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करने का मौका: मुकेश अंबानी

उदारीकरण के 30 साल:2047 तक US और चीन जितना समृद्ध बन सकता है भारत, ​​​​​​​चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करने का मौका: मुकेश अंबानी

बिजनेस
90 का दशक देश दुनिया के लिए युगांतकारी रहा। सोवियत संघ के विघटन के साथ शीत युद्ध की समाप्ति हुई। 30 साल पहले देश का कायाकल्प करने वाले आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई। अब एक बार फिर देश-दुनिया तेज बदलाव के मुहाने पर है। इन बातों का जिक्र रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक अखबार के लिए लिखे आर्टिकल में किया है। उन्होंने कहा है कि सब कुछ अभूतपूर्व है और भारत का समय आ गया है। उदारीकरण से उद्यमिता की ऊर्जा को नया आयाम मिला अंबानी का कहना है कि देश आज नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है। उन्होंने अपनी बात को सपोर्ट देने वाली कई बातों का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, उदारीकरण से आर्थिक तरक्की का जो बीज रोपा गया था, वह आज विशाल पेड़ बन गया है। उसने लाइसेंस कोटा राज को खत्म कर दिया, व्यापार और औद्योगिक नीतियों को उदार बनाया, पूंजी और वित्त बाजार को खोल दिया। उन सबसे देश की उद्यमिता की...
आपदा में अवसर:कोरोना के दौरान रिटेल निवेशकों ने शेयर बाजार में लगाया पैसा, दो साल में दोगुना बढ़ी ऐप्लिकेशन

आपदा में अवसर:कोरोना के दौरान रिटेल निवेशकों ने शेयर बाजार में लगाया पैसा, दो साल में दोगुना बढ़ी ऐप्लिकेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई आपदा में अवसर देश के उन निवेशकों ने भी तलाश लिया, जो कभी शेयर बाजार के बारे में कुछ नहीं जानते थे। घर पर बैठने, बेरोजगार होने और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए रिटेल निवेशकों ने शेयर बाजार में निवेश शुरू किया। दो साल में इन निवेशकों की ऐप्लिकेशन दोगुनी हो गई है। 2018-19 में 6.13 लाख औसत ऐप्लिकेशन होती थीं आंकड़ों के मुताबिक, 2018-19 में हर IPO में रिटेल निवेशक की औसत ऐप्लिकेशन​​​​​​​ 6.13 लाख होती थीं। अगले साल यानी 2019-20 में मामूली बढ़कर यह 6.88 लाख हो गई। पर जैसे ही पिछले साल कोरोना आया इसमें दोगुना का उछाल आया। 2020-21 यानी पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च के दौरान रिटेल निवेशकों की ऐप्लिकेशन हर IPO में बढ़कर औसतन 12.73 लाख हो गई। जबकि 2021-22 यानी इस साल अप्रैल से अब तक यह बढ़ कर 15.68 लाख हो गई है। जोमैटो के शेयर की बेहतरीन लिस्टिंग शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज प...
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे:सालाना आधार पर फायदे में 30-50% की हो सकती है बढ़त, जियो की हर ग्राहक से बढ़ सकती है कमाई

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे:सालाना आधार पर फायदे में 30-50% की हो सकती है बढ़त, जियो की हर ग्राहक से बढ़ सकती है कमाई

बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी कंपनी और तेल से लेकर टेलीकॉम के बिजनेस में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) आज फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करेगी। अप्रैल-जून तिमाही के इस रिजल्ट में कंपनी के फायदे में 30-50% की बढ़त का अनुमान है। साथ ही जियो की हर ग्राहक से कमाई भी बढ़ सकती है। देर शाम आएगा रिजल्ट कंपनी आज बाजार बंद होने के बाद देर शाम चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के रिजल्ट जारी करेगी। इसके शेयरों में आज आधा पर्सेंट की गिरावट है। इसलिए इसके शेयरों पर रिजल्ट का असर सोमवार को दिखेगा। मार्च तिमाही का भी रिजल्ट शुक्रवार की शाम ही जारी किया गया था। हालांकि मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है। क्योंकि अप्रैल से जून के बीच लॉकडाउन रहा है। 55-85 लाख ग्राहक जोड़ सकती है जियो विश्लेषकों का अनुमान है कि जून 2020 की तिमाही की तुलना में इस बार जियो 55-85 लाख नए ग्राहक जोड़ सकती...
टेलीकॉम कंपनियों को झटका:AGR मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एयरटेल, वोडाफोन की याचिका खारिज की; कंपनियां AGR बकाया पर पुनर्गणना चाहती थीं

टेलीकॉम कंपनियों को झटका:AGR मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एयरटेल, वोडाफोन की याचिका खारिज की; कंपनियां AGR बकाया पर पुनर्गणना चाहती थीं

बिजनेस
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज (शुक्रवार, 23 जुलाई) टेलीकॉम कंपनियों की एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया की पुनर्गणना की याचिका को खारिज कर दिया है। भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज ने याचिका में दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा बकाया AGR की कैलकुलेशन में गलती का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच ने की। दूरसंचार विभाग (DoT) की कैलकुलेशन के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया पर कुल 58,254 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल पर 43,980 करोड़ रुपए का AGR बकाया है। इन कंपनियों को AGR चुकाने के लिए 31 मार्च, 2031 तक का समय दिया गया है। बता दें कि कोर्ट फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया का शेयर 8 प्रतिशत गिर कर 7.87 रुपए पर आ गया। किस टेलीकॉम कंपनी पर कितना बकाया वोडाफोन के अपने अनुमान में पहले बकाया राशि 21,533 करोड़ रुपए रखी थी, लेकिन सुप्रीम ...
शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव:138 पॉइंट चढ़कर 52,975 पर बंद हुआ सेंसेक्स, 32 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,856 पर रहा निफ्टी; रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में हुई जमकर खरीदारी

शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव:138 पॉइंट चढ़कर 52,975 पर बंद हुआ सेंसेक्स, 32 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,856 पर रहा निफ्टी; रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में हुई जमकर खरीदारी

बिजनेस
हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू बाजार खासे उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 138.59 पॉइंट यानी 0.26% चढ़कर 52,975.80 पर रहा। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 32.00 यानी 0.20% की मजबूती के साथ 15,856.05 पर बंद हुआ। फ्रंटलाइन शेयरों में उतार-चढ़ाव के बीच मझोले शेयरों के इंडेक्स में तेजी रही। निफ्टी मिड कैप 0.11% की मजबूती के साथ बंद हुआ, स्मॉल कैप इंडेक्स 0.55% गिर गया। निफ्टी बाजार को सपोर्ट देने वाले सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.29% का उछाल रियल्टी में आया। निफ्टी मीडिया (0.98%), एनर्जी और ऑटो में बिकवाली का दबाव बना। अगर इंडिविजुअल शेयरों की बात करें, तो जुबिलेंट फूड, ICICI बैंक, MFSL, डॉ लाल पैथलैब्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, विप्रो, ITC, ACC, SBI, ICICI प्रू, टाटा कंज्यूमर, टेक महिंद्रा, नेस्ले, DLF और UBL में मजबूती रही। इंडस टावर, ग्लेनमार...