Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

‘अमेरिकी तूफान’ में सब हुए धड़ाम, अमेजन के मालिक को एक दिन में 80000 करोड़ रुपये का नुकसान

‘अमेरिकी तूफान’ में सब हुए धड़ाम, अमेजन के मालिक को एक दिन में 80000 करोड़ रुपये का नुकसान

बिजनेस
नई दिल्ली अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को आई सुनामी में टॉप-10 अरबपतियों में से 8 लोगों के 41 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। इसमें सबसे अधिक अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को 9.84 अरब डॉलर (करीब 80,000 करोड़ रुपये) की चपत लगी है। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर अमेजन के संस्थापक हैं। यह कंपनी अपनी प्रमुख वेबसाइट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और अन्य उत्पाद बेचती है। इसके अलावा बेजोस, स्पेस से जुड़ी कंपनी ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं। मस्क को कितना नुकसान वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 8.35 अरब डॉलर (करीब 70,000 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। एलन मस्क और जेफ बेजोस के बीच नुकसान का अंतर सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये का है। वहीं, माइक्रोसाफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को 2.84 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। अंबानी-अडानी ही केवल हरे निशान पर ब्लूमबर्ग  बिलेन...
510 तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने वालों को तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो

510 तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने वालों को तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप शेयर बाजार में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आप टाटा ग्रुप (Tata group) की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर (Tata motors stock) पर नजर रख सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से टाटा मोटर्स के शेयरों में बिकवाली चल रही हैं। बावजूद एक्सपर्ट इसे खरीदारी का मौका बता रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स के शेयर जल्द ही उड़ान भर सकते हैं। क्या कहा ब्रोकरेज ने?ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की हालिया तकनीकी रिचर्स रिपोर्ट के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के स्वामित्व वाला यह ऑटो स्टॉक बॉटम आउट हो गया है और एक पुलबैक के लिए तैयार दिख रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि टाटा मोटर्स के शेयर पुल बैक रैली के लिए तैयार हैं और स्टॉक ने हाल ही में 50 डीएमए और 200 डीएमए बाधाओं को पार किया है और स्टॉक अल्पावधि में ₹510 तक जा सकता है। टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत आज लगभग 450 रुपये के स्तर पर है, जिसका ...
52 वीक के हाई पर SBI का स्टॉक, एक्सपर्ट को भरोसा- अभी और चढ़ेगा भाव, मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के पार

52 वीक के हाई पर SBI का स्टॉक, एक्सपर्ट को भरोसा- अभी और चढ़ेगा भाव, मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के पार

बिजनेस
नई दिल्ली देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 5 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल को पार कर लिया है। एसबीआई यह मुकाम हासिल करने वाला तीसरा बड़ा बैंक है। इससे आगे अब एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक है।  52 वीक हाई पर स्टॉक: बुधवार को एसबीआई का स्टॉक प्राइस 574.75 रुपये के स्तर तक गया। कारोबार के अंत में स्टॉक का भाव 571.60 रुपये रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 2.39% की बढ़ोतरी को दिखाता है। वहीं, मार्केट कैपिटल 5.10 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप लगभग 8.48 लाख करोड़ और 6.40 लाख करोड़ रुपये पर है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट: ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने एसबीआई के स्टॉक को 'बाय' रेटिंग दी है। बीते 11 सितंबर को एक नोट में कहा, "हम लगातार बेहतर प्रदर्शन देख रहे हैं। बैंक ने पिछले 5 वर्षों में अपनी संपत्ति/दे...
हर्षा इंजीनियर्स के IPO में दांव लगाने का मौका, GMP देख निवेशक हुए गदगद

