जोमैटो के ऑर्डर पर मिला जोरदार रिटर्न:जोमैटो का शेयर 115 पर लिस्ट होकर 138 रुपए पर पहुंचा, एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हुई मार्केट वैल्यू
मुंबई
जोमैटो का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज पर 115 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इश्यू प्राइस की तुलना में यह 51% ज्यादा है। यानी निवेशकों को इतना फायदा मिला है। बाद में यह 138 रुपए पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, शेयर ने 114 रुपए का निचला स्तर भी बनाया। इसका मार्केट कैप 1.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है।
पहले इसे 27 जुलाई को लिस्ट होना था। कंपनी ने इसे एडवांस में लिस्ट करा दिया है। ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 30-35% बढ़ कर गुरुवार को कारोबार कर रहा था। वैसे बीते एक साल में जो भी शेयर लिस्ट हुए हैं, उन्होंने लिस्टिंग और उसके बाद निवेशकों को अच्छा फायदा दिया है। प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों बाजारों का सेंटिमेंट इस समय जबर्दस्त तेजी में है।
जोमैटो के IPO को 38 गुना रिस्पॉन्सजोमैटो के IPO में निवेश के लिए 72 से 76 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया था। इसके जरिए कंपनी ने 9,375 करोड़ रुपए ...








