Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

CM बोले- बाढ़ प्रभावित मकानों-फसलों का अलग-अलग सर्वे, चंबल खतरे के निशान से 50 फीट ऊपर

CM बोले- बाढ़ प्रभावित मकानों-फसलों का अलग-अलग सर्वे, चंबल खतरे के निशान से 50 फीट ऊपर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने सर्वे के बाद कहा कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है और अब भी कई गांव पानी से घिरे हैं। हालांकि, गुरुवार को राजस्थान में मानसून की रफ्तार कम पड़ी है। बारिश का यह ब्रेक सुकून देने वाला है, लेकिन, प्रदेश के 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच टोंक की कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे बीसलपुर बांध के गेट खोले जाएंगे। इधर, बड़े बांधों से रोजाना पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी जलस्तर कम नहीं हो रहा है। ऐसे में अब और बारिश बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। वहीं, धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से करीब 15 मीटर (50 फीट) ऊपर बह रही है। यहां नदी का लेवल 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 146.15 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं, गुरुवार को धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से ...
छात्र संघ चुनाव कल:एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर, एसएफआई भी दिखा रहा है दम

छात्र संघ चुनाव कल:एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर, एसएफआई भी दिखा रहा है दम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर की महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के साथ ही सर्वाधिक छात्र संख्या वाले डूंगर कॉलेज व एमएस कॉलेज सहित कई सरकारी व प्राइवेट कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होगा। इससे पहले गुरुवार को मतदान करवाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बीकानेर में सबसे रोचक मुकाबला डूंगर कॉलेज में होने जा रहा है, जहां नौ हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स वोट देंगे। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। डूंगर कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विद्यार्थियों को जयनारायण व्यास कॉलोनी वाले द्वार से प्रवेश की अनुमति रहेगी। उन्होनें कहा कि कॉलेज का फोटो पहचान पत्र विद्यार्थियों को साथ लाना आवश्यक होगा एवं किसी भी सूरत में मोबाईल फोन महाविद्यालय परिसर में वर्जित रहेगा। डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि गुरूवार को मतपत्र की तैयारियों के लिए पीठासीन अधिकार...
बीकानेर में दो गुटों में फायरिंग:पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग में एक युवक घायल

बीकानेर में दो गुटों में फायरिंग:पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग में एक युवक घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। रामपुरा बस्ती में मंगलवार देर रात दो गुटों में फायरिंग हुई, इसके बाद एक युवक को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नयाशहर पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की धरपकड़ करने में जुट गई है।नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि रामपुरा बस्ती संख्या तीन में रहने वाले यूनुस और सौहेल के बीच आपसी रंजिश है। दोनों के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़ा भी हुआ। इस बीच मंगलवार की देर रात दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में आईदान नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और धरपकड़ शुरू की। सौहेल पुत्र युनूस ने इस संबंध में नयाशहर थाने में नामजद एफआईआर करवाई है। उसने शाजिद सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इस मामले की छानबीन खुद सीओ सिटी दीप...
मकान गिरने से 3 की मौत:मां-बाप और बेटे की मौके पर ही मौत, सुबह पता चला

मकान गिरने से 3 की मौत:मां-बाप और बेटे की मौके पर ही मौत, सुबह पता चला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के दंतौर में तेज बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी और बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों घर में सो रहे थे और गुरुवार सुबह अचानक मकान गिर गया। मृतकों के शव अब दंतौर के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं।दंतौर और खाजूवाला एरिया में पिछले लंबे समय से तेज बारिश आ रही है। इसी बारिश के पानी ने कच्चे मकानों को घेर रखा था। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक बारिश हुई और इस बीच अचानक एक कच्चा मकान गिर गया। दंतौर के चक 25 बीएलडी में महावीर कुम्हार (40), उसकी पत्नी सावित्री (38) वर्ष व पुत्र योगेश (13) वहीं सो रहे थे। जब मकान गिरा तब संभवत: ये तीनों सो रहे थे। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को पता ही नहीं चला। सुबह जब आसपास के लोग बाहर निकले तो मकान गिरा हुआ था। भागकर पहुंचे और मकान के अंदर देखा तो तीनों के शव पड़े थे। अब शव दंतौर के अस्पताल में रखे गए हैं।घटना ...
पति पर दनादन क्रिकेट बैट बरसाती रही, सिर फोड़ा

