Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

लोगों को रास आ रहा NPS:नेशनल पेंशन सिस्टम से बीते एक साल में जुड़े 76 लाख से ज्यादा लोग, सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 4.35 करोड़ हुई

लोगों को रास आ रहा NPS:नेशनल पेंशन सिस्टम से बीते एक साल में जुड़े 76 लाख से ज्यादा लोग, सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 4.35 करोड़ हुई

बिजनेस
नई दिल्ली पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने अटल पेंशन योजना (APY) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर डाटा जारी किया है। इसके तहत बीते 1 साल में (30 जून 2021 तक) इन योजनाओं में जुड़ने वालों के संख्या में 24% की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत विभिन्न योजनाओं में सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 4.35 करोड़ तक पहुंच गई है। एक साल पहले इसी अवधि में दोनों योजनाओं से जुड़े सब्सक्राइबर्स की संख्या 3.59 करोड़ थी। एसेट्स अंडर मैनेजमेंट भी 33% बढ़ाPFRDA के अनुसार 30 जून, 2021 तक कुल पेंशन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 6.17 लाख करोड़ रुपए रही जो सालाना आधार पर 32.67% वृद्धि को बताता है। अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या 30 जून तक 33.95% बढ़कर 2.88 करोड़ पहुंच गई है। अटल पेंशन योजना में मिलती है 5 हजार रु. की पेंशनअटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का ह...
क्लीन फ्यूल:पूरी तरह एथनॉल से चलने वाली कार देखना चाहती है सरकार, 2023-24 तक पेट्रोल में 20% तक ब्लेंडिंग का लक्ष्य: गोयल

क्लीन फ्यूल:पूरी तरह एथनॉल से चलने वाली कार देखना चाहती है सरकार, 2023-24 तक पेट्रोल में 20% तक ब्लेंडिंग का लक्ष्य: गोयल

बिजनेस
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि एथनॉल ब्लेंडिंग के मामले में सरकार का अंतिम उद्देश्य यह है कि देश की सड़कों पर पूरी तरह एथनॉल से चलने वाली गाड़ियां दिखें। सरकार ने ऑयल कंपनियों के लिए पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंडिंग यानी उसमें एथनॉल की मात्रा को 20% तक लाने की समय-सीमा 2025 से घटाकर 2023-24 तक कर दी है। जून में किया था समय-सीमा घटाने का फैसला सरकार ब्लेंडिंग पर फोकस पेट्रोल के इंपोर्ट पर निर्भरता घटाने और इंधन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के मकसद से कर रही है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ता और क्लीन फ्यूल मिलेगा। चीनी कंपनियों को एथनॉल उत्पादन बढ़ाकर ज्यादा कमाई करने को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने जून में जब समय-सीमा घटाने का फैसला किया था, चीनी कंपनियों के शेयरों में लगभग 8% का उछाल आया था। बैटरी टेक्नोलॉजी सरकार के मकसद के लिए अहम कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने ...
बैंकिंग:IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, यहां FD कराने पर मिलेगा अधिकतम 5.30% ब्याज

बैंकिंग:IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, यहां FD कराने पर मिलेगा अधिकतम 5.30% ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बैंक अधिक तक 5.25% ब्याज दे रहा है। इस बैंक में आप 7 दिन से 20 साल तक के लिए FD करा सकते हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधि के लिए अतिरिक्त 50 बीपीएस ब्याज देता है। नई दरें 14 जुलाई से लागू हो गई हैं। हम आपको नई ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। अब कितना ब्याज मिलेगा अवधिनई ब्याज दर (% में)7 से 30 दिन2.731 से 45 दिन2.846 से 90 महीने3.0091 दिन से 6 महीने3.506 महीने से 1 साल4.301 साल 1 दिन से 3 साल5.103 साल 1 दिन से 5 साल से कम5.305 से 10 साल5.2510 साल 1 दिन से 20 साल4.80 बैंक ने 1 जुलाई से कई शुल्कों में किया था बदलावIDBI बैंक 1 जुलाई से चेक लीफ चार्ज, सेविंग अकाउंट चार्ज और लॉकर चार्ज में बदलाव किया है। ग्राहकों को अब हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेक बुक ही निशुल्क मिलेगी। उसके बाद प्रत्येक चेक के लिए ग...
पहले दिन सब्सक्रिप्शन में नजारा का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तत्व चिंतन, 3.79 गुना भरा

