केयर्न एनर्जी अपना बकाया वसूलने के लिए विदेश में सरकारी कंपनियों पर करेगी मुकदमा, भारत सरकार पर उसका 1.2 अरब डॉलर और ब्याज बकाया
मुंबई
भारत सरकार और केयर्न एनर्जी के बीच टैक्स विवाद लगातार बढ़ता रहा है। कंपनी अब एयर इंडिया के बाद सरकार की अन्य कंपनियों और बैंकों से अपना बकाया वसूलने की तैयारी में है। जिनकी संपत्ति अमेरिका से लेकर सिंगापुर में हैं।
केयर्न एनर्जी के वकील ने कहा कि कंपनी कई देशों में केस फाइल करेगी। इससे पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को भारत सरकार पर बकाया 1.2 अरब डॉलर के साथ ब्याज और जुर्माने के लिए जिम्मेदारी बनाया जा सके।
केयर्न एनर्जी की कानूनी कामकाज देखने वाली कंपनी क्विन इमैनुअल उर्कहार्ट एंड सुलविन के सॉवरेन लिटिगेशन प्रैक्टिस हेड डेनिस हर्निटजकी ने एजेंसी से कहा कि हम कई सरकारी कंपनियों पर प्रवर्तन कार्रवाई का विचार रहे हैं। यह कार्रवाई जल्द होगी और शायद यह अमेरिका में नहीं हो।
पिछले महीने कंपनी एयर इंडिया पर किया था मुकदमाबता दें कि केयर्न एनर्जी ने 14 मई को एअर इंडिया पर अमेरिका के न...








