Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

पहली तिमाही के नतीजे:HCL टेक को जून तिमाही में 3,205 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, तीन महीने कंपनी ने 7,522 नौकरियां दीं; शिव नादर ने छोड़ा MD का पद

पहली तिमाही के नतीजे:HCL टेक को जून तिमाही में 3,205 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, तीन महीने कंपनी ने 7,522 नौकरियां दीं; शिव नादर ने छोड़ा MD का पद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई घरेलू IT कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को जून तिमाही के नतीजे कर दिए। कंपनी का प्रॉफिट अप्रैल-जून के दौरान 9.9% बढ़कर 3,205 करोड़ रुपए हो गया, जो सालभर पहले समान तिमाही में 2,931 करोड़ रुपए था। कंपनी का रेवेन्यू भी 17,842 करोड़ रुपए से 12.5% बढ़कर 20,068 करोड़ रुपए का रहा। पहली तिमाही में 7500 से ज्यादा नौकरियां दींजारी बयान में कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून के दौरान उसने 7,522 नई नौकरियां दीं। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले कुल कंर्मचारियों की संख्या 1 लाख 76 हजार 499 हो गई है। शेयरहोल्डर्स के लिए कंपनी 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के CEO और नए MD सी विजयकुमार ने कहा कि कॉन्स्टेंट करेंसी में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ साल भर पहले से 11.7% बढ़ा है। हमें इस साल आगे भी तिमाही आधार पर अच्छी ग्रोथ की संभावना है। जून तिमाही में हमने 7500 से...
फीकी पड़ी सोने की चमक:हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी में गिरावट, सोना 48,000 और चांदी 68,000 के नीचे आई

फीकी पड़ी सोने की चमक:हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी में गिरावट, सोना 48,000 और चांदी 68,000 के नीचे आई

बिजनेस
मुंबई हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना 48,000 के नीचे फिसल गया है। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सोना 87 रुपए की कमजोरी के साथ 47,966 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 68,000 के नीचे कारोबार कर रही है। चांदी 464 रुपए की गिरावट के साथ 67,855 रुपए प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है। सर्राफा बाजार की बात करें तो वहां भी इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर 24 कैरेट सोना 123 रुपए गिरकर 48,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और चांदी 68,000 के नीचे आ गई है। चांदी 1223 रुपए की गिरावट के साथ 67,689 रुपए प्रति किलो के हिसाबसे बिक रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदीइं...
सरकार को 3.35 लाख करोड़ की कमाई:पेट्रोल और डीजल से मिला 88% ज्यादा टैक्स, उत्पाद शुल्क पिछले साल डबल किए जाने का असर

सरकार को 3.35 लाख करोड़ की कमाई:पेट्रोल और डीजल से मिला 88% ज्यादा टैक्स, उत्पाद शुल्क पिछले साल डबल किए जाने का असर

बिजनेस
सरकार को इस साल मार्च में खत्म वित्त वर्ष के दौरान पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए टैक्स से 3.35 लाख करोड़ रुपए मिले। यह रकम उससे पिछले साल हासिल हुई 1.78 लाख करोड़ रुपए की रकम से 88% ज्यादा रही। यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा को दी। पेट्रोल पर 32.9 रुपए का उत्पाद शुल्क पेट्रोल और डीजल से हासिल टैक्स रेवेन्यू में इतनी बढ़ोतरी दोनों पेट्रो प्रॉडक्ट पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को लगभग दोगुना किए जाने की वजह से हुई है। पेट्रोल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क 19.98 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 32.9 रुपए जबकि डीजल का उत्पाद शुल्क 15.83 से बढ़ाकर 31.8 रुपए कर दिया गया था। 2018-19 में 2.13 लाख करोड़ का कलेक्शन जानकारों के मुताबिक, सरकार को डीजल और पेट्रोल पर ज्यादा उत्पाद शुल्क मिलता अगर लॉकडाउन लंबा न चलता। कोविड पर काबू पाने के लिए इसके साथ लगाई गईं दूस...
अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका!:अडाणी ग्रुप ने की सेबी के नियमों की अनदेखी, वित्त राज्य मंत्री ने सदन में कहा जांच चल रही है; शेयरों में 5% तक गिरावट

अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका!:अडाणी ग्रुप ने की सेबी के नियमों की अनदेखी, वित्त राज्य मंत्री ने सदन में कहा जांच चल रही है; शेयरों में 5% तक गिरावट

