Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अपने ही शेयर खरीदेगी कपड़ा बनाने वाली ये कंपनी, 8% तक चढ़ गया भाव

अपने ही शेयर खरीदेगी कपड़ा बनाने वाली ये कंपनी, 8% तक चढ़ गया भाव

बिजनेस
नई दिल्लीभारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली हावी रही। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, कई कंपनियों के स्टॉक ने निवेशकों को इंट्रा-डे में तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसी ही एक कंपनी SP Apparels है। दरअसल, बच्चों के कपड़े बनाने वाली कंपनी SP Apparels ने शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद इंट्रा-डे में स्टॉक का भाव 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। क्या कहा कंपनी ने: दरअसल, SP Apparels ने बताया है कि उसके बोर्ड ने ₹585 प्रति शेयर पर 6 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। इसकी रिकॉर्ड तिथि 7 अक्टूबर, 2022 तय की गई है। कंपनी के मुताबिक बायबैक साइज में बायबैक के लिए कोई भी खर्च शामिल नहीं है।  क्या है इसके मायने: आपको बता दें कि कोई कंपनी शेयर बायबैक प्रोसेस के जरिए मौजूदा शेयरधारकों से अपने ही शेयर खरीदती है। कंपनी द्वारा ये शेयर प्रीमियम पर व...
SpiceJet संकट के बीच शेयर बेच निकल रहे निवेशक, उड़ान पर रोक बरकरार

SpiceJet संकट के बीच शेयर बेच निकल रहे निवेशक, उड़ान पर रोक बरकरार

बिजनेस
नई दिल्लीप्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन स्पाइसजेट का संकट कम नहीं हो रहा है। ताजा मामले में एयरलाइन की उड़ानों पर 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को एक महीने से थोड़ा अधिक वक्त के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आदेश भी जारी कर दिया है। इससे एक दिन पहले स्पाइसजेट में वेतन संकट की वजह से 80 कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजने की खबर आई थी। इस खबर के बीच बुधवार के कारोबार में स्पाइसजेट का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर बंद हुआ। कारोबार के अंत तक बिकवाली का ऐसा माहौल रहा कि शेयर 4.01% लुढ़क कर 41.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कब से है उड़ान सेवाएं बंद: दरअसल, डीजीसीए ने 27 जुलाई को स्पाइसजेट को अधिकतम 50 प्रतिशत उड़ानें संचालित करने का आदेश दिया था। यह आदेश आठ सप्ताह के लिए था। एयरलाइन की उड़ानों में लगातार खामियों के चलते यह फैसला किया ग...
राधाकिशन दमानी की दौलत 280% बढ़ी, हर दिन कमाए 57 करोड़ रुपये, बने पांचवें सबसे अमीर

राधाकिशन दमानी की दौलत 280% बढ़ी, हर दिन कमाए 57 करोड़ रुपये, बने पांचवें सबसे अमीर

बिजनेस
नई दिल्लीदिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी अब भारत के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। यह बात बुधवार को रिलीज हुई IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में सामने आई है। रिटेल चेन DMart चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर भी राधाकिशन दमानी का मालिकाना हक है। 1.75 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ 67 साल के दमानी 2 पायदान ऊपर चढ़कर रिच लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का दबदबा है। पिछले 5 साल में 1,28,800 करोड़ बढ़ी दमानी की दौलतपिछले पांच साल में दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी की वेल्थ 280 पर्सेंट या 1,28,800 करोड़ रुपये बढ़ी है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिच लिस्ट का डेटा बताता है कि राधाकिशन दमानी ने हर दिन 57 करोड़ रुपये कमाए और पिछले एक साल में उनकी दौलत 13 पर्सेंट बढ़ी है। दमानी के कंट्रोल वाली एवेन्यू सुपरमा...
Air Asia-विस्तारा एयरलाइन का होगा मर्जर? टाटा ने शुरू की कवायद

Air Asia-विस्तारा एयरलाइन का होगा मर्जर? टाटा ने शुरू की कवायद

बिजनेस
नई दिल्लीटाटा समूह ने एयर इंडिया के साथ एयरएशिया इंडिया और विस्तारा के मर्जर के विकल्प का मूल्यांकन करने के लिए एक कवायद शुरू की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एयर इंडिया के अधिकारी आरएस संधू के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया है। यह दल संचालन तालमेल बढ़ाने के लिए मूल्यांकन करेगा।एक सूत्र ने कहा, ‘‘एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस दल का गठन किया है। यह दल एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया, एयर इंडिया और विस्तारा के बीच बेहतर तालमेल कायम करने के उपायों और विलय के लक्ष्य को हासिल करने के बारे में विचार करेगा।’’...
63 रुपये से 630 के पार पहुंचे शेयर, अब कंपनी दे रही 1 पर 1 बोनस शेयर

63 रुपये से 630 के पार पहुंचे शेयर, अब कंपनी दे रही 1 पर 1 बोनस शेयर

बिजनेस
नई दिल्लीएक स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ साल में तगड़ा रिटर्न दिया है। यह कंपनी रूबी मिल्स लिमिटेड (Ruby Mills) है। कंपनी के शेयर 63 रुपये से बढ़कर 630 रुपये के पार पहुंच गए हैं। रूबी मिल्स अब अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी इनवेस्टर्स को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। रूबी मिल्स ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट में थोड़ा बदलाव किया है। पहले, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 25 सितंबर 2022 थी, जिसे कंपनी ने मोडिफाइड करके अब 26 सितंबर 2022 कर दिया है। 1 लाख रुपये के बना दिए 10 लाख से ज्यादा फैब्रिक, इंटरलाइनिंग, अपैरल और रियल एस्टेट बिजनेस में ऑपरेट करने वाली रूबी मिल्स के शेयर 27 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 63.03 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 21 सितंबर 2022 को बीएसई में 638.90 रुपये के स्तर...
एक बैंक बंद, 3 बैंक पर जुर्माना, RBI की सख्ती का ग्राहकों पर क्या होगा असर

