Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

सड़क हादसे में युवक की मौत:सात दिन पहले हुई थी सगाई, गाय से टकराया

सड़क हादसे में युवक की मौत:सात दिन पहले हुई थी सगाई, गाय से टकराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की सात दिन पहले ही सगाई हुई थी। इधर, घरवालों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 28 साल का हनुमान झंवर बस स्टैंड पर बाइक व कार एसेसरीज व डेकोरेशन की दुकान पर काम करता था। जो कुछ भी आय होती, उसी से घर चल रहा था। इसी दुकान से काम करके वो बुधवार की रात घर पहुंच रहा था। सिर पर हेलमेट नहीं लगा था। बाइक थोड़ी तेज रही होगी। अचानक सामने आई गाय से जा टकराया। सिर के बल सड़क पर गिरा और सिर के अंदर की हडि्डयां टूट गई। शरीर पर कहीं भी घाव के निशान नहीं है, सिर्फ सिर पर लगी चोट ने उसे मौत तक पहुंचा दिया। गांव से सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। रात में परिजनों को मौत का दुखद समाचार नहीं दिया लेकिन सुबह होते ही हर किसी को इस दुखद सत्य का पता चला। तब से घर के साथ पूरा गांव सदमे में है।...
जहां गायों के लाशों के ढेर, वहीं दफना रहे हैं:गिद्दों के लिए फेंकी गायों को देर रात दफनाता रहा प्रशासन

जहां गायों के लाशों के ढेर, वहीं दफना रहे हैं:गिद्दों के लिए फेंकी गायों को देर रात दफनाता रहा प्रशासन

बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में लंपी से गायों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हर जिले में लाशों के ढेर लगे हैं। इधर, प्रशासन अब माैतों के आंकड़ों को छिपाने भी लग गया है। इधर, बीकानेर में गायों की लाशों के ढेर का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए। यह दावा किया गया कि यह गिद्द संरक्षण एरिया है और यहां दूसरी गायों मृत गायों के शव को फेंका जाता है। लेकिन, इसकी हकीकत जानने टीम देर रात इस जोड़बीड़ एरिया में पहुंची तो हकीकत कुछ और ही थी। प्रशासन और नगर निगम जिसे सामान्य गाय बता रहा था, वहां लंपी से संक्रमित मृत गायाें के ढेर पड़े थे। देर रात तक नगर निगम जेसीबी से गड्‌ढे खोद इन्हें दफनाता रहा। टीम जब मौके पर पहुंची तो गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान कुछ स्थानीय नेता भी पहुंचे लेकिन उन्हें भी एंट्री नहीं दी गई।...
बीकानेर के अलावा जयपुर व उदयपुर में होगा एग्जाम

बीकानेर के अलावा जयपुर व उदयपुर में होगा एग्जाम

बीकानेर
बीकानेर प्रदेशभर के वेटरनरी कॉलेज में एडमिशन के लिए राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट (RPVT) रविवार काे सुबह दस बजे से बीकानेर, उदयपुर व जयपुर के परीक्षा केंद्रों परहोगी। राज्यभर के आठ हजार 138 केंडिडेट्स इस एग्जाम में हिस्सा ले रहे हैं। वेटरनरी युनिवर्सिटी ने एग्जाम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा केन्द्र पर निगरानी के लिए युनिवर्सिटी की ओर से पर्यवेक्षक और सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। RPVT समन्वयक प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि बीकानेर में दस, जयपुर में पांच और उदयपुर में पांच एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इन सेंटर्स पर लगभग 8158 केंडिडेट्स एग्जाम देंगे। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किये गए हैं। केंडिडेट्स को सुबह साढ़े नौ बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। इसके बाद कि...
8 बस स्टॉपेज पर नए शेल्टर तैयार होंगे:एफएम पर गाने सुन सकेंगे यात्री, निजी फर्म से होगा एमओयू

8 बस स्टॉपेज पर नए शेल्टर तैयार होंगे:एफएम पर गाने सुन सकेंगे यात्री, निजी फर्म से होगा एमओयू

