Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

टीवीएस की नयी जुपिटर क्लासिक आयी सामने

टीवीएस की नयी जुपिटर क्लासिक आयी सामने

बिजनेस
होसुर (तमिलनाडु) (वार्ता). दोपहिया और तिपहिया वाहनों की निमार्ता कंपनी टीवीएस मोटर ने शुक्रवार को नयी टीवीएस जुपिटर क्लासिक को बाजार में उतारने की घोषणा की।यह टीवीएस जुपिटर का एक उत्सवी संस्करण है क्योंकि टीवीएस जुपिटर ने सबसे तेज 50 लाख इकाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है।नयी जुपिटर क्लासिक को ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम लुक दिया गया है जिसमें मिरर हाइलाइट, फेंडर गार्निश, टिंटेड वाइजर और 3डी ब्लैक प्रीमियम लोगो दिया गया है। इसमें हैंडलबार के सिरे, डायमंड कट अलॉय व्हील और गहरे भूरे रंग के आंतरिक पैनल दिए गए हैं।टीवीएस जूपिटर क्लासिक को डिस्क ब्रेक के साथ टॉप-आॅफ-द-लाइन फीचर्स में पेश किया जाएगा जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 85,866 रुपये है।यह वेरिएंट दो रंग मिस्टिक ग्रे और रिगल पर्पल में उपलब्ध है।कंपनी के कम्यूटर, कॉरपोरेट ब्रांड और डीलर ट्रांसफॉरमेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केट...
टाटा ग्रुप की सभी मेटल कंपनियां TATA Steel में हुईं मर्ज

टाटा ग्रुप की सभी मेटल कंपनियां TATA Steel में हुईं मर्ज

बिजनेस
नई दिल्लीटाटा ग्रुप (Tata Group) की सभी मेटल कंपनियों (Metal companies) के टाटा स्टील (Tata steel) में विलय को मंजूरी दे दी गई है। टाटा ग्रुप के निदेशक मंडल ने गुरुवार की बैठक में अपनी सात मेटल कंपनियों को ग्रुप की ही प्रमुख स्टील कंपनी यानी टाटा स्टील लिमिटेड (TATA steel limited) में मर्जर मंजूरी दे दी।टाटा स्टील में जिन सात कंपनियों का विलय होगा, उनमें टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड, टीआरएफ लिमिटेड, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड, एस एंड टी माइनिंग कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। Tata ने शेयर मार्केट को दी जानकारीटाटा समूह ने भारतीय स्टॉक मार्केट एक्सचेंजों को सूचित किया और कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ("बोर्ड") ने 22 सितंबर, 2022 को आयोजित अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ  सात (7) समामेलन ...
गौतम अडानी, मुकेश अंबानी के बीच एग्रीमेंट! एक-दूसरे के कर्मचारियों को नहीं देंगे नौकरी

गौतम अडानी, मुकेश अंबानी के बीच एग्रीमेंट! एक-दूसरे के कर्मचारियों को नहीं देंगे नौकरी

बिजनेस
नई दिल्लीएशिया के दो सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने आपस में ‘नो पोचिंग’ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत अडानी समूह के कर्मचारी ना तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में नौकरी कर सकेंगे और ना ही मुकेश अंबानी की कंपनी में काम कर चुके कर्मचारियों को अडानी समूह हायर करेगी। यह एग्रीमेंट इस साल मई से लागू है और दोनों कंपनियों से जुड़े सभी कारोबार के लिए है।  बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह या रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अब तक इस एग्रीमेंट से जुड़े सवाल के जवाब नहीं दिए गए हैं।  एग्रीमेंट की वजह क्या है: ‘नो पोचिंग’ एग्रीमेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि अब अडानी समूह उन कारोबार में एंट्री कर रहा है, जहां पहले से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा है। पिछले साल, अडानी समूह ने अडानी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में प्...
शेयर मार्केट में हाहाकार: 1020 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों को एक झटके में 5 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर मार्केट में हाहाकार: 1020 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों को एक झटके में 5 लाख करोड़ का नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीवैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रूख के चलते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1,020.80 अंक लुढ़क कर 58,098.92 और एनएसई निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट के साथ 17,327.35 अंक पर बंद हुआ।  शुक्रवार को BSE-NSE में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर 2.45 बजे सेंसेक्स 1010.55 अंक (1.71%) टूट कर 58,109.17 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 268.10 अंक यानी 1.52% गिरकर 17,361.70 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों ने गंवाए 4 लाख करोड़ रुपयेबीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 276.6 लाख करोड़ रुपये रह जाने से लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक और फाइनेंस सर्विस की कंपनियों के स्टॉक में बड़ी गिरावट आई है। निफ्टी बैंक में हैवीवेट और डी-स्ट्रीट पसंदीदा एचडीएफसी बैंक लगभग 2.7 प्रतिशत टूटा है। बता दें कि वैश्विक मंदी के डर से वि...
30 रुपये से पहुंचा 3000 के पार, 1 लाख रुपये को 1 करोड़ बनाने वाला शेयर