हर्षा इंजीनियर्स के IPO में दांव लगाने का मौका, GMP देख निवेशक हुए गदगद

बिजनेस
नई दिल्ली आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। असल में हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (HEIL) का आईपीओ लॉन्च हो गया है। इस आईपीओ पर 17 सितंबर, 2022 तक दांव लगाने का मौका है। वहीं, इसका इश्यू प्राइस 314 रुपये-330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ में 455 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 300 करोड़ रुपये तक का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल है। बीएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि पहले दिन दोपहर 12 बजे तक इस इश्यू को 0.68 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जिसमें रिटेल कैटेगरी 1.03 गुना, एनआईआई 0.79 गुना और कर्मचारियों ने 0.10 गुना ज्यादा बुक किया है। जीएमपी क्या है: आईपीओ के पहले दिन हर्षा इंजीनियर्स के शेयर ग्रे मार्केट में 210 रुपये के प्रीमियम (जीएमपी) पर उपलब्ध हैं। इस लिहाज...
टाटा ग्रुप का यह मल्टीबैगर स्टॉक मचा रहा धमाल, 2 दिन में 33% का रिटर्न, आज 19% तक चढ़ गया शेयर 

टाटा ग्रुप का यह मल्टीबैगर स्टॉक मचा रहा धमाल, 2 दिन में 33% का रिटर्न, आज 19% तक चढ़ गया शेयर 

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (Tata Investment Corporation Limited) के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 13% की तेजी पर बंद हुए थे। इसके बाद आज बुधवार को टाटा ग्रुप (Tata Group) का यह शेयर 18.57% की तेजी पर कारोबार कर रहे हैं। आज कंपनी के शेयर 2,590 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह अब तक सबसे हाई प्राइस है। बता दें कि पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस से यह  स्टॉक ऊपर की ओर चल रहा है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में यह 43.50% चढ़ गया है। दो  दिन में यह शेयर 1949.90 रुपये से बढ़कर लेटेस्ट शेयर प्राइस तक पहुंच गया। इस दौरान यह 33% चढ़ गया।   सालभर में दिया 102% का मल्टीबैगर रिटर्नटाटा संस द्वारा प्रमोटेड टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (TICL) एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है जो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के साथ रजिस्टर्ड है। टाटा संस प्रमु...
हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही यह मल्टीबैगर कंपनी, 6 महीने में दिया है 80% रिटर्न

हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही यह मल्टीबैगर कंपनी, 6 महीने में दिया है 80% रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली स्मॉलकैप कंपनी अल्फालॉजिक टेक्सिस अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। अल्फालॉजिक टेक्सिस लिमिटेड (Alphalogic Techsys) इनवेस्टर्स को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, हर 2 शेयर पर कंपनी 1 बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर स्टॉक अल्फालॉजिक टेक्सिस ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 21 सितंबर 2022 फिक्स की है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 74.70 रुपये है। वहीं, अल्फालॉजिक टेक्सिस के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 24.95 रुपये है।  6 महीने में दिया 80% से ज्यादा रिटर्न अल्फालॉजिक टेक्सिस लिमिटेड (Alphalogic Techsys) के शेयरों ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 82 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। अल्फालॉजिक टेक्सिस के शेयर 14 मार्च 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 35.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 14...
Infosys और TCS पर आई ऐसी रिपोर्ट, शेयर बेचकर निकलने लगे निवेशक

Infosys और TCS पर आई ऐसी रिपोर्ट, शेयर बेचकर निकलने लगे निवेशक

बिजनेस
नई दिल्ली देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को लेकर गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में आने वाली मंदी की वजह से आईटी सेक्टर में नुकसान की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के स्टॉक को डाउनग्रेड किया गया है। रिपोर्ट में इंफोसिस और टीसीएस के स्टॉक को "खरीदने" की बजाए "बेचने" की सलाह दी गई है। इस खबर के बाद TCS और इंफोसिस, दोनों ही कंपनियों के स्टॉक में भारी बिकवाली रही और कुल 8 फीसदी तक टूट गए। वहीं, गोल्डमैन सैक्स विप्रो के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव है और खरीदने को कहा गया है।  क्या है स्टॉक भाव: टीसीएस के स्टॉक की बात करें तो 3.15 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर 3130 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्केट कैपिटल भी 11 लाख 45 हजार करोड़ रुपये के करीब रहा। इंफोसिस की बात करें तो 1480 रुपये के स्तर पर है, जो 4.15 ...
महंगाई दर अगस्त में बढ़कर सात प्रतिशत रही

