Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

कैसा रहा BSE का 1875 से लेकर अब तक का सफर?

कैसा रहा BSE का 1875 से लेकर अब तक का सफर?

बिजनेस
मुंबई आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 146 साल का गया है। 9 जुलाई 1875 में BSE की स्थापना हुई थी। यह एशिया का पहला और सबसे तेज स्टॉक एक्सचेंज है। करीब 41 साल पहले 100 के आधार अंक से शुरू हुआ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 53,000 के पार पहुंच गया है। यानी सेंसेक्स में लगभग 530 गुना की बढ़ोतरी हुई है। शेयर मार्केट की शुरुआत एक बरगद के पेड़ के नीचे 318 लोगों ने 1 रुपये के एंट्री फीस के साथ की थी। 25 जनवरी, 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने डॉलेक्स-30 लॉन्च किया था। इसे BSE का डॉलर लिंक्ड वर्जन कहा जाता है। सेंसेक्स की शुरुआत कहानी1986 में जब सेंसेक्स की शुरुआत हुई तो इसका बेस इयर 1978-79 को रखा गया और बेस 100 पॉइंट बनाया गया। जुलाई 1990 में ये आंकड़ा 1,000 पॉइंट पर पहुंच गया। 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद सरकार ने FDI के दरवाजे खोले और बिजनेस करने के कानून में बदलाव किया। म...
इस महीने के अंत तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, क्रूड की कीमतों पर कंपनियों की पैनी नजर

इस महीने के अंत तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, क्रूड की कीमतों पर कंपनियों की पैनी नजर

बिजनेस
नई दिल्ली महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे लोगों को जल्द ही राहत की खबर मिल सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं। यदि क्रूड की कीमतों में कमी होती है तो घरेलू तेल कंपनियां इस महीने के अंत तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं। उत्पादन में कटौती को लेकर मतभेद इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। हालांकि, ओपेक और अन्य क्रूड उत्पादकों के बीच उत्पादन में कटौती को लेकर मतभेद चल रहा है। इसके बाद से क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार 9 जुलाई को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.53% की तेजी के साथ 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई ...
होटल में खाने का ऑर्डर आने में हुई देरी तो आया जोमैटो का आइडिया, 2008 में शुरू हुई कंपनी अब भारत, अमेरिका, UAE समेत कई देशों में कर रही है कारोबार

होटल में खाने का ऑर्डर आने में हुई देरी तो आया जोमैटो का आइडिया, 2008 में शुरू हुई कंपनी अब भारत, अमेरिका, UAE समेत कई देशों में कर रही है कारोबार

बिजनेस
मुंबई प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का पब्लिक इश्यू आएगा। कंपनी की IPO के जरिए 9,375 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। IPO में 9 हजार करोड़ रुपए का प्राइमरी सेल होगा जबकि 375 करोड़ रुपए का शेयर ऑफर फॉर सेल होगा। ऑफर फॉर सेल मतलब कंपनी में दूसरे हिस्सेदार अपने शेयर बेचेंगे। IPO 14 से 16 जुलाई तक खुलेगा। इसमें प्रति शेयर का प्राइस 72 से 76 रुपए रखा गया है। 195 शेयरों का एक लॉट होगा, जिसके अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए ही अप्लाई कर सकता है। सेबी के नियमों के मुताबिक, 2 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश आप नहीं कर सकते हैं। क्या है जोमैटो का बिजनेस?जोमैटो, एक ऑन लाइन रेस्टोरेंट एग्रीगेटर है। IPO की खबर से कंपनी सुर्खियों में है। यह ग्राहकों को रेस्टोरेंट से खाना और ग्रॉसरी की होम डिलिवरी करता है। यह रेस्टोरेंट और होटल की फोटो...
IT सेक्टर में होंगी बंपर भर्तियां, TCS ने 2021 की पहली तिमाही में 20,409 नए कर्मचारी जोड़े

IT सेक्टर में होंगी बंपर भर्तियां, TCS ने 2021 की पहली तिमाही में 20,409 नए कर्मचारी जोड़े

