Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

जून में होलसेल महंगाई दर 12.07% हुई, रसोई गैस 31.44% और पेट्रोल 60% महंगा हुआ

जून में होलसेल महंगाई दर 12.07% हुई, रसोई गैस 31.44% और पेट्रोल 60% महंगा हुआ

बिजनेस
मुंबई सरकार ने बुधवार को जून के थोक महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जून में होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) घटकर 12.07% पर आ गई, जो मई में लगातार 5वें महीने बढ़कर रिकॉर्ड 12.94% पर पहुंच गई थी। वहीं, जून 2020 में थोक महंगाई दर 1.81% थी। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मुताबिक जून में थोक महंगाई दर 12% से ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह मिनरल ऑयल का महंगा होना है। इसमें पेट्रोल, डीजल, नेफ्ता समेत जेट फ्यूल शामिल हैं। इसके अलावा मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट जैसे बेसिक मेटल और फूड प्रोडक्ट के भाव भी बढ़े हैं। खानपान की चुनिंदा चीजें हुईं सस्तीजारी रिपोर्ट के मुताबिक सालाना आधार पर फ्यूल और पावर सबसे ज्यादा 32.83% महंगे हुए। इसी तरह मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स 10.88% महंगा हुए। जबकि प्राइमरी आर्टिकल जून में 7.74% महंगे हुए हैं। हालांकि, खानपान की चीजें सस्ती होने से फूड इंडेक्स में महंगाई दर 6.66% पर आ ग...
SBI ने इसमें निवेश करने के बताए 6 फायदे, 16 जुलाई तक इसमें लगा सकते हैं पैसा

SBI ने इसमें निवेश करने के बताए 6 फायदे, 16 जुलाई तक इसमें लगा सकते हैं पैसा

बिजनेस
नई दिल्ली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की चौथी सीरीज की बिक्री 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है जो 16 जुलाई तक चलेगी। सरकार ने इसके लिए 4,807 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। जो लोग इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान करेंगे, उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की सीरीज चार में निवेश क्यों करना चाहिए, इसके SBI ने 6 कारण बताए हैं। मिलता है 2.50% ब्याजसॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड के निवेशकों को हर साल 2.5% की सालाना दर से ब्‍याज मिलेगा। यह ब्‍याज छमाही आधार पर मिलेगा। यानी 48,070 रुपए के निवेश पर हर साल 1,215 रुपए और 8 साल में कुल मिलाकर 10,630 रुपए ब्याज के तौर पर मिल जाएंगे। कैपिटल गेन टैक्स से छूटरिडम्पशन पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा। यानी अगर गोल्ड बॉन्ड के मैच्योरिटी पर कोई कैपिटल गेन्स बनता है तो इसपर छ...
52,900 से ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, 41 पॉइंट चढ़कर 15,854 पर रहा निफ्टी, IT शेयरों में जमकर हुई खरीदारी

52,900 से ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, 41 पॉइंट चढ़कर 15,854 पर रहा निफ्टी, IT शेयरों में जमकर हुई खरीदारी

बिजनेस
बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का रुझान रहा। फ्रंटलाइन से लेकर स्कॉल कैप शेयरों तक में खरीदारी हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134.32 पॉइंट (0.25%) उछलकर 52,904.05 पर बंद हुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 41.60 पॉइंट (0.26%) चढ़कर 15,853.95 पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में मजबूती रही। निफ्टी के 22 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार को टेक महिंद्रा, L&T, HCL टेक, इन्फोसिस, टाटा स्टील, विप्रो में खरीदारी का सपोर्ट मिला। इस पर RIL, डॉ रेड्डीज लैब, HUL, नेस्ले इंडिया, मारुति, UPL, अडाणी पोर्ट्स में बिकवाली का दबाव बना। बाजार को चढ़ाए रखने में निफ्टी IT (3.16%) ने खूब जोर लगाया लेकिन निफ्टी रियल्टी (-0.95%) में गिरावट से उस पर दबाव बना। अमेरिका, यूरोप और एशिया के बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू बाजार की फ्लैट शुरुआत रही। सेंसेक्स 32 पॉइंट ऊपर और निफ्टी 4 प...
बिटकॉइन का भाव 8% टूटा, एथरियम का भाव 21% गिरा, निवेशकों को भारी नुकसान