पहले दिन सब्सक्रिप्शन में नजारा का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तत्व चिंतन, 3.79 गुना भरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई इस समय IPO की धूम है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि छोटी कंपनियां बड़ी कंपनियों पर भारी पड़ रही हैं। IPO के खुलने के पहले दिन के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो मार्च के बाद से नजारा टेक्नोलॉजी नंबर 1 पर है। पर उसका रिकॉर्ड तत्व चिंतन फार्मा का IPO तोड़ सकता है। 175 गुना भरा था नजारा का इश्यू आंकड़े बताते हैं कि मार्च के बाद से अब तक आए बड़े IPO में नजारा टेक्नोलॉजी का IPO पहले दिन 4.01 गुना भरा था। कुल सब्सक्रिप्शन इसे 175 गुना मिला था। इसमें रिटेल का हिस्सा 75.29 गुना भरा था जो एक रिकॉर्ड है। 582 करोड़ के इस इश्यू का मूल्य 1,101 रुपए रखा गया था। इसके बाद पहले दिन सब्सक्रिप्शन में तत्व चिंतन फार्मा है। इसका IPO खुला हुआ है। यह दोपहर तक 3.79 गुना भरा था। रिटेल का हिस्सा पहले दिन 7 गुना भरा है। 500 करोड़ के IPO का मूल्य 1,083 रुपए है। एमटीएआर का इश्यू 3.68 गुना भरा इसी तर...
ऑल टाइम हाई से नीचे आया शेयर बाजार; 19 पॉइंट गिरा सेंसेक्स, 15923 पर रहा निफ्टी

ऑल टाइम हाई से नीचे आया शेयर बाजार; 19 पॉइंट गिरा सेंसेक्स, 15923 पर रहा निफ्टी

बिजनेस
हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ऊंचे स्तरों पर हुई बिकवाली से शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 18.79 पॉइंट (-0.04%) की कमजोरी के साथ 53,140 और निफ्टी 0.80 पॉइंट (-0.01%) गिरकर 15,923 पर रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,290.81 और निफ्टी 15,962.25 के फ्रेश रिकॉर्ड हाई पर गया था। दिग्गज शेयरों के इंडेक्स में चली उठा-पटक के बीच निवेशकों ने छोटे और मझोले शेयरों में जमकर खरीदारी की। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में 0.35% की मजबूती रही, जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.35% का उछाल आया। निफ्टी और सेंसेक्स की तरह इन दोनों इंडेक्स ने भी आज फ्रेश रिकॉर्ड हाई बनाया था। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। सेंसेक्स 86 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला जबकि निफ्टी ने 34 पॉइंट की मजबूत शुरुआत दी। बाजार को फार्मा, रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। ती...
तीसरे दिन दोपहर तक 38.24 गुना सब्सक्राइब, आम निवेशकों का हिस्सा भी 7.37 गुना भरा

तीसरे दिन दोपहर तक 38.24 गुना सब्सक्राइब, आम निवेशकों का हिस्सा भी 7.37 गुना भरा

बिजनेस
मुंबई प्राइमरी मार्केट में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की धूम जारी है। इश्यू को पहले ही दिन से रिटेल इन्वेस्टर्स ने हाथों-हाथ लिया। नतीजतन, IPO खुलने के तीसरे यानी आखिरी दिन आम निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 7.37 गुना भर गया है। जोमैटो IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिनएक्सचेंज डेटा के मुताबिक जोमैटो का IPO 16 जुलाई शाम तक 38.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी द्वारा जारी 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2,750.78 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिल चुकी है। कंपनी के कर्मचारियों को नहीं भा रहा IPOरिटेल पोर्शन की तरह ही क्वालिफाइड इंस्टिट्युशनल बायर्स (QIB) ने जबरदस्त रिस्पांस दिया और उनके लिए रिजर्व हिस्सा अब तक 51.79 गुना भर चुका है। हालांकि, कंपनी के कर्मचारियों में पब्लिक इश्यू को लेकर खास उत्साह नहीं दिख रहा। क्योंकि उनके लिए रिजर्व हिस्सा दिन दिन बाद भी केवल 62% ही भर पाया है। क...
पेटीएम लाएगी 16,600 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू, सेबी को दी एप्लिकेशन

पेटीएम लाएगी 16,600 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू, सेबी को दी एप्लिकेशन

बिजनेस
फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी पेटीएम की पेरेंट वन97 कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार से 16,600 करोड़ रुपए की रकम जुटाने के लिए सेबी के पास DRHP (एप्लिकेशन) दी है। कंपनी इस इश्यू के जरिए नए शेयर बेचकर 8,300 करोड़ रुपए जुटाएगी, जबकि उसके मौजूदा निवेशक अपने 8,300 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकेंगे। लॉस घटकर 1,701 करोड़ रुपए रह गया यह देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा, जिसका रिकॉर्ड फिलहाल कोल इंडिया के पास है। एक दशक पहले यह सरकारी कंपनी 15,000 करोड़ रुपए का IPO लाई थी। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आमदनी 3,186 करोड़ रुपए थी, जबकि इसने उससे पिछले साल 3,540 करोड़ रुपए कमाए थे। पिछले वित्त वर्ष कंपनी का लॉस घटकर 1,701 करोड़ रुपए रह गया था जो उससे एक साल पहले 2,942 करोड़ रुपए था। पॉलिसीबाजार और नायका IPO ला सकती है पिछले कुछ समय से इंटरनेट कंपनियों के बीच शेयर बाजार से पैसे जुटाने...
कोरोना की दूसरी लहर से इनकम घटी और खर्च बढ़ा, 79% लोगों को आगे भी कम आमदनी की आशंका

