Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

भारत माला प्रोजेक्ट में ट्रेक्टर ठेका दिलाने का झांसा दिया, सवा सात लाख रुपए की ठगी

भारत माला प्रोजेक्ट में ट्रेक्टर ठेका दिलाने का झांसा दिया, सवा सात लाख रुपए की ठगी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में भारतमाला प्रोजेक्ट में काम दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आ रहा है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। गंगाशहर पुलिस थाने में इस आशय का मामला दर्ज हुआ है। भारत माला प्रोजेक्ट में पर ट्रैक्टर ठेके पर लगाने का कहकर सवा सात लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया गया है। गंगाशहर पुलिस ने इस मामले में पांच जनों पर मामला दर्ज किया है। एफआईआर में अमरसिंहपुरा के सिकंदर ने पुलिस काे बताया कि उसे आरोपी परवेज उर्फ चांद, रतन चौधरी, बजरंगसिंह, तेजा चौधरी, हनुमानसिंह और तोला मंडल फाइनेंस कंपनी के एजेंट मुकेश रावत ने उसे झांसा दिया कि ट्रैक्टर खरीदकर उन्हें दे दे। वह ट्रैक्टर काे एक लाख रुपए महीने के हिसाब से भारत माला प्रोजेक्ट में कांटेक्ट पर लगा देगा। आरोपियों ने उससे ट्रैक्टर ले लिया। बाद में न ताे समय पर ट्रैक्टर की किश्त जमा करवाई। न ट्रैक्टर काे प्रोजेक्...
MGS युनिवर्सिटी में एबीवीपी के लोकेंद्र अध्यक्ष और योगेश हर्ष महासचिव जीते, MS कॉलेज और डूंगर कॉलेज में NSUI के अध्यक्ष

MGS युनिवर्सिटी में एबीवीपी के लोकेंद्र अध्यक्ष और योगेश हर्ष महासचिव जीते, MS कॉलेज और डूंगर कॉलेज में NSUI के अध्यक्ष

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी ने मिला जुला प्रदर्शन किया है। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में जहां एबीवीपी ने परचम फहराया है, वहीं संभाग के सबसे बड़े डूंगर कॉलेज और महारानी सुदर्शन गर्ल्स कॉलेज में एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई के हरीराम अध्यक्ष बने बीकानेर के डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई ने बाजी मारी है। यहां एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के दावेदार हरीराम गोदारा ने जीत दर्ज की है, उसने निर्दलीय कृष्णकांत को हराया। हरीराम को 1765 वोट मिले। कृष्णकांत को 1444 वोट मिले। यहां एबीवीपी को तीसरा स्थान मिला है। एबीवीपी के विकास मेघवाल महज 914 वोट ले सके। एनएसयूआई ने 321 मतों से जीत दर्ज की है। अन्य पदों पर एबीवीपी जीती है लेकिन अध्यक्ष नहीं जीतने से जोश कम हो गया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भरत को जीत मिली है। महासचिव पद पर भी एबीवीपी के श्रवण ने बा...
बीकानेर के एक लाख से ज्यादा खिलाड़ी सोमवार से ग्रामीण ओलंपिक के मैदान में उतरेंगे

बीकानेर के एक लाख से ज्यादा खिलाड़ी सोमवार से ग्रामीण ओलंपिक के मैदान में उतरेंगे

बीकानेर
बीकानेर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में बीकानेर से एक लाख 14 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और हॉकी टीमों में हिस्सा ले रहे ये खिलाड़ी अपने अपने क्षेत्र में मैच खेलते हुए आगे आएंगे। राज्यभर में हो रहे इस खेलकूद के माध्यम से बीकानेर से कई होनहार सामने आ सकते हैं। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के 1 लाख 14 हजार 326 खिलाड़ियों ने इन खेलों के लिए पंजीकरण करवाया है। इसके आधार पर जिले में 8 हजार 844 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों के बीच कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और हॉकी के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार से जिले की सभी 366 ग्राम पंचायतों में इन खेलों का आयोजन होगा। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम बरसिंहसर ग्राम पंचायत में प्रातः 8.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर की यह प्रतिय...
गायों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 25 दिन में बांटे 80 हजार औषधी युक्त लड्‌डू