बिजनेस
मुंबई कोरोना के चलते कई सेक्टर्स में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। लेकिन इस दौरान टेक्नोलॉजी की बढ़ी डिमांड आईटी प्रोफशनेल्स के लिए वरदार साबित हुई। आईटी ऐसा सेक्टर है जिसमें कोरोना काल में ना सिर्फ लोगों को नौकरियां मिलीं, साथ ही कंपनियों ने पुराने एम्प्लॉई का इंक्रीमेंट भी किया। इसी क्रम में TCS का नाम भी जुड़ गया है देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने फाइनेंशियल यर 2021 की पहली तिमाही में 20,409 नए कर्मचारियों को जोड़ा है। इन कर्मचारियों के साथ कंपनी में कुल कर्मचारी 5 लाख से ज्यादा हो गए हैं। साथ ही कंपनी ने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2022 में 40,000 फ्रेशर्स की भर्तियां करेगी। कंपनी का एट्रीशन रेट 8.6% रिपोर्ट किया है जो कि इंडस्ट्री में सबसे कम है। TCS कर्मचारी के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी5 लाख कर्मचारी होने के साथ ही TCS कर्मचार...
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेशकों ने जून में लगाया 5,988 करोड़, मई की तुलना में आधा निवेश रहा

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेशकों ने जून में लगाया 5,988 करोड़, मई की तुलना में आधा निवेश रहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार की ऊंचाई का असर अब इक्विटी म्यूचुअल फंड्स पर दिखने लगा है। जून महीने में निवेशकों ने इक्विटी फंड में 5,988 करोड़ रुपए लगाए हैं। मई महीने की तुलना में यह आधा है। मई में कुल 10 हजार 82 करोड़ रुपए का निवेश किया गया था। जून महीने में डेट में 3,466 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इक्विटी म्यूचुअल फंड का पैसा शेयर बाजार में लगता है दरअसल इक्विटी म्यूचुअल फंड में जो पैसा आता है वह शेयर बाजार में लगता है। इस समय शेयर बाजार अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। इसलिए निवेशकों ने फायदा कमाने के लिए पैसा निकाल लिया है। डेट का मतलब कि आपके पैसे को एफडी, कॉर्पोरेट के पेपर्स, सरकार के बांड आदि में निवेश किया जाता है। यहां पर फिक्स ब्याज मिलता है। एंफी ने जारी किया आंकड़ा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एंफी) ने गुरुवार को आंकड़ा जारी किया। इसके मुताबिक, मासिक आधार पर इक्विटी फंड ...
तीन दिन की बढ़त के बाद आज सराफा बाजार में सस्ते हुए सोना-चांदी, MCX पर सोना 48 हजार के पार निकला

तीन दिन की बढ़त के बाद आज सराफा बाजार में सस्ते हुए सोना-चांदी, MCX पर सोना 48 हजार के पार निकला

बिजनेस
नई दिल्ली MCX पर सोने और चांदी में आज भी बढ़त जारी है। गुरुवार को सोना फिर 48 हजार के पार निकल गया है। दोपहर 3:30 बजे सोना 166 रुपए की बढ़त के साथ 48,076 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो MCX पर 3:30 बजे चांदी 63 रुपए की बढ़त के साथ 69,428 रुपए पर ट्रेड कर रही है। हालांकि सराफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सराफा बाजार में आज सोना 120 रुपए सस्ता होकर 47,815 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी आज 1,048 रुपए फिसलकर 68,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दामIIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि जुलाई के बाद अगस्त से सराफा बाजार में सोने की मांग बढ़ेगी। इससे ये साल के आखिर तक फिर 55 हजार तक जा सकता है। इसीलिए निवेशकों को इस गिरावट से ...
कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट में अधूरी जानकारी, सेबी के पूर्व चेयरमैन ने किया खुलासा

कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट में अधूरी जानकारी, सेबी के पूर्व चेयरमैन ने किया खुलासा

बिजनेस
मुंबई निफ्टी की करीबन 250 टॉप कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट में ढेर सारी कमियां उभरकर सामने आई हैं। सेबी के पूर्व चेयरमैन एम.दामोदरन ने खुलासा किया है कि इसमें काफी कुछ सुधार की जरूरत है। एक्सीलेंस एनेबलर्स ने रिपोर्ट जारी की दामोदरन की कॉर्पोरेट गवर्नेंस सलाहकार फर्म एक्सीलेंस एनेबलर्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वार्षिक रिपोर्ट (एनुअल रिपोर्ट) से उम्मीद की जाती है कि इसमें सभी स्टेकहोल्डर्स से संबंधित पूरी जानकारी होगी। पर रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण जानकारी गायब पाई गई हैं। एक तरफ इसमें जहां बोर्ड और समितियों के गठन के संबंध में कुछ ही जानकारी दी गई है, वहीं वर्ष के दौरान मीटिंग अटेंडेंस, कमेटी की संरचना और बोर्ड तथा कमेटियों की सदस्यता में परिवर्तन के संबंध में अधूरी जानकारी दी गई है। साथ ही मैनेजमेंट से जुड़े प्रमुख कर्मचारियों को दिए जाने वाले पेमेंट की ज...
टाटा मोटर्स का शेयर पिछले 4 दिनों में 10% से ज्यादा लुढ़का, चिप शॉर्टज के चलते दो तिमाहियों से घट रही बिक्री

