Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अगले हफ्ते आएंगे एथनॉल प्रॉडक्शन के डेटा, जोमाटो के IPO को अच्छा रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद

अगले हफ्ते आएंगे एथनॉल प्रॉडक्शन के डेटा, जोमाटो के IPO को अच्छा रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
इस हफ्ते शेयर बाजार में कंसॉलिडेशन का दौर चला, यानी निफ्टी में सीमित दायरे में ट्रेड हुआ। उसने इस हफ्ते 15,700 पर फ्लैट शुरुआत दी और पूरे हफ्ते 200 पॉइंट के सीमित दायरे में रहा। आमतौर पर लंबे समय तक सीमित समय तक कारोबार होने के बाद बाजार में जोरदार तेजी आती है। सेमी कंडक्टर की कमी का असर पूरे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिखेगा सेमीकंडक्टर चिप की कमी की वजह से गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों के उत्पादन में कमी आने की आशंका पैदा हुई है। इसको लेकर इस हफ्ते ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों की जोरदार पिटाई हुई। सेमी कंडक्टर की कमी का असर पूरे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिख सकता है। सीमित दायरे में रह सकते हैं IT सेक्टर की कंपनियों के शेयर IT सेक्टर की कंपनियों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। उनमें बना रुझान अगले हफ्ते जस-का-तस रह सकता है। अगले हफ्ते विप्रो सहित कई दिग्गज IT कंपनियों के रिजल्ट आने ...
मेटल शेयरों पर होगी बाजार की नजर​​​​​​​, रियल्टी शेयरों पर भी दाव लगा सकते हैं निवेशक

मेटल शेयरों पर होगी बाजार की नजर​​​​​​​, रियल्टी शेयरों पर भी दाव लगा सकते हैं निवेशक

बिजनेस
अगले हफ्ते बाजार की नजर मेटल शेयरों पर रह सकती है। टाटा स्टील और हिंडाल्को जैसे दिग्गजों में गहमागहमी रह सकती है। निवेशक रियल्टी शेयरों पर भी दाव लगा सकते हैं। डाग्नोस्टिक लैब्स के शेयरों में खरीदारी हो सकती है। मेट्रोपोलिस, एल्केम, डॉ लाल पैथलैब्स जैसे शेयरों में मजबूती रह सकती है। वोलैटिलिटी इंडेक्स यानी इंडिया VIX में इस हफ्ते साप्ताहिक आधार पर 7.03% की गिरावट आई। इसमें कई महीनों के निचले स्तर से अचानक उछाल के बाद शुक्रवार को गिरावट आई जो शेयर बाजार में थोड़ी स्थिरता आने के संकेत दे रही है। वायदा बाजार के सौदे अगले हफ्ते निफ्टी के 15,500 से 15,900 अंक के दायरे में रहने के संकेत दे रहे हैं। अगले हफ्ते निफ्टी अगर 15,750 अंक को पार करके उससे ऊपर बना रहा तो पहले 15,850 अंक की तरफ बढ़ेगा। उसके बाद इसका निशाना 15,915 अंक होगा। गिरावट आने की सूरत में इसको पहले 15,600 अंक पर सपोर्ट मिलेगा...
होटल कंपनियों के कुल मार्केट कैप से ज्यादा, QSR कंपनियों के करीब है जोमैटो का मार्केट कैप

होटल कंपनियों के कुल मार्केट कैप से ज्यादा, QSR कंपनियों के करीब है जोमैटो का मार्केट कैप

बिजनेस
क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) कंपनी जोमैटो का IPO बुधवार को खुलेगा और शुक्रवार को बंद होगा। देश में लिस्टेड कुल QSR कंपनियों का मार्केट कैप 60,112 करोड़ रुपए है। जबकि लिस्टेड होटल कंपनियों का कुल मार्केट कैप 43 हजार करोड़ रुपए है। जोमैटो का अनुमानित मार्केट कैप देखें तो यह 60 हजार करोड़ रुपए के करीब होगा। जुबिलेंट फुड का सबसे ज्यादा मार्केट कैप QSR कंपनियों में जुबिलेंड फुड का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 41,496 करोड़ रुपए जबकि वेस्टलाइफ का 7,990 करोड़ रुपए है। वेस्टलाइफ का मार्केट कैप 7,990 कोरड़ रुपए जबकि बर्गर किंग का 6,058 करोड़ रुपए है। बार्बीक्यू नेशन का 3,324 करोड़ रुपए है। इसी तरह होटल कंपनियों में इंडियन होटल का 17,446 करोड़ मार्केट कैप है। यह सबसे ज्यादा है। इआईएच का मार्केट कैप 7,053 करोड़ रुपए, शलेट होटल का 3,893 करोड़, महिंद्रा हॉलिडे का 3,781, इंडिया टूरिज्म का 3,392 करोड़, ...
इस हफ्ते फिर बढ़ी सोने की चमक, लेकिन चांदी हजार रुपए से ज्यादा सस्ती होकर 69 हजार के नीचे आई

