टाटा के इस शेयर ने 5 दिन में दिया 50% रिटर्न, तीन महीने में ही दोगुना से ज्यादा हुआ पैसा
नई दिल्लीटाटा ग्रुप के एक शेयर ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस शेयर ने पिछले 5 दिन में ही 50 पर्सेंट का रिटर्न निवेशकों को दिया है। टाटा ग्रुप का यह शेयर 3 महीने में ही मल्टीबैगर बन गया है। यह शेयर टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का है। टाटा इनवेस्टमेंट के शेयरों ने पिछले 3 महीने में 110 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न लोगों को दिया है। कंपनी के शेयरों में 3 महीने में इनवेस्टर्स का पैसा दोगुना से ज्यादा हो गया है।5 दिन में ही 50% रिटर्न, 1 लाख रुपये के बन गए 1.56 लाखटाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों ने पिछले 5 दिन में 50 पर्सेंट का रिटर्न निवेशकों को दिया है। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1803.35 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 15 सितंबर 2022 को बीएसई में 2830 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति 5 दिन पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते त...