गायों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 25 दिन में बांटे 80 हजार औषधी युक्त लड्‌डू

बीकानेर
नोखा गोवंश में भयावह रूप से फैली लंपी बीमारी से चारों तरफ चिंता का माहौल है। इस बीमारी से निजात दिलाने हेतु गोवंश की सेवा में श्री श्याम मित्र मण्डल के तत्वावधान में सभी गौ भक्त जनसेवी पूरे मनोयोग से लगे हुए है। मण्डल के आसकरण भट्टड़ ने बताया कि 4 अगस्त से लगातार सेवा करते हुए आज पूरे 25 दिन हो गए है। मण्डल के कैलाश पारीक ने बताया कि इस सेवा प्रकल्प में बाबा श्याम से अरदास करते हुए हमारी टीम द्वारा विशेष औषधि युक्त आयुर्वेदिक लड्डू तैयार किए जाते है, जिसका नाम "श्याम लड्डू" रखा गया है। जन सहयोग से पिछले 25 दिन में लगभग 80 हज़ार से भी अधिक लड्डू का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है।...
रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के सामने गोचर भूमि में आज सुबह एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।पुलिस को 10 मिनट बाद ही इस घटना की सूचना मिल गई। मौके पर गए हवलदार श्रवणराम ने बताया कि मृतक की पहचान चुरू जिले में राजलदेसर निवासी जीतूराम जाट (32) के रूप में हुई है। शव को फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया गया है। उसके परिवार जनों को सूचना दी गई है, जो नाल के लिए रवाना हो गए हैं।पुलिस ने बताया कि जीतूराम जाट कई अन्य पैदल यात्रियों के जत्थे के साथ रामदेवरा मेले के लिए जा रहा था।सुबह लगभग सात बजे पैदल यात्रियों का जत्था जब यूनिवर्सिटी के सामने से जा रहा था, तभी जीतूराम गोचर भूमि की तरफ चला गया। उसके पास पानी की बोतल और गमछा था।फिर पैदल यात्रियों ने उसे एक पेड़ पर चढ़ते हुए भी देखा, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। सहयात्र...
राजस्थान के दो टीचर्स को नेशनल अवार्ड

राजस्थान के दो टीचर्स को नेशनल अवार्ड

बीकानेर
बीकानेर शिक्षा का राष्ट्रपति अवार्ड इस बार बीकानेर की सुनीता गुलाटी और उदयपुर के दुर्गाराम मुवाल को दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इनके नाम घोषित किए है। इनमें सुनीता गुलाटी बीकानेर के सरकारी मूक बधिर विद्यालय में स्पेशल टीचर है जबकि बाल श्रम से चार सौ बच्चों को मुक्त कराने वाले दुर्गाराम मुवाल उदयपुर के सरकारी स्कूल में टीचर है।...
पूनरासर मेले की तैयारी में प्रशासन:एक से तीन सितम्बर तक पूनरासर में आएंगे हजारों श्रद्धालु, सरकारी विभाग हुए अलर्ट

पूनरासर मेले की तैयारी में प्रशासन:एक से तीन सितम्बर तक पूनरासर में आएंगे हजारों श्रद्धालु, सरकारी विभाग हुए अलर्ट

बीकानेर
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर गांव में तीन सितम्बर को भरने वाले मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन जुट गया है। मेले के कारण एक से तीन सितम्बर तक पूनरासर गांव और बीकानेर से पूनरासर गांव तक के रास्ते में भारी भीड़ रहेगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने सेरुणा से बीकानेर तक भारी वाहनों का रास्ता बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने तीन दिवसीय पूनरासर हनुमान जी मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने बताया कि पूनरासर का हनुमान मेला 1 से 3 सितंबर (तीन दिन) तक भरेगा। मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम, नगर विकास न्यास, उपखंड अधिकारी, बीकेईएसएल, जोविविनिलि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यट...
गश खाकर गिरने के बाद बेहोश हुआ युवक:दो दिन बाद भी नहीं हो पाई पहचान, पीबीएम अस्पताल बीकानेर में चल रहा है इलाज