30 रुपये से पहुंचा 3000 के पार, 1 लाख रुपये को 1 करोड़ बनाने वाला शेयर

बिजनेस
नई दिल्लीमल्टीबैगर स्टॉक सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया (Solar Industries India) ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 30 रुपये से बढ़कर 3000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 10000 पर्सेंट के अधिक का रिटर्न दिया है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3946.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1987.25 है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर 23 सितंबर 2022 को बीएसई में 3771 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 1 लाख रुपये के बनाए 1 करोड़ से ज्यादासोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर 25 अगस्त 2006 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 29.81 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2022 को बीएसई में 3771 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 10000 पर्सें...
IPO का कमाल: 56% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं इस कंपनी के शेयर, सोमवार को है लिस्टिंग डेट 

IPO का कमाल: 56% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं इस कंपनी के शेयर, सोमवार को है लिस्टिंग डेट 

बिजनेस
नई दिल्लीशेयरों अलॉटमेंट बाद आवंटियों (allottees) और बाजार के जानकारों को हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ लिस्टिंग की तारीख (Harsha Engineers IPO Listing date) का बेसब्री से इंतजार है। हर्षा इंजीनियर्स के शेयर 26 सितंबर 2022 को BSE-NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इस बीच, कमजोर बाजार के बावजूद ऐसा लग रहा है कि स्टॉक एक मजबूत लिस्टिंग के लिए तैयार है। बाजार जानकारों के अनुसार, हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर 185 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं, जो इसके गुरुवार ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से 15 रुपये अधिक है।एक्सपर्ट के मुताबिक, ग्रे मार्केट सेंटीमेंट में आज सुधार हुआ है क्योंकि सेकेंडरी मार्केट में गुरुवार को इंट्रा डे लो से मजबूत रिबाउंड देखा गया था। अगर दलाल स्ट्रीट के  सेंटिमेंट्स में और सुधार होता है तो हर्षा इंजीनियर्स के शेयरों के संबंध में ग्रे मार्केट भावनाओं में और सुधार की उम्मीद है...
केंद्रीय कर्मचारियों को DA पर मिला नया लेटर! सरकार ने बताया पूरा सच

केंद्रीय कर्मचारियों को DA पर मिला नया लेटर! सरकार ने बताया पूरा सच

बिजनेस
नई दिल्ली महंगाई भत्ते यानी DA का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के नाम का एक लेटर वायरल हो रहा है। यह वायरल लेटर 20 सितंबर का है। क्या है लेटर में: इस लेटर में दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी इजाफा किया गया है। लेटर के मुताबिक कर्मचारियों का DA अब 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। यह 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होने की बात कही गई है।  क्या है सच: पीआईबी फैक्ट चेक में वायरल हो रहे इस लेटर को फर्जी बताया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक इस तरह का लेटर डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की ओर से जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि अगस्त माह में भी इसी तरह का एक लेटर वायरल किया गया था। इसे भी पीआईबी फैक्ट चेक ने फर्जी करार दिया था।...
कंपनी के बॉस ने रिजाइन क्या कर दिया, शेयर को लग गए पंख, 11 महीने हाई 22.30 रुपये पर पहुंचे भाव

