बीकानेर सहित प्रदेश के 12 हॉस्पिटलों में लगेगी कैथलैब, 78 करोड़ खर्च होंगे, 78 करोड़ खर्च होंगे
बीकानेर
प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हॉस्पिटलों में नई कैथलैब मशीनें लगेगी। लगभग 6.5 करोड़ लागत की एक मशीन के लिहाज से कुल 78 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिन कॉलेजों में ये मशीनें लगाई जा रही है उनमें से बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के पुराने कॉलेज भी हैं जहां पहले से ऐसी मशीनें लगी हुई हैं। नई मशीन लगाने का मकसद यह है कि इन कॉलेजों से जुड़े हार्ट हॉस्पिटलों में रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, वाल्वोटोमी, पेसमेकर जैसी प्रक्रिया के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार इमरजेंसी केसेज इतने हो जाते हैं कि पहले से तय प्रोसिजर पांच से सात दिन तक टालने पड़ते हैं। नई कैथलैब खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी सप्ताह मेडिकल कॉलेजों के एक्सपर्ट की मीटिंग जयपुर में बुलाई गई। इस मीटिंग में मरीजभार के मुताबिक लंबे समय तक गुणवत्तापूर्ण नती...








