Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

विप्रो को जून तिमाही में 3,243 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, सितंबर तक 6 हजार नौकरियां देगी

विप्रो को जून तिमाही में 3,243 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, सितंबर तक 6 हजार नौकरियां देगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के कॉर्पोरेट नतीजे जारी कर दिए हैं। इसकी शुरूआत टाटा कंसल्टेंट सर्विसेस (TCS) ने 8 जुलाई को की। इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी को जून तिमाही में 9 हजार करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ। गुरूवार को विप्रो ने भी Q1 के नतीेजे जारी किए। कंपनी को 3,243 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,390 करोड़ रुपए थी। विप्रो ने तिमाही नतीजे जारी करते हुआ कहा कि जून तिमाही में उसका रेवेन्यू 18,252 करोड़ रुपए रहा, जो सालभर पहले 14,913 करोड़ रुपए रहा था। इसके अलावा IT सर्विस से रेवेन्यू 18,048 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो मे जून तिमाही के दौरान 129 नए कस्टमर जोड़े। कंपनी ने कहा कि वो जुलाई-सितंबर के दौरान 6 हजार IT प्रोफेशनल्स को जॉब देगी, जबकि 2021-22 में 30 हजार फ्रेशर्स को जॉब देने का लक्ष्य है। इंफोसिस को प...
झुनझुनवाला लगातार टाइटन के बेच रहे शेयर, अब जून 2003 से भी कम हुई हिस्सेदारी

झुनझुनवाला लगातार टाइटन के बेच रहे शेयर, अब जून 2003 से भी कम हुई हिस्सेदारी

बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार के सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला टाटा ग्रुप की टाइटन में लगातार हिस्सेदारी घटा रहे हैं। अप्रैल से जून तिमाही के दौरान उन्होंने टाइटन के शेयर बेचे हैं। इससे अब उनकी हिस्सेदारी कंपनी में 4.81% पर आ गई है। यह जून 2003-04 से भी कम हो गई है। 4.81% हिस्सेदारी अभी भी रखे हैं राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा, दोनों ने मिलाकर टाइटन में 4.81% हिस्सेदारी अभी भी रखी है। यह लगातार चौथी तिमाही रही है, जिसमें इन दोनों ने टाइटन के शेयर बेचे हैं। शेयर का भाव 1700 रुपए पर है। मार्च तिमाही में उनके पास 5.1% हिस्सेदारी थी। दोनों की हिस्सेदारी का मूल्य आज के भाव पर 7,230 करोड़ रुपए है। 2003-04 में खरीदे थे शेयर राकेश झुनझुनवाला ने 2003-04 में टाइटन के 6 करोड़ शेयर 3 रुपए की कीमत पर खरीदे थे। आज यह शेयर 566 गुना का फायदा झुनझुनवाला को दे चुका है। 2018 में उनके पा...
53,159 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, पहली बार 15,900 अंक से ऊपर रहा निफ्टी

53,159 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, पहली बार 15,900 अंक से ऊपर रहा निफ्टी

बिजनेस
वायदा बाजार में साप्ताहिक सेटलमेंट के दिन गुरुवार को शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड बने। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 53,266.12 जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 15,952.35 के उच्चतम स्तर पर गया। SBE सेंसेक्स दोनों अहम स्टॉक इंडेक्स की क्लोजिंग भी ऑल टाइम हाई पर रही है। कारोबार के अंत में निफ्टी 66.45 पॉइंट (0.42%) के उछाल के साथ 15,920.40 पर रहा। इसी तरह सेंसेक्स 254.80 पॉइंट (0.48%) की मजबूती के साथ 53,158.85 पर बंद हुआ। BSE सेंसेक्स निफ्टी ने 13 दिन बाद पुराने हाई 15,915 को पार कर 15,952 का नया ऑल टाइम हाई बनाया, जबकि सेंसेक्स ने फिर 53,000 का स्तर पार कर लिया। विदेशी बाजार के अनुकूल माहौल, देश में कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के कयास से टेक्नोलॉजी कंपनियों, रियल एस्टेट और सीमेंट स्टॉक्स में खरीदारी निकली। जिस हिसाब से निफ्टी ने कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट...
जेफ बेजोस ने म्युजियम को दान किए रिकॉर्ड 1,500 करोड़ रुपए, लगभग 16 लाख करोड़ रुपए के हैं मालिक