इस हफ्ते फिर बढ़ी सोने की चमक, लेकिन चांदी हजार रुपए से ज्यादा सस्ती होकर 69 हजार के नीचे आई

बिजनेस
पिछले हफ्ते के बाद इस हफ्ते भी सोने की चमक बढ़ी है। हालांकि चांदी इस हफ्ते सस्ती हुई है। ज्वैलरी संगठन इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते सोना 438 रुपए महंगा होकर 47,863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जो इस हफ्ते से पहले 47,425 रुपए पर था। एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं। चांदी में आई गिरावटचांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट आई है। इस चांदी 1,006 रुपए सस्ती होकर 68,789 रुपए पर पहुंच गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 69,795 रुपए पर थी। जून के आखिर में सोना 70 हजार प्रति किलोग्राम के पार निकल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस हफ्ते सोना चमकाअंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस हफ्ते सोने में अच्छी बढ़त देखी गई है। सोना इस हफ्ते सोना 1,809 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। 5 जून को ये 1791 डॉलर के करीब था। एक्सप...
बैंक अधिकारियों को अचानक भेजा जा सकता है छुट्‌टी पर, रिजर्व बैंक की योजना

बैंक अधिकारियों को अचानक भेजा जा सकता है छुट्‌टी पर, रिजर्व बैंक की योजना

बिजनेस
बैंकों में गड़बड़ियों को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक एक योजना बना रहा है। इसके तहत बैंक की सेंसिटिव जानकारी रखने वाले अधिकारियों को साल में एक बार अनिवार्य छुट्‌टी पर भेजा जा सकता है। यह फैसला भी अचानक ही होगा। रिजर्व बैंक ने कहा लागू करें नियम रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे इस तरह की अनिवार्य छुट्‌टी को लागू करें। इसके मुताबिक, जो अधिकारी सेंसिटव पोजीशन पर हैं, उनके लिए यह लागू होगा। इसमें इस तरह के अधिकारियों को अचानक कम से कम 10 दिनों की छुट्‌टी पर भेजा जा सकता है। हालांकि यह साल में एक ही बार होगा। इसके लिए बैंक अधिकारियों को पहले कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। रिजर्व बैंक ने जारी किया सर्कुलर रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में उसने कहा कि सेंसिटिव पोस्ट मतलब ट्रेजरी में सीनियर पोजीशन, करेंसी में सीनियर पोजीशन, रिस्क मॉडलिंग आदि सेक्शन में यह लागू...
IDBI बैंक की हिस्सेदारी बेचने के लिए अब 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं एडवाइजर्स

IDBI बैंक की हिस्सेदारी बेचने के लिए अब 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं एडवाइजर्स

बिजनेस
सरकार ने IDBI बैंक में हिस्सेदारी बेचने के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर्स को अर्जी देने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब 23 जुलाई तक अर्जी दे सकतें है। पहले यह समय सीमा 13 जुलाई तक थी। यह जानकारी DIPAM ने दी है। सरकार और LIC आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपना 100% हिस्सा बेचने जा रही है। साथ ही मैनेजमेंट कंट्रोल भी ट्रांसफर करने की भी तैयारी है। इसकी पूरी भी हो गई है और आर्थिक मामलों की कैबिनेट से इसे मंजूरी भी मिल गई है। इसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने दी है। किसकी कितनी हिस्सेदारी? सरकार की 45.48% हिस्सेदारी है।IDBI बैंक में LIC की अभी 49.24% हिस्सेदारी है।इसके अलावा 5.29% हिस्सेदारी गैर-प्रमोटर्स की है। DIPAM ने जानकारी दीIDBI बैंक में भारत सरकार और LIC की हिस्सेदारी बेची जाएगी। इसके साथ ही मैनेजमेंट कंट्रोल भी ट्रांसफर किया जाएगा। DIPAM के मु...
सरकार के राहत पैकेज और RBI के उपायों का असर, टीकाकरण में तेजी का भी फायदा हुआ