बिजनेस
मुंबई अडाणी ग्रुप को एक बड़ा झटका लगा है। सेबी के नियमों का पालन नहीं करने का मामला संसद तक पहुंच गया है। इसमें डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और सेबी अडाणी ग्रुप की कंपनियों की जांच कर रही हैं। इसकी जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन को दी। खबर के बाद ग्रुप के शेयर 5% तक गिरे। संसद पहुंचा मामला वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की तरफ से किसी तरह की जांच नहीं की जा रही है। फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) की होल्डिंग अडाणी ग्रुप के शेयरों में डे-टू-डे ट्रेडिंग के आधार पर है। अडाणी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट खबर आने के बाद सोमवार को अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में 1% से 5% तक की गिरावट देखी गई। अडाणी पोर्ट 2%, अडाणी ग्रीन एनर्जी 3.63%, अडाणी एंटरप्राइजेज 1.26%, अडाणी ट्रांसमिशन 5%, अडाणी गैस 5% और अडाणी पावर 3.27% की ग...
वायरल पोस्ट पर कंपनी का जवाब:कैडबरी के चॉकलेट में बीफ होने की बात गलत, कंपनी ने कहा- भारत में 100% वेज प्रोडक्ट बेच रहे

वायरल पोस्ट पर कंपनी का जवाब:कैडबरी के चॉकलेट में बीफ होने की बात गलत, कंपनी ने कहा- भारत में 100% वेज प्रोडक्ट बेच रहे

बिजनेस
मुंबई चॉकलेट और बिस्कुट बनाने वाली कंपनी कैडबरी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट पर जवाब दिया है। जिसमें कहा दावा किया जा रहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट में जिलेटिन (gelatin) यानी जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता है। इस पर कैडबरी ने कहा कि पोस्ट को शेयर करने से पहले ग्राहकों को फैक्ट चेक करना चाहिए। वायरल पोस्ट भारत में बनने और बिकने वाली प्रोडक्ट्स से संबंधित नहींकन्फेक्शनरी कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट भारत में बन रहे कैडबरी प्रोडक्ट्स के संबंध में नहीं हैं। क्योंकि यहां बनने या बिकने वाले सभी प्रोडक्ट्स 100% वेजीटेरियन होते हैं। कंपनी ने आगे कहा चॉकलेट के रैपर यानी पैकेट पर हरे रंग का सर्कल दर्शाता है कि भारत में बनने और बिकने वाले सभी प्रोडक्ट्स शाकाहारी हैं। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट वायरल होने के बाद कंपनी ने ...
टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत:AGR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, सभी कंपनियों को बकाया चुकाने 10 साल का समय दिया

टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत:AGR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, सभी कंपनियों को बकाया चुकाने 10 साल का समय दिया

बिजनेस
नई दिल्ली एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भारती एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और टाटा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। टेलीकॉम कंपनियों ने कहा है कि AGR बकाया की गणना गलत तरीके से की गई है, इसलिए इसकी सही गणना करने के आदेश दिए जाएं। कोर्ट ने AGR बकाया चुकाने के लिए कंपनियों को 10 साल का समय दिया है। कोर्ट ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को बकाया राशि का 10 फीसदी एडवांस में चुकाना होगा। फिर हर साल समय पर किस्त चुकानी होगी। इसके लिए कोर्ट ने 7 फरवरी समय तय किया था। सभी कंपनियों को हर साल इसी तारीख पर बकाया रकम की किस्त चुकानी होगी। यदि वे किस्त समय पर नहीं देती हैं तब उन्हें ब्याज देना होगा। टेलीकॉम कंपनियों पर 1.69 लाख करोड़ रुपए बकायाAGR बकाया 1.69 लाख करोड़ रुपए का है, जबकि अभी तक 15 टेलीकॉम कंपनियों ने सिर...
कोरोना की दूसरी लहर का असर:बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में गिरावट जारी, 10.27 लाख करोड़ रुपए रही मई में कुल उधारी

कोरोना की दूसरी लहर का असर:बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में गिरावट जारी, 10.27 लाख करोड़ रुपए रही मई में कुल उधारी

बिजनेस
मुंबई बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में मई महीने में गिरावट रही है। वित्त वर्ष 2020-21 के दूसरे महीने मई में कुल 10.21 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट ग्रोथ रही है। जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 10.65 लाख करोड़ रुपए थी। यानी 3.6% की गिरावट इसमें आई है। अप्रैल में भी दिखी थी गिरावट इससे पहले सालाना आधार पर अप्रैल महीने में भी उधारी में गिरावट आई थी। अप्रैल में 2.2% की कमी आई थी। रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान छोटे और मझोले उद्योगों (MSME) को भी दी जाने वाली उधारी में गिरावट दिखी है। इसका सीधा अर्थ यह है कि कोरोना की दूसरी लहर बैंकों की उधारी पर भारी पड़ रही है। पिछले साल भी अप्रैल, मई में क्रेडिट ग्रोथ में थी गिरावट आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल भी क्रेडिट ग्रोथ में वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल और मई में गिरावट आई थी। जून से इसमें रिकवरी दिखी थी। इसलिए म...
जून तिमाही में दूसरी लहर का असर:HDFC बैंक का प्रॉफिट 16.1% बढ़कर 7,729.60 करोड़, देगा हर शेयर पर 6.50 रुपए का डिविडेंड

