Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

इस सप्ताह कैसी होगी शेयर बाजार की चाल?

इस सप्ताह कैसी होगी शेयर बाजार की चाल?

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कई वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस सप्ताह सोमवार को जुलाई के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। वहीं बुधवार को थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे।जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक बाजारों के रुझान के अलावा कुछ महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़े तय करेंगे। सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति के अलावा विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं।’’ इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।...
SBI ग्राहक सुपर फास्ट तरीके चेक करें अपना Fast Tag बैलेंस

SBI ग्राहक सुपर फास्ट तरीके चेक करें अपना Fast Tag बैलेंस

बिजनेस
नई दिल्ली देश के लगभग सभी टोल-टैक्स पर भुगतान फास्ट टैग (Fast Tag) से होने लगा है। कई बार देखा जाता है कि लोगों को जानकारी ना होने पर अपने फास्ट टैग का भुगतान करना भूल जाते है। जिसकी वजह से उन्हें टोल-टैक्स पर कई समस्यों का सामना करना पड़ता है। लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) के ग्राहक अब आसानी से अपने फास्ट टैग का बैलेंस चेक कर पाएंगे। एसबीआई के ट्विटर हैंडर से एक ट्वीट के जरिए इसकी पूरी जानकारी शेयर की गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा प्रोसेस-  कोई भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक फास्ट टैग का बैलेंस एक एसएमएस (SMS) के जरिए चेक कर सकता है। ग्राहक को बस 7208820019 पर अपनी गाड़ी की डीटेल्स के साथ एसएमएस (SMS) करना होगा। बता दें, यह SMS रजिस्टर्ड मोबाइल के जरिए ही करना होगा।  ये है पूरा प्रोसेस  1- अगर आपके पास एक फास्ट टैग है तो आप सामान्य तौर पर FT...
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे? क्रूड ऑयल की कीमतों में आई है भारी गिरावट

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे? क्रूड ऑयल की कीमतों में आई है भारी गिरावट

बिजनेस
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सात महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी वजह यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लागत में बढ़ोतरी की बावजूद करीब पांच माह तक नुकसान झेलते हुए पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी। मंदी की आशंका के बीच फरवरी की शुरुआत के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड पिछले सप्ताह 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। उसके बाद से यह कुछ सुधार के साथ 92.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो छह महीने का निचला स्तर है। रूस द्वारा नॉर्थ स्ट्रीम पाइपलाइन को बंद रखने और कच्चे तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगियों (ओपेक +) के उत्पादन में कटौती जैसे कदमों के बावजूद कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, इससे भारत में पेट्रोल...
इस सप्ताह होगी बोनस की बरसात

इस सप्ताह होगी बोनस की बरसात

बिजनेस
नई दिल्ली पोजीशनल निवशकों को बोनस शेयर का इंतजार रहता है। ऐसे इंवेस्टर्स के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। 4 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह है। आइए एक-एक करके जानते हैं सभी कंपनियों के विषय में, साथ ही बोनस की तारीख भी...  1- बज़ाज फिनसर्व बोनस रिकॉर्ड डेट  निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी बज़ाज फिनसर्व के बोनस की रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर 2022 है। कंपनी 13 सितंबर को एक्स-बोनस हो रही है। कंपनी योग्य निवेशकों को एक रेशिया एक के हिसाब से बोनस देगी। बात दें, पिछले सप्ताह शुक्ववार को कंपनी के शेयर 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,202.65 रुपये पर क्लोज़ हुआ था। पिछले दो साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 180.50 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। कंपनी के मार्केट कैप 2,74,006.47 करोड़ रुपये का है।  2-  AAA टेक्नोलॉज़ी बोनस रिकॉर्ड डेट कंपनी दो शेयर प...
39 पैसे का शेयर 78 रुपये का हुआ, सालभर में 1 लाख का निवेश बन गया 2 करोड़

39 पैसे का शेयर 78 रुपये का हुआ, सालभर में 1 लाख का निवेश बन गया 2 करोड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने महज एक साल में अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। इस शेयर का नाम है- कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation)। यह इस साल के संभावित मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stocks) में से एक हैं। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation share price) पिछले एक साल में 20,015.38 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न (Stock Return) दे चुका है। सालभर पहले 39 पैसे का था शेयरकैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 22 सितंबर 2021 को बीएसई (BSE) पर 39 पैसे प्रति शेयर के स्तर पर थे जो अब सालभर में बढ़कर 78.45 रुपये (11 सितंबर 2022 बीएसई का बंद भाव) पर पहुंच गए। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 20,015.38% का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले छह महीने में यह शेयर 27.80 रुपये (11 मार्च 2022 पर बंद भाव) से बढ़कर 78.45 रुपये पर पहुंच गया। ...
छप्परफाड़ रिटर्न: ऑटो कंपनी ने 5 बार बांटे बोनस शेयर, 1 लाख के बन गए 17 करोड़ रुपये

छप्परफाड़ रिटर्न: ऑटो कंपनी ने 5 बार बांटे बोनस शेयर, 1 लाख के बन गए 17 करोड़ रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली कहते हैं कि शेयर बाजार में अगर दांव सही लग जाए तो इंतजार करने पर आपकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है। हो सकता है कि मामूली निवेश ही आपको करोड़पति बना दे। शेयर बाजार में लिस्टेड कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। ऐसा ही एक स्टॉक-Samvardhana Motherson का है। यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट से जुड़ी हुई है। इस कंपनी ने निवेशकों को ना सिर्फ छपरफाड़ रिटर्न दिया है बल्कि कई दफा बोनस शेयर भी बांटे हैं।  5 बार बांटे बोनस शेयर : पिछले 20 साल में Samvardhana Motherson ने पांच मौकों पर बोनस शेयर बांटे हैं। पहली बार, इसने अक्टूबर 2012 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयरों की घोषणा की। इसके बाद पिछले एक दशक में चार और मौकों पर 1:2 अनुपात से बोनस शेयर देने का ऐलान किया। आखिरी बार अक्टूबर 2018 में 1:2 अनुपात से बोनस शेयर बांटे गए हैं। मतलब ये कि निवेशकों को हर दो शेयर पर ए...
YES बैंक के शेयर की नई रफ्तार, 52 वीक के हाई पर पहुंच गया भाव

YES बैंक के शेयर की नई रफ्तार, 52 वीक के हाई पर पहुंच गया भाव

बिजनेस
नई दिल्ली प्राइवेट सेक्टर के YES बैंक का शेयर एक बार फिर रिकवरी के ट्रैक पर लौटता नजर आ रहा है। बीते शुक्रवार को YES बैंक का शेयर 52 वीक के हाई लेवल 18.20 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के अंत में मुनाफावसूली की वजह से शेयर का भाव 1.41% लुढ़ककर 17.50 रुपे पर आ गया। मार्केट कैपिटल 44 हजार करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले तीन महीनों में बेहतर आउटलुक से यस बैंक के शेयरों में 35% की वृद्धि हुई है। इस बीच, इसी अवधि में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 8.4% बढ़ा है। बीते कुछ माह से यस बैंक से जुड़ी कुछ पॉजिटिव खबरों की वजह से शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले महीने रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल और इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने यस बैंक के इंस्ट्रूमेंट्स को अपग्रेड किया था। क्रिसिल रेटिंग्स ने टियर- II बॉन्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड पर रेटिंग को अपग्रेड कि...
हो जाइए तैयार..रामदेव लगाएंगे IPO की झड़ी! 5 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

हो जाइए तैयार..रामदेव लगाएंगे IPO की झड़ी! 5 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

बिजनेस
नई दिल्ली योगगुरु रामदेव की कम से कम 5 कंपनियों का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी आईपीओ लॉन्च होने वाला है। इसके जरिए कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड होंगी। जी बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में योगगुरु रामदेव ने बताया कि जिन कंपनियों का आईपीओ लॉन्च होने वाला है उनमें-पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस और पतंजलि मेडिसीन के अलावा पतंजलि लाइफस्टाइल भी शामिल हैं। ये कंपनियां अगले 5 साल के दौरान शेयर बाजार में लिस्टेड होंगी। आपको बता दें कि रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में रुचि सोया को एक समाधान प्रक्रिया के तहत 4,350 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। यह कंपनी पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड थी। इसी साल कंपनी का नाम बदलकर Patanjali Foods किया गया है।  52 वीक के हाई पर स्टॉक भाव: Patanjali Foods के स्टॉक की खरीदारी बरकरार है। इस वजह से स्टॉक का भाव 52 वीक के हाई पर पहुंच ग...
टुकड़ों में बंटेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

टुकड़ों में बंटेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

बिजनेस
नई दिल्ली लीडिंग लीजिंग फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड (Leading Leasing Finance And Investment Company Ltd )एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैप 73.54 करोड़ है। कंपनी फाइनेंस सेक्टर में डील करती है। कंपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के अंतर्गत आती है और इसकी लिस्टिंग बीएसई पर 17 मार्च 2017 को हुई थी। अब कंपनी स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है और इसके लिए कंपनी के निदेशक मंडल ने रिकॉर्ड डेड की घोषणा की है।  कंपनी के शेयरों का हाललीडिंग लीजिंग फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को ₹137.85 पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹137.70 से 0.11% अधिक रहा। स्टॉक की कीमत 29 सितंबर, 2017 को ₹10.45 से बढ़कर ₹137.85 तक पहुंच गई। पिछले पांच सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 1,219.14% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले तीन सालों में स्टॉक में 55.67% चढ़ा है। स्टॉक ने 2022 ...
अडानी के इस ओपन ऑफर में निवेशकों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

अडानी के इस ओपन ऑफर में निवेशकों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

बिजनेस
नई दिल्ली स्विट्जरलैंड के होल्सिम समूह की दो भारतीय कंपनियों अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में 26-26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए अडानी समूह की 31,000 करोड़ रुपये की खुली पेशकश का शुक्रवार को समापन हुआ। इस पेशकश को शेयरधारकों की फीकी प्रतिक्रिया मिली। कंपनी ने क्या कहा?एसीसी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया कि 4.89 करोड़ रुपये की पेशकश के मूल प्रस्ताव की तुलना में दोपहर एक बजे तक 40.51 लाख इक्विटी शेयरों के लिए ही बोली आई, जो महज 8.28 फीसदी है। इसी तरह अंबुजा सीमेंट्स के सिर्फ 1.35 फीसदी शेयरों के लिए ही बोली मिली। दोपहर तक मिली जानकारी के अनुसार अंबुजा सीमेंट्स के 51.63 करोड़ शेयरों की पेशकश के मूल प्रस्ताव की तुलना में महज 6.97 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां आईं। दोनों कंपनियों के लिए यह पेशकश 26 अगस्त 2022 में खुली थी। समूह ने मई में अंबुजा सीमेंट्स के लिए 385 रुपये प्रति शेयर ...