कोरोना की दूसरी लहर से इनकम घटी और खर्च बढ़ा, 79% लोगों को आगे भी कम आमदनी की आशंका

बिजनेस
मुंबई कोरोना ने हर वर्ग के लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल से लोगों की आय और बचत में कमी हो रही है, जिससे कारण घर का बजट भी बिगड़ता नजर आ रहा है। अप्रैल और मई में देश के कई हिस्सों में लगे लॉकडाउन ने और भी चिंता में डाल दिया है। कोविड महामारी की दूसरी लहर और महंगाई का इनकम और खर्च पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में भारत में कोविड महामारी की दूसरी लहर ने परिवारों में डर का महौल बना दिया। सर्वे के मुताबिक 47% लोगों को अब घरेलू बजट में पिछले 6 से 12 महीनों में अनिश्चितता की उम्मीद है, 79% लोग इनकम में गिरावट देख रहे हैं, वहीं 49% का मानना ​​है कि उनकी बचत में इस साल गिरावट आएगी। इस सर्वे में 382 ​​जिलों से 38,632 प्रतिक्रियाएं मिली थीं। लोगों का क्या कहना है 65% परिवारों कहना है कि, उन्होंने दिसंबर से फरवरी की तुलना में इस साल सब्जियों के लिए 25-100% तक ज्यादा कीमत...
QR कोड से होने वाले फ्रॉड से सावधान:फेक ID से खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर भरोसा जीतते हैं, फिर अकाउंट से उड़ा देते हैं लाखों रुपए

QR कोड से होने वाले फ्रॉड से सावधान:फेक ID से खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर भरोसा जीतते हैं, फिर अकाउंट से उड़ा देते हैं लाखों रुपए

बिजनेस
नई दिल्ली UPI पेमेंट ने लोगों की लाइफ को आसान बनाया है। यानी अब जेब में पैसे नहीं होने के बाद भी जमकर खरीदारी की जा सकती है। साथ ही, जेब से पैसे गिरने की टेंशन भी नहीं होती। हालांकि, डिजिटल पेमेंट के इस दौर में शातिर लोग आपको हाईटेक तरीके से ठगने की फिराक में रहते हैं। जिस QR कोड को स्कैन करके आप पेमेंट करते हैं। उसी QR कोड की मदद से आपको ठगा जा सकता है। ऐसी ठगी के ज्यादातर मामले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सामान खरीदने या बेचने के चलते सामने आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के साथ भी ऐसा फ्रॉड हो चुका है। साइबर एक्सपर्ट सनी वाधवानी का कहना है कि QR कोड से ज्यादातर फ्रॉड तब होते हैं जब खरीदार कुछ खरीदना चाहता है और इसके बदले में पैसा ट्रांसफर करता है। आइए समझते हैं कि ये फ्रॉड किस तरह से हो रहे हैं. olx और ebay जैसे प्लेटफॉर्म में हो रहे फ्रॉड ज्यादातर QR फ्रॉड...
जनवरी-जून के बीच NCR में घरों की बिक्री 111% बढ़ी, 11,474 घर बेचे

जनवरी-जून के बीच NCR में घरों की बिक्री 111% बढ़ी, 11,474 घर बेचे

बिजनेस
नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय प्रॉपर्टी सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की NCR में घरों की बिक्री में जनवरी से जून के बीच 111% की बढ़ोतरी हुई है। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में जनवरी से जून के बीच 11,474 यूनिट की बिक्री की है, जबकि 2020 में समान अवधि में कंपनी ने 5,446 यूनिट की बिक्री की थी। इसके साथ ही नए आवासीय घर लॉन्च में भी 107% का इजाफा हुआ है। साल 2020 की पहली छमाही की तुलना में साल 2021 की पहली छमाही में 2,943 यूनिट दर्ज की गई है। कंपनी के अनुसारसाल 2021 की पहली छमाही में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के घरों की बिक्री का वॉल्यूम सबसे ज्यादा रहा। इस दौरान कुल घरों की बिक्री की हिस्सेदारी 28% से बढ़कर 39% हो गई है। NCR में 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री 41% से घटकर 36% हो गई है। इसके अलावा 50 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच की कीमत वाले घरों की बिक्री 31...