कारों में छह एयर बैग लगाने की अनिवार्यता में एक वर्ष की मिली छूट
नयी दिल्ली (वार्ता). सरकार ने आॅटोमोबाइल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुये यात्री कारों में एक अक्टूबर 2022 से छह एयर बैग लगाने की अनिवार्यता में एक वर्ष की छूट दे दी है और अब आॅटोमोबाइल कंपनियों को एक अक्टूबर 2023 से छह एयर बैग लगाने होंगे।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एम-1 श्रेणी की कारों में एक अक्टूबर 2023 से छह एयरबैग लगाना अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आॅटो उद्योग के सामने मौजूद वैश्विक आपूर्ति शृंखला संकट और माइक्रो इकोनॉमिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि सभी यात्री कारों एम-1 श्रेणी की कारों पर कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक अक्तूबर 2023 से लागू किया जाएगा।श्री गडकरी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि सभी कीमतों और सभी प्रकार के मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सरकार...








