अडाणी को लगा झटका, अब दुनिया के 19 वें अमीर बिजनेसमैन, पहले 14 वें नंबर पर थे
मुंबई
देश के प्रमुख अमीर बिजनेसमैन की संपत्तियों में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। इस साल के पहले 6 महीनों में मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी सहित 4 बिजनेसमैन की संपत्तियों में 44.75 अरब डॉलर (3.35 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। हालांकि अडाणी को झटका लगा है। वे दुनिया के अब 19 वें अमीर बिजनेसमैन हैं। पिछले महीने वे 14 वें नंबर पर थे।
5.48 लाख करोड़ थी अडाणी की संपत्ति
अडाणी की संपत्ति एक महीने पहले तक 5.48 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा थी। अब उनकी संपत्ति 4.52 लाख करोड़ रुपए रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद इन अमीर बिजनेसमैन की संपत्तियां नई उंचाई पर पहुंच गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश के केवल 2 ऐसे अरबपति बिजनेसमैन हैं, जिनकी संपत्तियों में इस साल गिरावट आई है। इनकी संपत्तियों में करीबन 30 हजार करोड़ रुपए की गिरावट देखी गई है।
अडाणी...