जून तिमाही में दूसरी लहर का असर:HDFC बैंक का प्रॉफिट 16.1% बढ़कर 7,729.60 करोड़, देगा हर शेयर पर 6.50 रुपए का डिविडेंड

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक के जून तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे। बैंक का प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.1% बढ़कर 7,729.60 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की जून तिमाही में बैंक ने 6,658 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। बैंक ने हर शेयर पर 6.50 रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बाजार के अनुमान से कम रहा बैंक का प्रॉफिट इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने बैंक के वित्तीय प्रदर्शन को लेकर 15 एनालिस्टों के बीच एक सर्वे किया था। उन्होंने बैंक का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 7,915 करोड़ रहने का अनुमान दिया था। यह बैंक को पिछले साल इसी तिमाही में हुए 6,659 करोड़ रुपए के नेट प्रॉफिट से 19% ज्यादा था। कोविड की दूसरी लहर का बुरा असर बैंक ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के चलते जून तिमाही के दो महीने देशभर में कारोबारी गतिवाधियां अस्त-व्यस्त रही थीं। इसकी वजह से बैंक कल...
बिजली वितरण कंपनियों के अच्छे दिन आने वाले हैं!:डिस्कॉम के घाटे में 38% की बड़ी गिरावट, रेवेन्यू में भी सुधार हुआ

बिजली वितरण कंपनियों के अच्छे दिन आने वाले हैं!:डिस्कॉम के घाटे में 38% की बड़ी गिरावट, रेवेन्यू में भी सुधार हुआ

बिजनेस
बिजली वितरण कंपनियां यानी डिस्कॉम सेक्टर के बुरे दिन दूर होते दिख रहे हैं। घाटे में चल रही बिजली वितरण कंपनियों के लिए आई अच्छी आई है। डिस्कॉम के घाटे में 38% की बड़ी गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने डिस्कॉम की स्थिति सुधारने के लिए कई अहम कदम उठाएं हैं। इसके कारण इसके रेवेन्यू में सुधार हुआ है और घाटे में कमी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकडिस्कॉम के लिए नौवें एनुअल रेटिंग को जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि, केंद्र सरकार ने डिस्कॉम की स्थिति सुधारने के लिए कई अहम कदम उठाएं हैं। और उसी का नतीजा है कि इसके रेवेन्यू में सुधार हुआ है और घाटे में कमी आई है। इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस करने और उससे आने वाले रेवेन्यू के गैप को 42 पैसे से घटाकर 38 पैसा किया गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में घाटा घटाडिस्कॉम के घाटे में 38% की बड़ी कमी आई है। फाइनेंशियल ...
सबसे बड़े IPO की 9 मुख्य बातें:पेटीएम पर रिजर्व बैंक, सेबी, इरडाई की जांच भी हुई है, 25 क्रिमिनल और 40 टैक्स के मामले हैं

सबसे बड़े IPO की 9 मुख्य बातें:पेटीएम पर रिजर्व बैंक, सेबी, इरडाई की जांच भी हुई है, 25 क्रिमिनल और 40 टैक्स के मामले हैं

बिजनेस
मुंबई देश का सबसे बड़ा IPO आने की तैयारी में है। पेटीएम ने इसके लिए सेबी के पास शुक्रवार को मसौदा जमा करा दिया। कंपनी 16,600 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 15,200 करोड़ कोल इंडिया ने 2010 में जुटाया था। पेटीएम के IPO में निवेश के बारे में हम बता रहे हैं कंपनी कैसी है और क्या-क्या और आरोप इस पर हैं। लंबे समय तक टैग का टिके रहना मुश्किल हालांकि सबसे बड़े IPO का टैग बहुत लंबे समय तक नहीं रहने वाला है। इसी साल में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी IPO लेकर आ रही है, जो अब तक का रिकॉर्ड होगा। यानी एलआईसी 90 हजार करोड़ रुपए जुटाने वाली है। जो सालों साल तोड़ना मुश्किल होगा। सेबी के पास जमा कराया मसौदा सेबी के पास जो मसौदा जमा कराया गया है, उसमें यह तमाम जानकारियां दी गई हैं। इसके मुताबिक, कंपनी 8,300 करोड़ नए शेयरों से जुटाएगी। बाकी 8,300 करोड़ ऑफर फॉर सेल के तहत शेयरों को बेचेगी। ...