पति पर दनादन क्रिकेट बैट बरसाती रही, सिर फोड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
पड़ोसियों ने मुश्किल से बचाया; बोली - मार दूंगी, कंधे-सिर पर किए वारबीकानेर. एक पत्नी ने पति को इतनी बेरहमी से पीटा की सिर में 17 टांके आए हैं। क्रिकेट बैट से पत्नी काफी देर तक पति के सिर और कंधे पर वार करती रही। महिला का आरोप है कि पति शराब पीता है और उससे लगातार मारपीट करता है। इसी से गुस्सा होकर उसने पति की पिटाई की है। इस मामले में दोनों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।घटना, बीकानेर शहर के नजदीक स्थित रिडमलसर गांव की है। यहां मंगलवार रात 11 बजे पति-पत्नी अमीन (35) और अनीशा (30) की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। पड़ोसियों ने सोचा कि शायद इनमें डेली की तरह कोई विवाद हुआ है, लेकिन जब चिल्लाना नहीं रुका तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। क्योंकि अनीशा अपने पति पर दनादन क्रिकेट बैट बरसा रही थी और अमीन दर्द से चिल्ला रहा था।पुलिस का कहना है कि...
टीचर्स ट्रांसफर 15 जुलाई के बाद:पहले प्रिंसिपल व लेक्चरर के ट्रांसफर होंगे

टीचर्स ट्रांसफर 15 जुलाई के बाद:पहले प्रिंसिपल व लेक्चरर के ट्रांसफर होंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
ग्रेड थर्ड के लास्ट में, मंत्री लेवल पर तैयार हो रही लिस्टबीकानेर। वैसे तो शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की इक्का-दुक्का लिस्ट आई है लेकिन जंबो लिस्ट आने का सिलसिला अभी पंद्रह जुलाई के बाद ही शुरू होगा। इसके लिए एक-एक नाम शिक्षा निदेशालय से मंत्री तक पहुंच रहा है, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही आदेश होंगे। तबादलों में मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भी काम चल रहा है। दोनों जगह से लिस्ट फाइनल होने के बाद वापस सक्षम अधिकारी के पास जाएगी, जहां से हस्ताक्षर के बाद जारी होगी।दरअसल, शिक्षा विभाग को जुलाई से पहले ही ट्रांसफर करने थे, ताकि सेशन शुरू होने के साथ ही पढ़ाई हो सके। इस बीच पहले उदयपुर में चिंतन शिविर और राज्यसभा चुनाव के कारण विलंब होता चला गया। अब लिस्ट बनाने का काम शुरू हो चुका है। प्रिंसिपल और लेक्चरर की लिस्ट शिक्षा मंत्री स्तर पर तैयार हो रही है। इन लिस्ट्स में प्रिंसिपल और...
बेटे ने कर दी बाप की हत्या:उधारी चुकाने की नसीहत दी तो नशेड़ी बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी

बेटे ने कर दी बाप की हत्या:उधारी चुकाने की नसीहत दी तो नशेड़ी बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी

बीकानेर
बीकानेर लोगों से उधार लेकर शराब पीने वाले नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, वो बार बार लोगों को रुपए चुकाने की नसीहत दे रहा था जो बेटे को नागवार गुजरी। शनिवार देर रात हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि सर्वोदय बस्ती में रहने वाले अशोक ने अपने ही पिता रामचंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, अशोक ने इशाक नाम के व्यक्ति से दस हजार रुपए उधार ले रखे थे। इशाक बार बार रामचंद्र को इसका तकादा कर रहा था। रामचंद्र ने इस बारे में बेटे अशोक को सख्ती से कहा तो वो नाराज हो गया। शराब के नशे में अशोक ने अपने ही पिता पर चाकूओं से कई बार वार कर दिया। उसका छोटा भाई शंकर अपने घायल पिता को लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। अब शंकर ने ही इस तरह के आरोप लगाते हुए नयाशहर थाने में मामल दर्ज कराया है। प...
प्री मानसून की बारिश में पानी से लबालब हुए खेत

