काम की बात:समझदार यूजर के लिए फायदेमंद होते हैं एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड, इन 6 तरीकों से ले सकते हैं फायदा
नई दिल्ली
आम धारणा है कि क्रेडिट कार्ड से आप अधिक खर्च करते हैं और कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। ऐसी सोच के चलते कई क्रेडिट कार्डधारक अतिरिक्त कार्ड लेने से बचते हैं। हालांकि जो लोग क्रेडिट कार्ड से खर्च और बिल का भुगतान अनुशासित तरीके से करते हैं, उनके पास यदि एक से ज्यादा कार्ड हो तो वे फायदे में रहते हैं। असल में क्रेडिट कार्ड ऐसी क्रेडिट फैसिलिटी है, जिसे स्मार्ट तरीके से मैनेज करने की जरूरत होती है।
क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन और बिल भुगतान की आखिरी तारीख के बीच 18-55 दिन इंटरेस्ट-फ्री होते हैं। इस दौरान ट्रांजेक्शन पर (एटीएम विद्ड्रावल को छोड़कर) ब्याज नहीं लगता है। शर्त यह होती है कि पूरा बिल आखिरी तारीख तक चुका दें। एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने वाले अलग-अलग कार्ड के इंटरेस्ट-फ्री पीरियड के मुताबिक बड़े खर्च बांटकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
पैसाबाजार डॉट कॉम क...








