सेंसेक्स में आई 226 पॉइंट की तेजी, निफ्टी हुआ 15,850 के पार; टाटा स्टील में आया 5% का उछाल, SBI में रही 3% की तेजी
शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 226 पॉइंट यानी 0.43% चढ़कर 52,925 पर रहा। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 72.55 पॉइंट (0.46%) चढ़कर 15,863 पर बंद हुआ। निवेशकों ने छोटे और मझोले शेयरों में भी अच्छी-खासी खरीदारी की। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में 1.10% का उछाल आया जबकि स्मॉल कैप में 0.54% की तेजी रही।
बैंकिंग, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2.64% उछला जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.61% की बढ़त के साथ बंद हुआ। एनर्जी और FMCG शेयरों के सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली का दबाव दिखा। निफ्टी एनर्जी 0.59% बढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी FMCG में 0.65% की कमजोरी आई।
सेंसेक्स को एक्सिस बैंक, SBI, ICICI, L&T और मारुति के शेयरों में खरीदारी से बढ़ावा मिला। इस पर दबाव बनाने वाले शेयरों में...