बिटकॉइन का भाव 8% टूटा, एथरियम का भाव 21% गिरा, निवेशकों को भारी नुकसान

बिजनेस
मुंबई क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो की तमाम करेंसीज की कीमतों में 25% की गिरावट आई है। इसमें सबसे लोकप्रिय करेंसी बिटकॉइन की कीमतों में 8% की गिरावट आई है। जबकि एथरियम की कीमत 21% गिरी है। बिनांस कॉइन और अन्य के भाव में 10% से ज्यादा कमी बिनांस कॉइन, एक्सआरपी और कार्डानो के भाव में 10% से ज्यादा की कमी आई है। दिलचस्प यह है कि इन करेंसीज में बिकवाली भारी वैल्यू पर हुई है। इसका अर्थ यह है कि इन करेंसीज में गिरावट का रुझान आगे भी जारी रह सकता है। क्रिप्टो का बाजार इस समय मंदड़ियों के कब्जे में है। बिटकॉइन की कीमत 31,938 हजार डॉलर के लेवल पर आ गया है। एथरियम की कीमत 1,890 डॉलर के लेवल पर आ गया है। डागकॉइन की कीमत 19% गिरी इसी तरह बिनांस कॉइन की कीमत में 10.72% की कमी आई है तो डागकॉइन की कीमत में 19.26% की गिरावट आई है। यह आधा डॉलर से...
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका; विदेशी मार्केट और तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर, मेटल और रियल्टी शेयरों पर रखें फोकस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका; विदेशी मार्केट और तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर, मेटल और रियल्टी शेयरों पर रखें फोकस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि एक तरफ पहली तिमाही नतीजों की शुरूआत हो चुकी है, तो दूसरी ओर इकोनॉमिक डेटा भी जारी होंगे। वहीं, बीते हफ्ते की बात करें तो शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। सेंसेक्स 5 कारोबारी दिन में 98 पॉइंट गिरकर 52,386 पर बंद हुआ है। कमजोर ग्लोबल सेंटीमेंट और मानसून समेत कोरोना की तीसरी लहर से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी है। इससे ऑटो, IT, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। वहीं मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। ब्रॉडर मार्केट में BSE मिडकैप इंडेक्स 1.37% और स्मॉलकैप 1.2% बढ़ें। मोतीलाल ओसवाल के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स हेड चंदन तापड़िया के मुताबिक इस हफ्ते निफ्टी अगर 15,750 पॉइंट को पार करके उससे ऊपर बना रहा तो पहले 15,850 पॉइंट की तरफ बढ़ेग...
क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने का बना रहे हैं प्लान तो ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस सहित इन 5 बातों का रखें ध्यान

क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने का बना रहे हैं प्लान तो ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस सहित इन 5 बातों का रखें ध्यान

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना काल में कई लोगों को पैसों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिनके पास क्रेडिट कार्ड है वे की मदद से अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। बैंक क्रेडिट कार्ड पर लोन की सुविधा भी देते हैं। कई वित्तीय संस्थाएं प्री-अप्रूव्ड लोन भी देती हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने का सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको इसकी ब्याज दर और लेट फीस जैसी बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। कार्ड की लिमिट के हिसाब से मिलता है लोनआपके कार्ड की लिमिट कितनी है, उस आधार पर बैंक आपको प्री-अप्रूव्ड लोन की सुविधा देता है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट से ज्यादा आपको लोन ऑफर नहीं किया जा सकता है। लोन की ब्याज दर क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले ब्याज की तुलना में कम होती है। इसमें रेट ऑफ इंट्रेस्ट फिक्स्ड होता है। क्रेडिट कार्ड के लिए सालाना ब्याज दर 30% तक हो सकता है। समय पर करें लोन का भुगतानअगर आ...
वर्क-फ्रॉम-होम की वजह से लगातार बढ़ रही है मांग, लेकिन सप्लाई 45% तक घटी