बीकानेर
बीकानेर शहर में यूआईटी मुख्य रास्तों के आठ स्थानों पर नए शेल्टर तैयार कराएगा जहां सौंदर्यीकरण होगा और यात्रियों को छाया-पानी के साथ ही एफएम पर गाने भी सुनने को मिलेंगे। शहर के प्रमुख रास्तों पर करीब 10 साल पहले बने बस स्टोपेज अब जर्जर हो चुके हैं। ऐसे आठ स्थानों पर अब नए बस शेल्टर लगेंगे। इनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए यूआईटी और निजी फर्म में जल्दी ही पांच साल के लिए एमओयू होने वाला है। फर्म का काम संतोषजनक होने पर इसे तीन साल और बढ़ाया जा सकेगा। मेंटीनेंस, रखरखाव, बिजली सहित पूरी व्यवस्था का सारा खर्च फर्म उठाएगी। फर्म को शेल्टर क्षेत्र में बोर्ड, होर्डिंग्स लगाने की छूट होगी।...
तस्वीर झूठ नहीं बोलती:दिन में डाली रेत, रात को गड्‌ढे खोदकर दफनाए गायों के शव

तस्वीर झूठ नहीं बोलती:दिन में डाली रेत, रात को गड्‌ढे खोदकर दफनाए गायों के शव

बीकानेर
बीकानेर लम्पी के कारण जिले में अब तक 50 हजार गायाें की माैत हाे चुकी है। जाेड़बीड़ काे 2010 के आस-पास गिद्ध सरंक्षण क्षेत्र घाेषित किया गया था। यह सबसे बड़ा आेपन डंपिंग यार्ड है, जहां शहर भर के मृत पशुओं काे डाला जाता है। गिद्ध, चील आदि पक्षी और वन्य जीव उन्हें खाकर अपनी भूख मिटाते हैं। सामान्य दिनाें में राेजाना 50 से 80 मृत गाएं यहां लाई जाती थीं, लेकिन लम्पी संक्रमण के फैलने के बाद दाे महीने में राेजाना 100 से 200 तक मृत गायाें काे यहां फेंका जा रहा है। हालात ये है कि सांसी समाज के लाेग इन गायाें की खाल तक नहीं उतार पा रहे। क्याेंकि मृत गायाें की खाल में छेद हाे चुके हैं। इसलिए पक्षी भी इन गायाें से दूरी बनाए हुए हैं। अब तक छह हजार से अधिक मृत गायाें काे वहां फेंका जा चुका है।...
हिसार में फंदे से लटका मिला युवक:मोती बाजार में कमरे पर मिलने आई थी युवती; बीकानेर का रहने वाला था

हिसार में फंदे से लटका मिला युवक:मोती बाजार में कमरे पर मिलने आई थी युवती; बीकानेर का रहने वाला था

बीकानेर
हिसार सिटी हरियाणा के हिसार शहर में मोती बाजार में रात को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का नाम राहुल है और राजस्थान के बीकानेर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी जब मकान मालिक को लगी तो घटना के बारे में पुलिस को अवगत करवाया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मकान मालिक विकास ने बताया कि राहुल पिछले दो-तीन महीनों से मकान में किराए पर रहता था। इससे पहले राहुल के पिता उनके मकान में रहते थे, लेकिन बीमार होने के कारण वह वापस राजस्थान अपने घर चले गए। इसके बाद राहुल मकान में रहने लगा उन्होंने बताया कि राहुल बाजार में ही कार्य करता था और किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।...
तीन दोस्तों की बाइक बस से टकराई:बाइक पर पूनरासर जा रहे थे तीन दोस्त, दो की मौत, धोरे पर गिरने से तीसरा बचा

तीन दोस्तों की बाइक बस से टकराई:बाइक पर पूनरासर जा रहे थे तीन दोस्त, दो की मौत, धोरे पर गिरने से तीसरा बचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर पूनरासर मेले में हिस्सा लेने जा रहे बीकानेर के तीन युवकों की बाइक एक बस से जा टकराई, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त हो गई है और परिजनों को भी सूचना कर दी है। सेरुणा और पूनरासर के बीच सिंगल रोड पर आज मेले के कारण काफी भीड़ है। इसी मार्ग पर तेज गति से चल रही एक बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। इनमें हनुमान रामावत की मौके पर ही मौत हो गई। वो बस के टायर की चपेट में आ गया था। वहीं अमित सोनी की गंभीर रूप से घायल था, उसे अस्पताल ले गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक हनुमान रामावत बीकानेर के नत्थूसर बास एरिया में विवेकनाथ बगीची के पास रहने वाला था। अमित सोनी मुरलीधर व्यास कॉलोनी और एक तीसरा मित्र भुवनेश सुथार महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के पास विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला है।...
श्रीडूंगरगढ़ के गांव में लाखों की चोरी:कार में सवार होकर आए पांच युवक तीस लाख रुपए के जेवरात ले गए, नगदी पर भी हाथ साफ किया

