सोना-चांदी खरीदने का सही समय:सोना 47 हजार और चांदी 68 हजार रुपए से भी कम पर आई, आने वाले दिनों में फिर मंहगा हो सकता है सोना
नई दिल्ली
आज सोना 47 हजार और चांदी 68 हजार रुपए से भी कम पर आ गई है। MCX पर आज दोपहर 2 बजे सोना 46,890 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सफारा बाजार की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 244 रुपए सस्ता होकर 47,266 पर आ गया है। सोना बीते 2 महीने के अपने सबसे कम रेट पर आ गया है। इससे पहले सोना 6 मई को सोना 47,110 रुपए पर आ गया था।
चांदी भी हजार रुपए से ज्यादा सस्ती हुईचांदी की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 1,052 रुपए सस्ती होकर 67,635 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं MCX पर दोपहर 2 बजे चांदी 67,903 पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना संभलाअंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,784 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है जो एक हफ्ते पहले 1,764 डॉलर पर आ गया था। इस हफ्ते सोने की कीमत में ...