कंपनी के बॉस ने रिजाइन क्या कर दिया, शेयर को लग गए पंख, 11 महीने हाई 22.30 रुपये पर पहुंचे भाव

बिजनेस
नई दिल्लीकमजोर बाजार में भी डिश टीवी इंडिया के शेयर (Dish TV Share) शुक्रवार को बीएसई पर 10 फीसदी की तेजी के साथ 11 महीने के हाई 22.30 रुपये पर पहुंच गए। जवाहर लाल गोयल द्वारा कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 46 फीसदी चढ़ गया।सोमवार को है कंपनी की बैठक कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर जवाहर लाल गोयल ने 19 सितंबर, 2022  को कंपनी के निदेशक मंडल और उसकी समिति (समितियों) से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी  डिश टीवी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी। कंपनी के मुताबिक, डिश टीवी की सालाना आम बैठक (AGM) सोमवार, 26 सितंबर को है।कंपनी के शेयरपिछले एक महीने में टीवी ब्रॉडकास्टिंग और सॉफ्टवेयर प्रोडक्शन कंपनी के शेयर में 92 फीसदी का उछाल आया है, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 1.2 फीसदी की गिरावट आई है। आज, यह सितंबर 2021 के बाद से अपने हाई लेवल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि...
टाटा की मेटल कंपनियों के मर्जर से निवेशक बेचैन, शेयर बेचने की लगी होड़

टाटा की मेटल कंपनियों के मर्जर से निवेशक बेचैन, शेयर बेचने की लगी होड़

बिजनेस
नई दिल्लीटाटा समूह की स्टील कंपनी की छह सब्सिडरी के साथ मर्जर की मंजूरी का असर ग्रुप के मेटल स्टॉक्स पर दिख रहा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन टाटा स्टील की सब्सिडरी TRF के शेयर में लोअर सर्किट लग गया। इसके अलावा Tata Metaliks में करीब 4 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं, टाटा स्टील के स्टॉक में दोपहर बाद मुनाफावसूली हावी रही।TRF के स्टॉक की स्थिति: बीते 5 कारोबारी तक अपर सर्किट लगने के बाद शुक्रवार को स्टॉक में भारी बिकवाली रही। गुरुवार को स्टॉक का भाव 374.35 रुपये पर था, जो 52 वीक का हाई लेवल है। हालांकि, शुक्रवार को स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया और इसका भाव 355.65 रुपये पर आ गया। एक दिन पहले के मुकाबले 5 फीसदी की गिरावट रही। बता दें कि पिछले एक साल में स्टॉक लगभग 200 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं इस साल यह मेटल स्टॉक 160 प्रतिशत तक बढ़ गया है।Tata Metaliks की स्थिति: टाटा मेटालिक्स के शेयर में...
1.22 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को 30.73 करोड़ बनाया, निवेशकों को 307281% का दिया रिटर्न

1.22 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को 30.73 करोड़ बनाया, निवेशकों को 307281% का दिया रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्लीअगर आपमें भी धैर्य के गुण हैं तो आप शेयर बाजार से करोड़पति भी बन सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने धैर्यवान निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। यह शेयर आयशर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Limited) का है। आयशर मोटर्स के शेयर पिछले 23 सालों में अपने निवेशकों को 3 लाख पर्सेंट से भी ज्यादा का रिटर्न (Stock Return) दिया है। इस दौरान यह शेयर ₹1.22 से बढ़कर 3,711.85 रुपये तक पहुंच गया। आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयर आज ₹3,711.85 के स्तर तक पहुंच गए। 1 जनवरी, 1999 को कंपनी के शेयर ₹1.22  पर थे। वर्तमान शेयर प्राइस के मुकाबले यह स्टॉक अब तक 307,281.15% मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी व्यक्ति ने 23 साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो अब उसे ₹30.73 करोड़ का मुनाफा हो जाता।पिछले पांच सालों में स्टॉक ने 20.14% और पिछले वर्ष की तुलना म...