जेफ बेजोस ने म्युजियम को दान किए रिकॉर्ड 1,500 करोड़ रुपए, लगभग 16 लाख करोड़ रुपए के हैं मालिक

बिजनेस
मुंबई दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन को 200 मिलियन डॉलर (1490 करोड़ रुपए) दान दिया है। इसका उद्देश्य नेशनल एयर एंड स्पेस म्युजियम को बेहतर बनाना है, जिसमें 2018 से रिनोवेशन का काम चल रहा है। जेफ बेजोस द्वारा दि गई दान राशि स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले रियल एस्टेट टायकून केनेथ बेहरिंग ने 2000 में 8 करोड़ डॉलर का डोनेशन दिया था। स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन की स्थापना 1846 में हुई थी, जो ब्रिटिश साइंटिस्ट जेम्स स्मिथसन के नाम पर रखा गया। यह म्युजियम एजुकेशन और रिसर्च कॉमप्लेक्स के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा म्युजियम है। स्मिथसोनियन ने कहा कि 70 मिलियन डॉलर की रकम म्युजियम के रिनोवेशन पर खर्च होगा। वहीं, 130 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल नए एजुकेशन सेंटर के निर्माण पर खर्च होग...
बिना सही रिसर्च के क्रिप्टो में निवेश से जीवन की बचत खत्म हो जाएगी

बिना सही रिसर्च के क्रिप्टो में निवेश से जीवन की बचत खत्म हो जाएगी

बिजनेस
मुंबई अपने अलग अंदाज को लेकर ट्विट करने वाली मुंबई पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। मुंबई पुलिस ने क्रिप्टो में बिना किसी रिसर्च के निवेश नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस कमिश्नर के हैंडल से किया गया ट्वीट मुंबई पुलिस के कमिश्नर (सीपी मुंबई पुलिस) के सोशल मीडिया पर लिखा कि क्रिप्टो करेंसी में किसी के बहकावे में आकर या बिना किसी रिसर्च के निवेश करने से आपके जीवन की बचत खत्म हो सकती है। अपने निवेश से पहले आपको ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में हर कदम को जानना जरूरी है। साइबर सेफ्टी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पोस्ट मुंबई पुलिस ने इसे साइबर सेफ्टी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसमें मुंबई पुलिस के लोगो के साथ एक बिटकॉइन का ग्राफ है। इसमें बिटकॉइन के भाव के ऊपर जाने और नीचे आने के रूप में दिखाया गया है। जब बिटकॉइन का भाव ऊपर जाता है तो इसमें ज्यादा र...
600 से 700 करोड़ रुपए में डील संभव, खबर के बाद जस्ट डायल का शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

600 से 700 करोड़ रुपए में डील संभव, खबर के बाद जस्ट डायल का शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने रिटेल कारोबार को मजबूत करने के लिए जल्द ही जस्ट डायल के साथ डील कर सकती है। इसके जरिए रिलायंस को मर्चेंट डेटा बेस का फायदा मिलेगा। खबर के बाद जस्ट डालय का शेयर 3% से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बिजनेस वेबसाइड ईटी की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच डील को लेकर अभी बातचीत चल रही है। रिलायंस और जस्ट डायल के बीच डील करीब 600 से 700 करोड़ रुपए की हो सकती है। 16 जुलाई हो सकती है औपचारिक घोषणारिपोर्ट के मुताबिक जस्ट डायल ने फंड जुटाने के प्रपोजल पर चर्चा करने के लिए 16 जुलाई को बोर्ड मीटिंग बुलाई है। संभव है कि 16 जुलाई को ही जस्ट डायल रिलायंस के साथ डील के बारे में औपचारिक घोषणा कर सकती है। रियालंस इंडस्ट्रीज को क्या फायदा होगाजस्ट डायल 25 साल पुरानी इनफॉर्मेशन सर्च एंड लिस्टिंग्स कंपनी है। कंपनी का पूरे देश में नेटवर्क है। यह डी...
हॉलमार्क केंद्रों की कमी बनी बड़ी समस्या, एक दिन में होती थी हॉलमार्किंग, अब लग रहे 2 से 4 दिन

हॉलमार्क केंद्रों की कमी बनी बड़ी समस्या, एक दिन में होती थी हॉलमार्किंग, अब लग रहे 2 से 4 दिन