श्रीडूंगरगढ़ के गांव में लाखों की चोरी:कार में सवार होकर आए पांच युवक तीस लाख रुपए के जेवरात ले गए, नगदी पर भी हाथ साफ किया

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के लोडेरा गांव में शुक्रवार देर रात एक घर में सेंधमारी करके चोर करीब तीस लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। मजे की बात है कि परिजन घर के बाहर ही सो रहे थे और चोर अंदर से चार महिलाओं का सोने चांदी का सारा सामान लेकर चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदप्रकाश ने भास्कर को बताया कि बजरंग पुत्र गणपतराम गोदारा के घर पर चोरी हुई है। एक कार में सवार होकर ये लोग पहुंचे थे। कार में पांच लोग सवार थे, घर के अंदर घुसकर वहां रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह दस बजे तक तो परिवार ये पता लगाने में ही जुटा था कि सोने-चांदी के क्या जेवरात निकल गए हैं। पुलिस ने भी चोरी हुए सामान का मूल्य अभी नहीं बताया है। माना जा रहा है कि लाखों रुपए के जेवरात चोर ले गए हैं।...
पत्नी के प्रेमी ने की पति की हत्या:धोखे से शराब पिलाई, फिर गला रेतकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

पत्नी के प्रेमी ने की पति की हत्या:धोखे से शराब पिलाई, फिर गला रेतकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर पिछले दिनों एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पत्नी के प्रेमी ने ही इस युवक की हत्या करके शव को आग लगा दी थी। मृतक बाबूलाल का शव जयपुर-जोधपुर बाइपास पर अधजली स्थिति में मिला था, जिस पर पुलिस पिछले दो दिन से छानबीन कर रही थी। अब दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल एसपी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक बाबू लाल को शक था कि मनोज जाट उसकी पत्नी के संपर्क में है। इस बात को लेकर करीब चार पांच महीने पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। 29 अगस्त को पीबीएम अस्पताल में दोनों की मुलाकात हुई। तब मनोज ने अपने दोस्त राम निवास जाट को वहां बुला लिया। सुलह कराने के का झांसा देकर बाबूलाल को साथ ले गए और जयपुर-जोधपुर बाइपास पर एक रिसोर्ट में शराब पार्टी की। बाबूलाल पर नशा चढ़ा तो धारदार चाकू से बाबूलाल का गला रेत दिया गया। बाइपास पर सूनसान जगह उसे फैंका गया, फिर शरी...
हाई अलर्ट:बुखार के साथ प्लेटलेट भी कम 12 रोगी भर्ती, 2 को डेंगू की पुष्टि, ​​​​​​​सीजनल वार्ड में कुछ बेड खाली रखे जाएंगे

हाई अलर्ट:बुखार के साथ प्लेटलेट भी कम 12 रोगी भर्ती, 2 को डेंगू की पुष्टि, ​​​​​​​सीजनल वार्ड में कुछ बेड खाली रखे जाएंगे

बीकानेर
बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में बीते 24 घंटे में 70 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें से 12 ऐसे हैं जिन्हें बुखार है। शरीर में दर्द है और प्लेटलेट चढ़ानी पड़ रही है। यानी सभी लक्षण डेंगू जैसे हैं। इनमें से दो की प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, लेकिन सरकारी रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। वजह, मानदंडों के मुताबिक कॉलेज की लैब से जारी रिपोर्ट को ही रिकॉर्ड में शामिल करते हैं। सभी रोगियों के सैंपल अब मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। फिलहाल डॉक्टर इन सभी को वायरल थ्रोंबोसाइटोपीनिया मानते हुए डेंगू जैसा ही इलाज दे रहे हैं। एक सप्ताह से कमोबेश ये स्थिति देख सीजनल वार्ड में कुछ बेड हर वक्त खाली रखने का निर्णय हुआ है। 611 टीमें कर रहीं सर्वे, 1451 की जांच - सीएमएचओ डॉ.मोहम्मद अबरार का दावा है कि श...