गश खाकर गिरने के बाद बेहोश हुआ युवक:दो दिन बाद भी नहीं हो पाई पहचान, पीबीएम अस्पताल बीकानेर में चल रहा है इलाज

बीकानेर
नोखा नोखा में मंगलवार को एक व्यक्ति गश खाकर गिर गया। अज्ञात बेहोश व्यक्ति की गुरुवार सुबह समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 23 अगस्त शाम को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति नवली गैट बस स्टैंड पर खड़ा था, जो कि अचानक मिर्गी या चक्कर आने पर गश खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। मौका पर उपस्थित यातायात पुलिसकर्मी व ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार ने सीएचसी नोखा में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया। जहां सीएचसी नोखा से प्राथमिक उपचार के बाद भी व्यक्ति की बेहोशी की हालत में सुधार नहीं होने पर उक्त अज्ञात व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल बीकानेर मे रैफर किया गया है। घायल की पहचान नहीं हो पाई है। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 30-35 साल, कद करीबन 5.9, चेहरे पर हल्की दाढ़ी है, बदन पर हल्के ब्लैक कलर की शर्ट व हाफ...
राजे ने किया हवाई निरीक्षण; बीसलपुर के गेट खोले जाएंगे, नदियां उफान पर

राजे ने किया हवाई निरीक्षण; बीसलपुर के गेट खोले जाएंगे, नदियां उफान पर

बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में हजारों लोग बाढ़ से प्रभाावित हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में 100 से अधिक गांव टापू बने हुए हैं। यहां तक राहत-बचाव की टीमों को पहुंचने में समय लग रहा है। जगह-जगह पानी भरने से इन इलाकों का संपर्क टूट गया है। सेना और एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स) की टीमें लगातार लोगों को बचाने में जुटी हैं। आज अलग-अलग जिलों से करीब 4300 लोगों को रेस्क्यू किया है, लेकिन अब भी हजारों लोगों को मदद का इंतजार है। वहीं, चंबल नदी 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। धौलपुर में नदी का लेवल 142 मीटर के ऊपर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से करीब 12 मीटर अधिक है। धौलपुर के अलावा पूरे हाड़ौती (कोटा, झालावाड़, बारां) में बारिश का कहर दिख रहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज दोपहर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया। बीसलपुर डैम के आज गेट खोले जा सकते हैं। डैम की भराव क्षमता 31...
लंपी रोकने के लिए वेटरनरी युनिवर्सिटी ने बनाई दवा लेकिन गरीब पशुपालकों से दूर, फ्री देने की मांग

लंपी रोकने के लिए वेटरनरी युनिवर्सिटी ने बनाई दवा लेकिन गरीब पशुपालकों से दूर, फ्री देने की मांग

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के वेटरनरी विश्वविद्यालय में लंपी बीमारी नियंत्रण के लिए बन रही दवाएं पशुपालकों को नहीं मिल रही है। दवा खरीद के लिए पशुपालकों से रुपए वसूले जा रहे हैं, जिसके खिलाफ गुरुवार को बड़ी संख्या में पशुपालक जिला कलक्टर से मिले। उनका आरोप है कि गायों के मरने से उनकी आर्थिक स्थिति पहले से खराब है और दवा खरीदने के लिए उनके पास रुपए नहीं है। कलक्टर ने इस बारे में वेटरनरी विश्वविद्यालय से बातचीत करने का आश्वासन दिया। कलक्टरी सभागार में बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। गोपालकों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास संतोषजनक नहीं है। गांव और ढाणियों में गायों की देखभाल करने के लिए डॉक्टर्स नहीं पहुंच रहे हैं। जाे दवाएं सरकार की ओर से दी गई है, उनका भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। वहीं बीकानेर के वेटरनरी युनिवर्सिटी की दवा कुछ हद तक कारगर साबित हो रही है। इस दवा की क...