टाटा मोटर्स का शेयर पिछले 4 दिनों में 10% से ज्यादा लुढ़का, चिप शॉर्टज के चलते दो तिमाहियों से घट रही बिक्री

बिजनेस
घरेलू ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स को चिप की सप्लाई में कमी की जानकारी देना मंहगा पड़ रहा है। इस जानकारी का असर कंपनी के शेयर पर सीधा दिख रहा है। और यही वजह है कि कंपनी शेयर में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार से जारी गिरावट आज यानी गुरुवार को भी है। एक्सचेंज पर शेयर 3% से ज्यादा गिरकर 305 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने पिछले दिनों चिप की सप्लाई में कमी की जानकारी दी थीसेमीकंडक्‍टर्स की कमी से ग्लोबल बाजार में कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टाटा मोटर्स भी इस लिस्ट में शामिल है। टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा है कि, चिप की सप्लाई में कमी का अनुमान लगाना मुश्किल है। सप्लायर्स से मिले इनपुट से हम दूसरे क्वार्टर में चिप की कमी होने का अनुमान लगा रहे हैं। इससे होलसेल वॉल्यूम गिर सकता है। जून और मार्च क्वार्टर में बिक्री पर पड़ा असरकंपनी ने कहा है चिप...
किसी को किराएदार या नौकरी पर रखने से पहले उसका आधार वेरिफाई करना जरूरी, सभी 12 नंबर नहीं होते आधार

किसी को किराएदार या नौकरी पर रखने से पहले उसका आधार वेरिफाई करना जरूरी, सभी 12 नंबर नहीं होते आधार

बिजनेस
नई दिल्ली आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्युमेंट है। आईडी प्रूफ के रूप में ऐसे सभी जगह स्वीकार किया जाता है। लेकिन आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी (UIDAI) का कहना है कि हर 12 डिजिट वाला नंबर आधार नहीं होता है। इसलिए UIDAI किसी का भी आधार नंबर वेरिफाई करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। इसकी प्रोसेस बहुत आसान है और इसके लिए आपसे कोई शुल्क भी नहीं लिया जाता। आधार वेरिफिकेशन की प्रॉसेस सबसे पहले www.uidai.gov.in पर जाएं।‘My Aadhaar’ सेगमेंट के ‘आधार सर्विसेज’ सेक्‍शन में ‘वेरिफाई आधार नंबर’ पर क्लिक करें।अब नए खुले पेज पर अपना आधार नंबर और वहां मौजूद सिक्‍योरिटी कोड डालकर ‘वेरिफाई’ पर क्लिक करें।इसके बाद अगर आपके द्वारा डाला गया 12 डिजिट वाला नंबर आधार नंबर ही है और डिएक्टिवेट नहीं हुआ है तो आपके आधार नंबर के मौजूद होने और ऑपरेशनल होने का स्‍टेटस वेबसाइट पर शो होगा।इससे आपको पता चल जाएगा...
SBI जनरल इंश्योरेंस ने ‘आरोग्य सुप्रीम’ स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की, 5 करोड़ रुपए तक मिलेगा कवर

SBI जनरल इंश्योरेंस ने ‘आरोग्य सुप्रीम’ स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की, 5 करोड़ रुपए तक मिलेगा कवर

बिजनेस
मुंबई अगर आप इंश्योरेस कराना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका होगा। SBI जनरल इंश्योरेंस ने एक खास हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है। कंपनी ने इसे आरोग्य सुप्रीम नाम दिया है। इसमें आपको 5 करोड़ के कवरेज समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य बीमा योजना आरोग्य सुप्रीम लॉन्चSBI जनरल इंश्योरेंस ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हैं आरोग्य सुप्रीम नाम से एक स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की है। अगर उपभोक्ता इस पॉलिसी को लेते हैं तो उसे पूरा स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा। जिसमें उपभोक्ताओं को 5 करोड़ रुपए तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसके साथ ही 20 बैसिक और 8 ऑप्शनल कवर का भी लाभ मिलेगा। इस पॉलिसी में एक और फायदा है, इसमें उपभोक्ता पॉलिसी की समय सीमा और बाकी के चुनाव अपनी मर्जी से कर सकते हैं। ग्राहकों के पास 1 से 3 साल तक की पॉलिसी चुनने की भी सुविधाआरोग्य सुप्रीम स्वास्थ बीमा योजना में ...