वर्क-फ्रॉम-होम की वजह से लगातार बढ़ रही है मांग, लेकिन सप्लाई 45% तक घटी

बिजनेस
नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व मार्केट में पीसी शिपमेंट्स मांग लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से Q1 2021 चिप की कमी 45% (ऑन-ईयर) बढ़कर 7.56 करोड़ हो गई है। चिप की कमी से दूसरी छमाही में PC ब्रांडों और ODM (ओरिजनल डिजाइन मैनुफैक्चर) के शिपमेंट शेड्यूल प्रभावित हो रहे हैं। 24% मार्केट शेयर के साथ, लेनोवो ने Q1 2021 में फिर से पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद HP 23% और डेल 17% पर रहा। वर्क-फ्रॉम-होम से बढ़ रही मांगकाउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, पीसी मार्केट की ओवरऑल ग्रोथ मुख्य रूप से गेमिंग नोटबुक के बढ़ते चलन, वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम सेगमेंट की बढ़ती मांग है। जिसने क्रोमबुक की बिक्री में बढ़ोतरी की है। टॉप 6 सेलर का मार्केट में बने रहने का अनुमानवहीं Q2 2021 में, PC शिपमेंट Q1 2021 से इस तिमाही तक अधिक डिमांड की वजह से कम ज्यादा हो सकता है। सेमीकंडक्टर एंड कंपोनेंट्स...
टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 92,147 करोड़ रुपए घटा, TCS और रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 92,147 करोड़ रुपए घटा, TCS और रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में बीते हफ्ते गिरावट का असर कंपनियों के मार्केट वैल्यू पर रहा। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 का एमकैप 92,147 करोड़ रुपए घट गए। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। रिलायंस और TCS का मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटाएक्सचेंज डेटा के मुताबिक 5 कारोबारी दिनों में TCS का शेयर 3.54% और रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.63% लुढ़का है। नतीजतन, TCS का मार्केट कैप 43,574 करोड़ रुपए घटकर 11.86 लाख करोड़ रुपए और रिलायंस का 35,500 करोड़ रुपए घटकर 13.14 लाख करोड़ रुपए हो गया है। SBI और ICICI बैंक के मार्केट कैप में भी गिरावटFMCG सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान युनिलीवर का मार्केट कैप भी 9,139.9 करोड़ रुपए घटकर 5.75 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 1,981.5 करोड़ रुपए गिरकर 6.65 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इसी तरह ICIC...
SBI और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंक 8% से भी कम ब्याज पर दे रहे गोल्ड लोन, खराब सिबिल स्काेर पर भी मिलेगा कर्ज

SBI और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंक 8% से भी कम ब्याज पर दे रहे गोल्ड लोन, खराब सिबिल स्काेर पर भी मिलेगा कर्ज

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना काल में पैसों की समस्या से निपटने के लिए लोग गोल्ड लोन का सहारा ले रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसमें कम ब्याज दर पर आसानी से लोन मिलता है। देश के कई बैंक 8% से भी कम ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। अगर आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि कौन सा बैंक और NBFC किस ब्याज दर पर लोन दे रही है। इससे आपको ज्यादा ब्याज देकर नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। कौन सा बैंक किस रेट पर दे रहा लोन बैंकब्याज दर (%)अधिकतम कर्ज की राशि (रु. में)अवधि (महीनों में)पंजाब एंड सिंध बैंक7-7.501 करोड़36केनरा बैंक7.3520 लाख12SBI7.5050 लाख36पंजाब नेशनल बैंक8.7525 लाख12मन्नापुरम फाइनेंस9.901.5 करोड़12मूथूट फाइनेंस11.991.5 हजार से शुरू36 बढ़ा गोल्ड लोन का चलनरिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा उपलब्ध ताजा आंकड़ों को देखें तो मई 2021 में गोल्ड सेगमेंट में कर्ज 33.8% बढ़ा है, जो पिछले...
एयरटेल, जियो और Vi के इन प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगी अनलिमिडेट कॉलिंग और डाटा सहित कई सुविधाएं

एयरटेल, जियो और Vi के इन प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगी अनलिमिडेट कॉलिंग और डाटा सहित कई सुविधाएं

बिजनेस
नई दिल्ली जियो, एयरटेल और Vi (वोडाफोन-आइडिया) टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले ढेरों प्लान ऑफर करती हैं। इनमें ग्राहकों को डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। हम आपको इन कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। जियो के प्लान 199 रुपए वाला प्लानइस प्लान में आपको जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे। 249 रुपए वाला प्लानइसमें रोजाना 2GB डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी, हालांकि आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा इस प्लान...