राजस्थान टॉप पर:प्रधानमंत्री आवास योजना में राजस्थान के केवल 2 जिले पीछे, बाकी सभी जिले देश के टॉप 100 जिलों में शामिल
मुंबई
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में प्रदर्शन के मामले में दो जिलों को छोड़कर राजस्थान के सभी जिले देश के टॉप 100 जिलों में शामिल हैं। इसके अलावा, राजस्थान के 6 जिले टॉप 10 जिलों में शामिल हैं। 14 जिले टॉप 25 में और 22 जिले देश के टॉप 50 में शामिल हैं।
टोंक और सिरोही रह गए पीछे
ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त आंकड़ों में कहा गया है कि केवल टोंक (109 रैंक) और सिरोही (156 रैंक) PMAY-G के तहत प्रदर्शन के मामले में देश के शीर्ष 100 जिलों में शामिल नहीं हो सके। प्रदेश के जो 6 जिले टॉप 10 में शामिल हैं उनमें डूंगरपुर (दूसरे), नागौर (तीसरे), भरतपुर (पांचवें), झुंझुनू (छठे), बीकानेर (आठवें) और उदयपुर (नौवें) शामिल हैं।
राज्य में कुल 33 जिले हैं
ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य के 33 जिलों में से 31 देश के टॉप 100 जिलों में शामिल हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इससे साबित होता...








