मूंग-धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू करवाने की मांग
ग्रामीण किसान-मजदूर समिति ने सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सहकारी समिति का प्रीमियम कम करवाने सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीण किसान-मजदूर समिति ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सहकारी समितियों में ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है लेकिन बीमा राशि ब्याज से भी अधिक है। सीनियर सिटीजन को बीमा राशि लगभग 40 रुपए प्रति हजार समिति काट रही है, इसको कम करवाया जाए। कृषि कार्य के लिए बनाई गई डिग्गियां जो कि किसान ने फाइल लगाने के बाद स्वयं अपने खर्चे पर तैयार कर ली लेकिन सरकार ने उनका अनुदान रोक लिया, उन किसानों को भी थोड़ा-थोड़ा कर अनुदान दिया जाए। नरमा के बीज में नॉन बीटी बीज बहुत अधिक होने के कारण नरमा की फसल खराब हो गई। नॉन बीटी के अलग से पैकेट दिए जाए...