महंगाई दर अगस्त में बढ़कर सात प्रतिशत रही

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). अनाज, फल-सब्जी और पेय पदार्थ तथा सेवाओं की महंगाई के चलते खुदरा मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2022 में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे एक माह पूर्व जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 6.71 प्रतिशत और अगस्त 2021 में 5.30 प्रतिशत थी।खुदरा मुद्रास्फीति लगातार आठ महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लक्षित 2-6 प्रतिशत की महंगाई दर के दायरे से ऊपर बनी हुई है और अर्थशास्त्रियों का मानना है कि महंगाई पर काबू करने के लिए केंद्रीय बैंक आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दर को और बढ़ा सकता है।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा सोमवार को जारी महंगाई के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2022 में समान्य मूल्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2022 से 173.4 अंक से बढ़कर 174.3 अंक रहा जो मासिक आधार पर महंगाई सूचकांक में 0.52 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है।एनएसओ के आंकड़ों ...
अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत: रिलायंस कैपिटल के बिडर्स ने पक्की बोली देने के लिए चार महीने का समय मांगा

अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत: रिलायंस कैपिटल के बिडर्स ने पक्की बोली देने के लिए चार महीने का समय मांगा

बिजनेस
नई दिल्लीकर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के बोलीदाताओं ने कंपनी की समाधान प्रक्रिया के तहत बाध्यकारी या पक्की बोलियां देने की समयसीमा का चार महीने तक के लिए विस्तार करने का अनुरोध किया है।सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के परिसंपत्ति प्रबंधन कोष एडवेंट ने 16 सप्ताह का विस्तार मांगा है जबकि पीरामल फाइनेंस ने 12 अतिरिक्त हफ्ते मतलब दिसंबर तक का वक्त मांगा है। मौजूदा समयसीमा के मुताबिक, 75 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि (ईएमडी) के साथ पक्की बोलियां देने की अंतिम तारीख 29 सितंबर है।सूत्रों ने बताया कि पक्की बोलियों के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग अन्य बोलीदाताओं ने भी की है। उन्होंने बताया कि इंडसइंड बैंक ने 10 हफ्ते का विस्तार, ओकट्री ने 12 हफ्ते का और ज्यूरिख रे ने आठ हफ्तों का विस्तार मांगा है।...
बोनस बांटने के साथ कंपनी करेगी शेयरों का टुकड़ों में बंटवारा, सितंबर में ही है रिकॉर्ड डेट 

बोनस बांटने के साथ कंपनी करेगी शेयरों का टुकड़ों में बंटवारा, सितंबर में ही है रिकॉर्ड डेट 

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार के निवेशकों को बोनस का इंतजार हमेशा रहता है। और अगर हाई रिटर्न देने वाली कंपनी बोनस बांटे तो निवेशकों की खुशी दोगुनी हो जाती है। एक्सल रिएल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड (Excel Realty N Infra) उन्हीं कुछ कंपनियों में से एक है जिसने निवेशकों को पहले तगड़ा रिटर्न दिया और अब कंपनी बोनस (Bonus Share) देने जा रही है। इसके अलावा कंपनी के मैनेजमेंट ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split Date) की मंजूरी भी दे दी है। आइए जानते इस स्टॉक पर फॉर्मेंस कैसा है, साथ बोनस और स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) कब है?  कब है रिकॉर्ड डेट  कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में तय हुआ था कि कंपनी के 1 शेयर को 10 बांट दिया जाएगा। इसके अलावा एक्सल रिएल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड अपने निवेशकों को 2 शेयरों पर एक शेयर बोनस के रूप में भी देगी। कंपनी की तरफ अब इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया ...