Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

खाजूवाला में 25 सितम्बर से बीटिंग रिट्रीट शुरू होगी, ट्यूरिस्ट देखेंगे बीएसएफ का शौर्य

खाजूवाला में 25 सितम्बर से बीटिंग रिट्रीट शुरू होगी, ट्यूरिस्ट देखेंगे बीएसएफ का शौर्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर पंजाब के वाघा बार्डर की तर्ज पर बीकानेर के खाजूवाला में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू होने जा रही है। खाजूवाला में बीएसएफ के परेड ग्राउंड में 25 सितंबर से इस अनूठे आयोजन की शुरुआत के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहे के नजदीक बने बीएसएफ परेड ग्राउंड में होने वाली बीटिंग रिट्रीट में पर्यटक भी हिस्सा ले सकेंगे। पर्यटकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। ये परेड भी वाघा बॉर्डर की तरह भव्य होगी। वाघा बॉर्डर और खाजूवाला बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट में सिर्फ इतना अंतर होगा कि यहां पाकिस्तानी रेंजर्स नहीं होंगे।...
आसमान में दिखाई दी झिलमिलाती ‘ट्रेन’

आसमान में दिखाई दी झिलमिलाती ‘ट्रेन’

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के आसमान में मंगलवार की देर रात एक चमकती हुई लाइन नजर आई। ऐसा लगा जैसे किसी ट्रेन के डिब्बे कतारबद्ध आसमान की ओर बढ़ रहे हैं। एक के पीछे एक साठ डिब्बों की ये अनूठी रेल बीकानेर के आसमान से निकली तो लोगों ने मोबाइल के वीडियो से कैद कर लिया। माना जा रहा है कि ये सेटेलाइट्स की एक कतार है, जो आसमान में नजर आ रही है। एक जैसी गति, एक जैसा आकार होने के कारण आसमान में भी रेल की तरह नजर आई। इन सेटेलाइट्स के बीच भले ही कुछ किलोमीटर की दूरी है लेकिन दूर से ये एक-दूसरे से सटे हुए नजर आए। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में इसे देखकर बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल से कैमरे में कैद किया। वहीं बीकानेर शहर और नाल गांव में भी लोगों ने वीडियो बनाने का दावा किया है।...
ग्रामीण ओलंपिक:खिलाड़ियों ने अंपायर पर लगाया पक्षपात का आरोप, कबड्डी मैदान में दिया धरना

ग्रामीण ओलंपिक:खिलाड़ियों ने अंपायर पर लगाया पक्षपात का आरोप, कबड्डी मैदान में दिया धरना

बीकानेर
नोखा नोखा में चल रहे ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक में कबड्डी प्रतियोगिता में साधासर के ग्रामीण खिलाड़ियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात को धरना दे दिया। जो आज भी लगातार जारी है। खिलाड़ियों ने नोखा थानाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि राजस्थान ग्रामीण ओलिंपिक ब्लॉक स्तर पर बिना किसी निर्णय लिए टीम के अंपायर ने खिलाड़ियों को धमका कर बाहर कर दिया। साथ ही अभद्र भाषा व गाली गालौच की। शारीरिक शिक्षकों ने खिलाड़ियों को गाली गलौज कर गंदी गालियां देकर बाहर कर दिया। हमें हमारा निर्णय नहीं मिलने तक हम कबड्डी मैदान में ही उपस्थित रहेंगे। किसी भी प्रकार की घटना होने पर सम्पूर्ण कमेटी व प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।...
राजीव गांधी मार्ग पर नहीं बनेगी फल-सब्जी मंडी:फड़बाजार के फल-सब्जी वाले जमीन पर बैठकर करेंगे बिक्री

राजीव गांधी मार्ग पर नहीं बनेगी फल-सब्जी मंडी:फड़बाजार के फल-सब्जी वाले जमीन पर बैठकर करेंगे बिक्री

बीकानेर
बीकानेर फड़बाजार के फल-सब्जी वाले कुछ दिन जमीन पर बैठकर बिक्री करेंगे। थड़ी-गाड़े लगाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन जल्दी ही उन्हें भैंसाबाड़ा में शिफ्ट करेगा। प्रशासन ने फड़बाजार में फल-सब्जी के थड़ी-गाड़े लगाने वालों को हटाकर रोड चौड़ी की थी। फल-सब्जी वालों को राजीव गांधी मार्ग पर शिफ्ट करने की योजना बनाई और वहां गाड़े लगने शुरू भी हो गए थे। लेकिन, क्षेत्र के लोगों के विरोध और भविष्य में पुरानी जेल की बेशकीमती जमीन पर बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग को देखते हुए फल-सब्जी वालों को राजीव गांधी मार्ग से हटाकर नगर निगम के भैंसाबाड़ा में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। भैंसाबाड़ा क्षेत्र में व्यवस्था होने तक फल-सब्जी वालों को फड़बाजार में ही जमीन पर बैठकर बिक्री करने की इजाजत दी गई। वे थड़ी-गाड़े नहीं लगा सकेंगे। मंगलवार को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल और अन्य प्र...
जयपुर रोड पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के दौरान जगह-जगह से टूट रही है पेयजल लाइन, जनता परेशान

जयपुर रोड पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के दौरान जगह-जगह से टूट रही है पेयजल लाइन, जनता परेशान

बीकानेर
बीकानेर छह महीने में जयपुर रोड़ पर दो बड़े काम होने हैं। पहला, म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक सड़क चाैड़ी हाेकर सिक्स लेन बनेगी। दूसरा शहर की बाहरी काॅलाेनियाें के लिए 2052 तक की आबादी के लिहाज से नई पाइप लाइन बिछेगी। हैरानी इस बात की है कि अभी हाई-वे चाैड़ा करने के लिए अंधाधुंध तरीके से खुदाई हा़े रही है, जिससे राेज पाइप लाइन टूट रही है। यूआईटी ने इस हाई वे से बिजली के खंभे और जमीन के नीचे केबल ताे शिफ्ट की लेकिन पाइप लाइन नहीं। सड़क काे सिक्स लेन बनाने के लिए यहां से बिजली के खंभे हटाने के लिए न्यास ने बीकेईएसएल काे पैसा दिया। अंडरग्राउंड केबल हटवाई जा रही, जबकि यूआईटी ने पीएचईडी काे पत्र लिख कर पाइप लाइन हटाने को कहा है। इस काम में 30 से 40 लाख रुपए खर्च हाेंगे। जयपुर रोड पर खुदाई शुरू होने से रोज पाइप लाइन टूट रही है। इस वजह से जयपुर रोड से सटी ज्यादातर कॉलोनियों में पेजयल ...
गाय पर 3121 करोड़ वसूले, 2144 करोड़ खर्च:काऊ सैस के रूप में स्टांप डयूटी पर वसूल किए साढ़े छह साल में 1646 करोड़ 64 लाख 56 हजार रुपए

गाय पर 3121 करोड़ वसूले, 2144 करोड़ खर्च:काऊ सैस के रूप में स्टांप डयूटी पर वसूल किए साढ़े छह साल में 1646 करोड़ 64 लाख 56 हजार रुपए

बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में लम्पी का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है। सरकारी आंकडों काे ही मानें ताे 22 जिलों तक फैल चुकी इस बीमारी से लगभग 60 हजार गायों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने लम्पी से प्रभावित गायों की दवाई के लिए जहां 30 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं वहीं केन्द्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इसे महामारी घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री ने उठाई हैं। इन सबके बीच राजस्थान में गायों के संरक्षण-विकास के लिए हो रही टैक्स वसूली का हिसाब लगाएं तो सामने आता है कि जनवरी 2022 तक सरकार 3121 करोड़ 48 लाख रुपए काऊ सैस के नाम पर वसूल चुकी है। इस अवधि तक सहायता, अनुदान, परिसंपत्ति निर्माण जैसे खर्च मिलाकर कुल 2144 करोड़ 58 लाख रुपए खर्च होना बताया गया है। ऐसे में इस खर्च के बाद भी 976 करोड़ 89 लाख यानी लगभग एक हजार करोड़ रुपए सरकार के पास काऊ सैस के रूप में वसूले हुए उपलब्ध हैं। जनवरी से अगस्त तक के स...
युवक ने खुद को मारी गोली:सर्वोदय बस्ती एरिया में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में पीबीएम पहुंचाया

युवक ने खुद को मारी गोली:सर्वोदय बस्ती एरिया में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में पीबीएम पहुंचाया

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के नयाशहर थाना एरिया में एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर हालत में युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि सर्वोदय बस्ती एरिया में हसनैन चेरिटेबल के भवन के पास एक युवक छगन सिंह पुत्र भैरोसिंह ने खुद को गोली मार ली है। उसके पास एक पिस्टल थी, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगी है। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। छगन सिंह की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।...
बेकाबू हुई बाइक तो सिर पत्थर से टकराया, मौत:गांव लौट रहा युवक रास्ते में बाइक से गिरा, श्रीडूंगरगढ़ में रोज हो रहे हादसे

बेकाबू हुई बाइक तो सिर पत्थर से टकराया, मौत:गांव लौट रहा युवक रास्ते में बाइक से गिरा, श्रीडूंगरगढ़ में रोज हो रहे हादसे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रोज हादसे हो रहे है। महज एक सप्ताह पहले सगाई करने वाले युवक की मौत के बाद अब गुरुवार की रात एक और युवा ने श्रीडूंगरगढ़ की सड़क पर दम तोड़ दिया। इस बार बाइक अनियंत्रित होने से युवक खेत किनारे लगे पत्थर से जा टकराया, सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। धोलिया गांव में रहने वाला लेखराम गोदारा एक जागरण में हिस्सा लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त किसनाराम नाई भी था। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे उदरासर गांव से ये दोस्त लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे लेखराम खेत किनारे लगे तार और पत्थर की पट्‌टी से जा टकराया। दोस्त किसनाराम दूर मिट्‌टी में गिरा। लेखराम के सिर में गंभीर चोट लगी। किसनाराम उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेखराम के चाचा ही उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ...
बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर लिए 13 लाख रुपए:पहले कॉल किया, उठाया तो खुद ही न्यूड हो गई और बना लिया वीडियो

बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर लिए 13 लाख रुपए:पहले कॉल किया, उठाया तो खुद ही न्यूड हो गई और बना लिया वीडियो

बीकानेर
बीकानेर बिना जान पहचान के किसी अज्ञात व्यक्ति का वीडियो कॉल ऑन करना कितना खतरनाक हो सकता है, ये बीकानेर के बुजुर्ग रिटायर्ड एलआईसी ऑफिसर से पूछा जा सकता है। इन्होंने वीडियो कॉल ऑन क्या किया अब तेरह लाख रुपए मांग कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए इस बुजुर्ग ने जेएनवीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पीड़ित ने पुलिस काे बताया कि उसके पास 28 अगस्त को अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। युवती ने फोन उठाने के बाद उससे अश्लील बातें शुरू कर दी। बातों में लेकर युवती ने न्यूड होकर उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए की डिमांड करने लगी। पीड़ित ने उसके नंबर ब्लॉक कर दिए तो दिल्ली से किसी संजय और और एसएन श्रीवास्तव ने क्राइम ब्रांच अफसर बन कर पीड़ित को धमकाया। करीब महीने भर तक सिलसिला जारी रहा। आरोपियों ने पीड़ित काे धमका...
बीकानेर जिला परिषद् सदस्य 10 लाख की घूस लेते गिरफ्तार

बीकानेर जिला परिषद् सदस्य 10 लाख की घूस लेते गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बिल पास करवाने के लिए रखी 21 लाख रुपए की डिमांड, बैंक खाते सीज करने की तैयारीबीकानेर। जिला परिषद् के एक सदस्य को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दबोच लिया है। कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। फिलहाल इतनी पुष्टि हो सकी है कि वार्ड संख्या सोलह के सदस्य पुरखाराम को रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि जिला परिषद् में किसी काम के बिल पास करवाने के लिए 21 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। इसी के तहत पहली किश्त के रूप में दस लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा था। पीड़ित पक्ष ने इस आशय की शिकायत एसीबी से की थी। जांच पड़ताल के बाद गुरुवार दोपहर उसे रिश्वत की राशि के साथ पुरखाराम के पास भेजा गया। जहां रिश्वत हाथ में लेने के साथ ही एसीबी की टीम ने दबोच लिया। पुखराम को फिलहाल हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है।बताया जा...