क्या भारत में सिर्फ दो ही प्राइवेट टेलीकॉम प्लेयर्स बचेंगे, VI की हालत दिनों-दिन हो रही खराब
नई दिल्लीहाल ही में हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में दो ही टेलीकॉम कम्पनियां Reliance Jio और एयरटेल ने बिजनेस टू कंज्यूमर सेगमेंट बड़ी भागीदारी करती नजर आई। जबकि, अडानी समूह ने अपने बिजनेस टू बिजनेस के लिए स्पेक्ट्रम खरीदा है। हालांकि बाद में वोडाफोन-आइडिया ने आने वाले समय मे कुछ सर्किल में 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की, लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि 5जी सेवाओं का मूल्य अधिक होना चाहिए। इसके बाद जो चौंकाने वाली खबर थी, वह थी सरकार की वोडाफोन-आईडिया में भारत सरकार की 35 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी होने की।क्यों हो रहा ऐसा
ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि वोडाफोन आइडिया सरकार को लाइसेंस सहित अन्य फीस चुकाने में असमर्थ रही है। इसलिए अब कर्ज की राशि को सरकार के शेयर्स में बदल दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कंपनी में वोडाफोन ग्रुप दूसरे नम्बर और आईडिया सेलुलर की हिस्सेदारी तीसरे नम्बर पर होगी औ...