प्री मानसून की बारिश में पानी से लबालब हुए खेत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर में कम पानी मिल रहा था, बारिश से किसान खुशबीकानेर। मानसून तो अभी दूर है लेकिन प्री मानसून की बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। इन दिनों नरमा कपास की फसल खेत में खड़ी है, जिसे अभी पानी की जरूरत थी। प्री मानसून की दूसरी बारिश ने ये कमी दूर कर दी है। वहीं शहरी क्षेत्र में बारिश ने मौसम को खुशनुमा करते हुए गर्मी से राहत दी है।शुक्रवार देर रात बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। करीब आधा घंटे तक रुककर हुई बारिश ने शहर में कम और गांव में ज्यादा असर दिखाया। नहरी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है, जिससे खाजूवाला, छत्तरगढ़, रावला सहित अनेक एरिया में खेतों में खड़ी फसलों की प्यास बुझ गई है। खाजूवाला में तो करीब एक फीट की ऊंचाई तक पहुंची फसलों के चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है। इससे फसलों को अब अगले कुछ दिन तक पानी की जरूरत नहीं है। जिन किसानों को अगले कुछ दिन में फिर ...
सड़क हादसे में ड्राइवर और साथी जिंदा जले:आमने-सामने भिड़ंत के बाद डीजल टैंक फटा, एक की मौके पर मौत

सड़क हादसे में ड्राइवर और साथी जिंदा जले:आमने-सामने भिड़ंत के बाद डीजल टैंक फटा, एक की मौके पर मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात 12 बजे एक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी जिंदा जल गए। इनमें दो की मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य ड्राइवर गंभीर घायल है और उसकी स्थिति में भी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है दोनों ऐक्स्ट्रा डीजल टैंक लगा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसकी वजह से आग लगी।जानकारी के अनुसार सातलेरा गांव के बस स्टैंड से महज 50 मीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ की ओर ये हादसा हुआ है। एक ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों की स्पीड में थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने ऐक्स्ट्रा डीजल टैंक लगा रखे थे। भिड़ंत के बाद दोनों फट गए और अचानक से आग लग गई। इसमें ट्रक ड्राइवर और उसका साथी बुरी तरह से जल गए। ड्राइवर के साथी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि झुलसे ड्राइवर को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के ...
लड़ते-लड़ते पुलिस चौकी में घुसे भाइयों ने दनादन बरसाए लट्ठ

लड़ते-लड़ते पुलिस चौकी में घुसे भाइयों ने दनादन बरसाए लट्ठ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
कॉन्स्टेबल ने रोका तो जमकर की तोड़फोड़; एक-दूसरे का सिर फोड़ाबीकानेर। दो भाइयों के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। मारपीट करते हुए दोनों भाई व उनके साथी पुलिस चौकी में घुस गए और वहां भी लड़ाई करते रहे। इन लोगों में वहां जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ भी। आपसी मारपीट में गंभीर रुप से घायल एक भाई को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।मामला बीकानेर के नत्थूसर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया रविवार सुबह मारपीट के दौरान एक युवक जान बचाते हुए पुलिस चौकी में घुस गया। इसके बाद चार-पांच युवक भी उसके पीछे चौकी में घुस गए।सभी ने मिलकर चौकी में ही उसकी जबर्दस्त पिटाई कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान चौकी में केवल एक कॉन्स्टेबल मौजूद था। वह उनको रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन आरोपियों ने दूसरे युवक को पीटते रहे। आरोपियों ने चौकी में जबरदस्त तोड़फोड़ भी क...