सरकार के राहत पैकेज और RBI के उपायों का असर, टीकाकरण में तेजी का भी फायदा हुआ

बिजनेस
कोविड की दूसरी लहर में इकोनॉमी को सपोर्ट देने के लिए कई तरह के उपाय किए गए। सरकार ने कई तरह के आर्थिक राहत जारी किए। रिजर्व बैंक ने सिस्टम में नकदी की मौजूदगी कम करने और बढ़ाने के तरीकों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई। इन सबकी वजह से इकोनॉमी की गाड़ी फिलहाल पटरी पर लौटती नजर आ रही है। चिकित्सा सुविधाओं की कमियां दूर की जाएं देश की आर्थिक स्थिति में हो रहे सुधार के बारे में जानकारी देने के लिए वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की थी। उसने अपनी हालिया मंथली इकोनॉमिक रिपोर्ट में लिखा है, 'टीकाकरण की रफ्तार तेज बनाए रखने के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं में ढांचागत कमियों को तेजी से दूर करने से देश की अर्थव्यवस्था में टिकाऊ सुधार आएगा।' केंद्र ने 23,123 करोड़ के पैकेज को मंजूरी दी गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोविड की दूसर...
केयर्न ने भारत की 176 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति सीज की

केयर्न ने भारत की 176 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति सीज की

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनी केयर्न एनर्जी और भारत सरकार के बीच रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स (कोई कानून पास होने की तारीख से पहले लागू होने वाला टैक्स) को लेकर विवाद चल रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केयर्न एनर्जी ने फ्रांस के पेरिस में भारत सरकार की 20 संपत्तियों को सीज कर लिया है। केयर्न एनर्जी ने फ्रांस की एक कोर्ट के आदेश पर यह संपत्ति सीज की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 20 मिलियन यूरो करीब 176 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केयर्न एनर्जी और भारत सरकार के बीच क्या विवाद है और यह विवाद कब से चल रहा है... कब शुरू हुआ था विवाद? यह टैक्स विवाद केयर्न एनर्जी की भारतीय सब्सिडियरी की ओर से 2006-07 में अपने कारोबार में किए गए फेरबदल से जुड़ा है। केयर्न एनर्जी से टैक्स की मांग यूनाइटेड प्रोग्रेसिल अलायंस (UPA) सरकार के दौरान की गई थी...
निफ्टी 38 पॉइंट गिरकर 15,700 के नीचे आया; सेंसेक्स भी 182 अंक लुढ़का, TCS और HDFC बैंक के शेयर 1-1% गिरे

निफ्टी 38 पॉइंट गिरकर 15,700 के नीचे आया; सेंसेक्स भी 182 अंक लुढ़का, TCS और HDFC बैंक के शेयर 1-1% गिरे

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 182 पॉइंट गिरकर 52,386 पर बंद हुआ है। साथ ही निफ्टी भी 38 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,689 पर बंद हुआ। गिरावट में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे, जबकि मेटल शेयरों में चमक देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही, जिसमें HDFC बैंक, TCS और बजाज ऑटो के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं, टाटा स्टील का शेयर 4% और बजाज फिनसर्व के शेयर में 3% की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा भारती एयरटेल का शेयर भी 2% ऊपर 536 पर बंद हुआ है। BSE पर 3,353 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,912 शेयरों में बढ़त और 1,286 में गिरावट देखने को मिली। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 231.15 लाख करोड़ रुपए हो गया है। चीन और जापान के बाजारों में भी दबावजापान का निक्केई इंडेक...
इन चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया लक्ष्य

इन चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया लक्ष्य

बिजनेस
मुंबई चीनी कंपनियों के शेयरों में आने वाले दिनों में बेहतरीन रिटर्न मिलने की उम्मीद है। हालांकि ये शेयर पिछले 1-2 महीनों में 100% से ज्यादा का फायदा दे चुके हैं। फिर भी इनमें आगे 52% तक का रिटर्न मिलने की संभावना है। 6 चीनी कंपनियों के शेयरों पर रिपोर्ट जारी हुई ICICI डायरेक्ट ने चीनी कंपनियों के शेयरों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 6 कंपनियों को लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बलरामपुर चीनी का भाव अभी 344 रुपए है। यह शेयर 515 रुपए तक जा सकता है। इसमें 52% तक रिटर्न मिल सकता है। डालमिया भारत का भाव अभी 467 रुपए है। जबकि यह 650 रुपए तक जा सकता है। यानी 42% का फायदा मिलेगा। त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर का भाव 199 रुपए है। यह 270 रुपए तक जा सकता है। 38% का फायदा इसमें मिल सकता है। धामपुर में 37% का रिटर्न ब्रोकरेज हाउस ने धामपुर सुगर के शेयर को 500 रुपए के लक्ष्य पर...