बिजनेस
नई दिल्ली देश के 256 जिलों में गोल्ड ज्वैलरी और कलाकृतियों पर अनिवार्य हॉलमार्किंग की व्यवस्था लागू हुए आज महीना हो चुका है, लेकिन अब तक यह व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। ज्यादातर शहरों में हॉलमार्किंग सेंटर्स जरूरत से कम हैं। पहले हॉलमाकिंग में एक दिन लगता था, लेकिन अब तीन से चार दिन तक लग रहे हैं। यही नहीं, आए दिन नए नियम आने से भी ज्वैलर्स गफलत में हैं। गुजरात में 23 हॉलमार्किंग सेंटर हैं, जबकि 75-80 सेंटर्स की जरूरत है। यहां जौहरियों को हॉलमार्क कराने में 2-3 दिन लग रहे हैं। इसी तरह, स्वर्ण नगरी के नाम से मशहूर महाराष्ट्र के जलगांव में 250 से अधिक ज्वैलर्स हैं, जिनके लिए कम से कम 6 सेंटर की जरूरत है, लेकिन सिर्फ 3 सेंटर हैं। एक सेंटर एक दिन में 300-400 आयटम ही हॉलमार्क कर पाता है। जयपुर सराफा ट्रेडर्स समिति के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के मुताबिक, सरकार ने हर ज्वैलरी आयटम के लिए हॉलम...
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा; फैसला 1 जुलाई से ही लागू

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा; फैसला 1 जुलाई से ही लागू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई और कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया है। इसका फायदा 1 जुलाई 2021 से ही मिलेगा। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी। सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके लिए सरकार लगभग 34,401 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे पहले, कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ाने पर जून 2021 तक रोक लगाई गई थी। ऐसे में ताजा फैसले से उन्हें फायदा होगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA की 3 किश्तें मिलनी बाकी हैं। ये किश्तें 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दी जानी थीं। क्या होता है महंगाई भत्ता यानी DA?महंगाई भत्ता सैलरी का ...
अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 5195 करोड़ रुयए का मुनाफा, 2021-22 में 35 हजार स्टूडेंट को नौकरी देने की योजना

अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 5195 करोड़ रुयए का मुनाफा, 2021-22 में 35 हजार स्टूडेंट को नौकरी देने की योजना

बिजनेस
मुंबई इंफोसिस ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष (2021-22) की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी को पहली तिमाही में 5195 करोड़ रुयए का प्रॉफिट हुआ है। जो पिछले साल समान तिमाही में 4233 करोड़ रुपए था। कंपनी की आय 23,665 करोड़ रुपए से बढ़कर 27,896 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.7% रहा वहीं डॉलर में तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 4.7% बढ़ी है। डॉलर आय 36.13 करोड़ डॉलर से बढ़कर 37.81 करोड़ डॉलर हो गई है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी ने 113 नए ग्राहक जोड़े, जबकि पिछले साल जून तिमाही में 110 ग्राहक जोड़े थे। कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच 2.6 अरब डॉलर की डील साइन की। इसी दौरान अट्रीशन रेट घटकर 13.9% रहा, जो पिछले साल 15.6% था यानि कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि, वित्त वर्ष 2021-22 में दुनि...
ईंधन पर खर्च बढ़ने से खाने और स्वास्थ्य की जरूरताें में कटौती करके पेट्रोल-डीजल भरवाने को मजबूर हो रहे लोग

ईंधन पर खर्च बढ़ने से खाने और स्वास्थ्य की जरूरताें में कटौती करके पेट्रोल-डीजल भरवाने को मजबूर हो रहे लोग

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आर्थिक शाखा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल पर खर्च ज्यादा होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य जैसी जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च 13% बढ़ा है। SBI कार्ड से होने वाले खर्च के विश्लेषण से पता चला है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से निपटने के लिए लोगों को किराना, स्वास्थ्य सेवाओं सहित काम की अन्य सेवाओं पर खर्च कम कर दिया इससे इन उत्पादों की मांग में भी गिरावट आई है। जमा पैसा ज्यादा खर्च हुआSBI के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्या कांति घोष की रिपोर्ट के मुताबिक गैर-जरूरी खर्च के लिए रखे पैसों में से पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च जून 2021 में बढ़कर 75% हो गया। जबकि इसी साल मार्च में यह 62% था। यह भार ...