एक बैंक बंद, 3 बैंक पर जुर्माना, RBI की सख्ती का ग्राहकों पर क्या होगा असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीग्राहकों के हित के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) अकसर छोटे या बड़े बैंकों पर कार्रवाई करता है। खासतौर से नियम उल्लंघन की वजह से को-ऑपरेटिव बैंकों पर ज्यादा कार्रवाई होती है। इसी कड़ी में हाल ही में आरबीआई ने तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है। ये तीन बैंक-डॉ अंबेडकर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित और रवि कॉमर्शियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक हैं।  इसके अलावा आरबीआई ने हाल ही में पुणे स्थित रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड (Rupee Co-operative Bank Limited) का लाइसेंस कैंसिल किया था। 22 सितंबर यानी गुरुवार से बैंक में कारोबार नहीं होगा। कहने का मतलब ये है कि अब यह बैंक बंद हो गया है।  किस बैंक पर कितना जुर्माना: केवाईसी पर जारी निर्देशों का पालन न करने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉ अंबेडकर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर 1.50 लाख जुर्माना लगा है।...
कारोबार विस्तार के बीच अडानी पोर्ट्स के मैनेजमेंट में इस्तीफा, IAS अधिकारी ने छोड़ा पद

कारोबार विस्तार के बीच अडानी पोर्ट्स के मैनेजमेंट में इस्तीफा, IAS अधिकारी ने छोड़ा पद

बिजनेस
नई दिल्लीगौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के मैनेजमेंट में शामिल नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सिंह औलख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अडानी पोर्ट्स ने शेयर बाजार को इस्तीफे की जानकारी दी है। हालांकि, इस्तीफे की वजह के बारे में नहीं बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अवंतिका सिंह औलख 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वह गुजरात मैरीटाइम बोर्ड की उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर हैं।कारोबार विस्तार कर रही कंपनी: अडानी पोर्ट्स भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में कारोबार विस्तार पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में कंपनी पश्चिम बंगाल के ताजपुर में नया समुद्री बंदरगाह विकसित करने वाली है। बंगाल सरकार ने इस संबंध में आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे 25,000 करोड़ रुपये के निवेश के रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार के म...
मूनलाइटिंग पर अब एक्शन: Wipro को ‘धोखा’ दे रहे थे 300 कर्मचारी

मूनलाइटिंग पर अब एक्शन: Wipro को ‘धोखा’ दे रहे थे 300 कर्मचारी

बिजनेस
नई दिल्लीआईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने मूनलाइटिंग यानी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के लिए काम करने की वजह से 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह जानकारी विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने दी है। एक कार्यक्रम के दौरान प्रेमजी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में हमने 300 लोगों की पहचान की है जो एक ही समय में दूसरी कंपनी में भी सेवा दे रहे थे। इन लोगों को नौकरी से हटा दिया गया है। यह पहली बार है जब किसी आईटी कंपनी ने मूनलाइटिंग की वजह से बड़े पैमाने पर छंटनी की है। इससे पहले विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कर्मचारियों की मूनलाइटिंग को कंपनी के साथ धोखा बताया था।  क्या है मूनलाइटिंग: जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा पैसे कमाने के लिए कोई दूसरा काम भी करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है। कोरोना काल में इसका चलन बढ़ा है। जानकारों के...
सरकारी बैंक के शेयर खरीदने की लगी होड़, RBI के फैसले से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

सरकारी बैंक के शेयर खरीदने की लगी होड़, RBI के फैसले से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

बिजनेस
नई दिल्लीबीते मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि सरकारी क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) प्रक्रिया की निगरानी सूची से बाहर कर दिया गया है। इस खबर के बाद बुधवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में होड़ मच गई। इस वजह से इंट्रा-डे के दौरान शेयर 15 फीसदी तक चढ़ गया और निवेशकों ने खूब पैसे बनाए। ...
SBI ने मार्च 2023 तक बढ़ाई अपनी सीनियर सिटीजन FD स्कीम, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न

SBI ने मार्च 2023 तक बढ़ाई अपनी सीनियर सिटीजन FD स्कीम, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्लीअगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप अपने पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाकर ज्यादा रिटर्न पाने की चाह रखते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। SBI ने एक बार फिर से सीनियर सिटीजन के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को बढ़ा दिया है। देश के सबसे बड़े लेंडर बैंक, एसबीआई (SBI) ने सीनियर सिटीजन के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ‘ SBI Wecare’ को अगले साल 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने की घोषणा की है। एसबीआई ने इस स्कीम की शुरुआत सितंबर 2020 में की थी।  स्पेशल स्कीम में सीनियर सिटीन्स को ज्यादा ब्याजस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी स्कीम ‘SBI Wecare’ में 5 साल और उससे ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर एडिशनल 30 बेसिस प्वाइंट का ब्याज मिलता है। SBI सामान्य नागरिकों को 5 साल की एफडी करने पर 5.65 पर्सेंट का ब्याज देता है। लेकिन इस स्पेशल स्कीम के तहत सीनियर स...