1 शेयर के बदले 4 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान
नई दिल्ली
स्मॉल-कैप कंपनी अंशुनी कमर्शियल्स (Anshuni Commercials) अपने निवेशकों को मुनाफा देने की तैयारी में है। अंशुनी कमर्शियल्स जल्द ही बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयरों (Bonus Share) की घोषणा की है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट पर 1 इक्विटी शेयर के मुकाबले 4 बोनस शेयर मिलेंगे।
कंपनी ने क्या कहा?कंपनी ने अपने नियामक फाइलिंग में कहा है कि "यह हमारे कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा शेयरधारकों को 4 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश के संबंध में है। 1 (एक) मौजूदा इक्विटी शेयरों पर चार बोनस इक्विटी शेयर अप्रूवल किए गए हैं। कंपनी के शेयरधारकों ने 23 सितंबर, 2022 को आयोजित सालाना आम बैठक में इसकी मंजूरी दे दी है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 7 अक्टूबर, 2022 को तय किया गया।"
कंपनी के शेयरों का हालइसका बाजार मूल्य ₹...








