सोशल मीडिया कंपनियों पर सख्ती:फिल्म एक्टर, क्रिकेटर और नामी शख्सियतों के फोटो वाले फेक अकाउंट शिकायत के बाद 24 घंटे में बंद करने होंगे
नई दिल्ली
सोशल मीडिया अकाउंट्स प्रोफाइल में दूसरों के फोटो इस्तेमाल करने को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार ने ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को शिकायत के 24 घंटे के भीतर बंद करना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सभी सोशल मीडिया कंपनियों जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लागू होगा। जिस व्यक्ति की फोटो इस्तेमाल कर फेक अकाउंट बनाया गया है, वह खुद या उसकी ओर से कोई भी शिकायत कर सकता है।
नए आईटी रूल्स के तहत बनाया अनिवार्य
सरकार ने कहा है कि नए आईटी रूल्स के तहत इस नियम को अनिवार्य बनाया गया है। इस नियम के बाद दिग्गज सोशल कंपनियों को शिकायत मिलने पर तुरंत फेक अकाउंट बंद करना होगा। इस कदम से फेक अकाउंट के जरिए फेक न्यूज फैलाने पर भी लगाम लग सकेगी।उदाहरण के लिए: यदि कोई फिल्म एक्टर, क्रिकेटर, राजनेता या अन्य कोई व्यक्ति आरोप लगाता है कि अन्य यूजर फॉलोअर बढ़ाने के लिए उसकी फो...








